देश का सबसे बड़ा मीडिया हाउस होने का दम भरने वाले ग्रुप का सबसे बड़ा प्रॉडक्ट टाइम्स ऑफ इंडिया भी बासी खबरें छापने लगा है. वह भी अपने फ्रंट पेज पर. टीओआई ने वो खबर अपने पहले पन्ने पर प्रकाशित की है जिसे एक दिन पहले एक हिंदी अखबार ने अपने फ्रंट पेज पर कार्यालय संवाददाता की डेटलाइन से प्रमुखता से प्रकाशित कर चुका है. टाइम्स आफ इंडिया में बासी खबर रिपोर्टर के नाम से बायलाइन और कार्टून के साथ बॉटम स्टोरी के तौर पर प्रकाशित हुई है.
यह सब इसी दिल्ली में हुआ जहां सारे प्रधान संपादक और मालिकान रहते हैं. ये खबरें दिल्ली एडिशन में ही प्रकाशित हुई हैं. मतलब यह कि अगर टीओआई के लोगों ने हिंदुस्तान अखबार पढ़ा होता तो शायद ये गलती न करते. 8 फरवरी का दैनिक हिन्दुस्तान उठाकर देख लीजिए. पहले पन्ने पर ”साहब मैं चोर बोल रहा हूं, प्लीज बचा लो” शीर्षक के तहत चार कॉलम की खबर है. यह खबर फोल्ड के ऊपर छपी है, दो इलस्ट्रेशन के साथ, नई दिल्ली डेटलाइन से. 9 फरवरी का टाईम्स ऑफ इंडिया उठा कर देखिए, ध्वजपायन घोष की बॉटम स्टोरी है, ”Caught in act, thieves call the cops” शीर्षक से. अब सवाल यह है कि टाईम्स ऑफ इंडिया वाले दूसरे अखबार उठा कर नहीं देखते या एक दिन पहले दूसरे अखबार में छपी फ्रंट पेज स्टोरी दूसरे दिन अपने फ्रंट पेज पर छापना उसे गलत नहीं लगता. फैसला पत्रकार बंधुओं और पाठकों को करना है.
दिल्ली से धीरज तागरा की रिपोर्ट












govind goyal,sriganganagar
February 9, 2011 at 11:54 am
take it easy. dono ke alag alag pathak hain.
anaam
February 9, 2011 at 1:08 pm
yah khahar jagran bhi chapi hai. jagran ne jnu mms ke khabar toi se pahele chaapi hai
manoj punjab kesri
February 25, 2011 at 10:42 am
chikne ki baat nahi hai.
Punjab kesri delhi main rojana aisi hota hai