Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

नवोन्‍मेषक : अमर उजाला के प्रिंट लाइन में अतुल माहेश्‍वरी

ऐसा लग रहा है कि अमर उजाला में वर्चस्‍व की लड़ाई में अग्रवाल परिवार की सहमति अथवा सहभागिता कमजोर होती जा रही है तथा माहेश्‍वरी परिवार का दबदबा तथा वर्चस्‍व उजाला परिवार में बढ़ता जा रहा है. अब तक अमर उजाला के प्रिंट लाइन में संस्‍थापक द्वय स्‍व. डोरी लाल अग्रवाल और स्‍व. मुराली लाल अग्रवाल तथा संपादकों का नाम प्रकाशित होता था. इनके अलावा किसी का नाम नहीं जाता था.

ऐसा लग रहा है कि अमर उजाला में वर्चस्‍व की लड़ाई में अग्रवाल परिवार की सहमति अथवा सहभागिता कमजोर होती जा रही है तथा माहेश्‍वरी परिवार का दबदबा तथा वर्चस्‍व उजाला परिवार में बढ़ता जा रहा है. अब तक अमर उजाला के प्रिंट लाइन में संस्‍थापक द्वय स्‍व. डोरी लाल अग्रवाल और स्‍व. मुराली लाल अग्रवाल तथा संपादकों का नाम प्रकाशित होता था. इनके अलावा किसी का नाम नहीं जाता था.

अब जब अमर उजाला की कमान राजुल माहेश्‍वरी ने संभाला ली है तब से एक बड़ा बदलाव देखने को अमर मिल रहा है. अखबार की प्रिंट लाइन में अखबार के एमडी रहे स्‍व. अतुल माहेश्‍वरी का नाम भी प्रकाशित होने लगा है. उजाला के सभी एडिशनों संस्‍थापक द्वय के साथ नवोन्‍मेषक के रूप में स्‍व. अतुल माहेश्‍वरी का नाम भी जाने लगा है. इसे लोग अग्रवाल परिवार की उजाला प्रबंधन में कमजोर होती पकड़ के रूप में देख रहे हैं.

कुछ लोगों का मानना है कि संस्‍थापक द्वय के बाद सबसे पहले अनिल अग्रवाल ने इस अखबार को नई ऊंचाइयां तथा विस्‍तार दिया था. एक अलग पहचान दी थी. परन्‍तु उनके निधन के बाद उनका नाम किसी भी रूप में अखबार की प्रिंट लाइन में प्रकाशित नहीं हुआ. अतुल माहेश्‍वरी का नाम अमर उजाला के प्रिंट लाइन में प्रकाशित होने से साफ है कि माहेश्‍वरी परिवार की वर्चस्‍व बढ़ा है. दूसरे नए एमडी राजुल माहेश्‍वरी ने भी एक तरह से साफ कर दिया है कि वे प्रबंधन के मामले में किसी मत-विमत को महत्‍व नहीं देने वाले हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. बेनामी

    February 7, 2011 at 4:50 am

    जो इस दुनिया में नहीं हैं उनके नाम पर विवाद खड़ा ना किया जाये, दिवंगतों की आत्मा को कष्ट होगा। बल्कि इसे एक स्वस्थ्य परंपरा के तौर पर लिया जाये। जहां तक मेरी जानकारी है राजुल माहेश्वरी बहुत ही लो प्रोफाइल रहने वाले सीधे-साधे आदमी हैं। उन्होने इस नई परंपरा के ज़रिये अपने बड़े भाई को श्रद्धासुमन अर्पित किये हैं किसी दूसरे को शायद नीचा दिखाने की कोशिश नहीं की होगी। राजुल जी को इस वक्त हिम्मत, ताकत और सहारे की आवश्यकता है। जो टीम उनके पास है उसमें ऐसा कोई नहीं है जो उनको व्यक्तिगत या व्यावसायिक सहारा दे सके। ऐसे में राजुल जी अपनों में ही सहारा ढूंढ रहे हैं तो इसमें भला गलत क्या है। ईश्वर उनको विपरीत हालात से जल्द निकलने और आगे बढ़ने की ताकत दे। आमीन।

  2. shubham-raghav

    February 7, 2011 at 7:58 am

    yadi rss ney nahi bulaya to pet mey dard kyno bhiya? jab ander ki batey sutrno key hawley sey chap rahey ho to yeh bhi jod do bhi ki nahi bhulaya,yadi koi sangtan niji bathak karta hai to kya ho gaya..? ignore karo na kyno parchar kar rahey ho kynoki tum logo ko rss key virudh lihkna hai bus aur yeh bhai sahib jo rss ko dango ka doshi karrar de rahey hai jara dimag durast karkey dosh lagyey warna desh ki kitni adaltno key chaker lagney padeyne iski ginti tak nahi kar paynge……

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...