Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

पॉवर-पुलिस

पुलिस के गांधी का गाजीपुर में जोरदार स्वागत

: डबडबा गईं ब्रजेंद्र यादव की आंखें : जान का खतरा बता सुरक्षा की मांग की : सिपाही ब्रजेंद्र यादव बहाल हो गए हैं. उन्हें पुलिस वालों का संगठन बनाने के आरोप में और मीडिया के सामने अपनी बात रखने के आरोप में पुलिस अफसरों द्वारा सस्पेंड कर दिया गया था. इन्हीं ब्रजेंद्र की वर्षों की मेहनत के बाद प्रदेश में आईपीएस एसोशियेसन द्वारा किए जा रहे घोटाले का पर्दाफाश हो पाया.

: डबडबा गईं ब्रजेंद्र यादव की आंखें : जान का खतरा बता सुरक्षा की मांग की : सिपाही ब्रजेंद्र यादव बहाल हो गए हैं. उन्हें पुलिस वालों का संगठन बनाने के आरोप में और मीडिया के सामने अपनी बात रखने के आरोप में पुलिस अफसरों द्वारा सस्पेंड कर दिया गया था. इन्हीं ब्रजेंद्र की वर्षों की मेहनत के बाद प्रदेश में आईपीएस एसोशियेसन द्वारा किए जा रहे घोटाले का पर्दाफाश हो पाया.

ब्रजेंद्र ने पुलिस कर्मियों को जागरूक करने के लिए पुलिस संगठन की स्थापना की. इस संगठन को कोर्ट और डीजी ने मान्यता दे दी है. ब्रजेंद्र कल गाजीपुर जिले पहुंचे तो उनका जोरदार स्वागत किया गया. गाजीपुर के जमानिया थाने में तैनात सिपाही ब्रजेन्द्र यादव को बहाल हाईकोर्ट ने किया. गाजीपुर में उनके स्वागत के लिए सैकड़ों पुलिसकर्मी इकट्ठा थे. अपने इस स्वागत से लबरेज ब्रजेंद्र की आंखें खुशी से डबडबा गईं. उन्होंने अपने अधिकारियों द्वारा किए गये कृत्यों की जानकारी मीडिया को दी.

उन्होंने बताया कि हमारा जो भी काम होगा वो संविधान के दायरे में रहकर और पुलिस रेगुलेशन एक्ट के दायरे में होगा. साथ ही हम अपने आला अधिकारियों को किसी भी तरह शिकायत का मौका नही देंगे. हां, लेकिन जुल्म भी बर्दाश्त नही करेंगे. ब्रजेंद्र ने अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की. इस मांग को लेकर उन्होंने कोर्ट में याचिका भी दाखिल की है. कोर्ट ब्रजेंद्र की सुरक्षा के पक्ष में अपनी सहमति जता चुका है. ब्रजेंद्र द्वारा बनाए गए संगठन में पूरे प्रदेश के लगभग 95 प्रतिशत पुलिसकर्मी शामिल हैं.

ब्रजेंद्र को उम्मीद है कि जो शेष 5 फीसदी सिपाही हैं, वे भी समय के साथ आ जाएंगे. अब वे लोग भी खुलकर सामने आने लगे हैं जो कभी ब्रजेंद्र से असहमति जताते थे. ब्रजेंद्र के कई करीबी पुलिस वाले ब्रजेंद्र को उनकी त्याग, तपस्या, साहस, ईमानदारी और अहिंसक आंदोलन के लिए गांधी की संज्ञा देने लगे हैं. इन पुलिसवालों का मानना है कि जिस तरह से गांधीजी ने धीरे-धीरे अंग्रेजी शासकों को झुकने पर मजबूर कर दिया था और गांधी व अन्य भारतीय नेताओं की ताकत का लोहा मानने के लिए प्रेरित किया था उसी प्रकार ब्रजेंद्र यादव ने भी बिना डरे अपना जो काम किया, उसके कारण आज बड़े बड़े आईपीएस अफसर उनसे खौफ खाने लगे हैं.

ब्रजेंद्र के बारे में ज्यादा जानने के लिए इस शीर्षक पर क्लिक करें…. ये सिपाही विद्रोह करवा देगा, इसको अरेस्ट करवा लिया जाए

गाजीपुर से अनिल की रिपोर्ट

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...