Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

प्रभात खबर, बोकारो के ब्‍यूरोचीफ बने धनंजय, अशोक का तबादला

: कृष्‍ण्‍ाकांत, अक्षय, अलका, राजीव अखबार से जुड़े : प्रभात खबर, बोकारो को मजबूती प्रदान करने के लिए कई फेरबदल किए गए हैं. बोकारो के ब्‍यूरोचीफ रहे अशोक अकेला को रांची बुला लिया गया है. वे पिछले दो दशक से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उनकी जगह धनंजय प्रताप को बोकारो का नया ब्‍यूरोचीफ बनाया गया है. बोकारो को टीम मजबूत करने के लिए कुछ नए लोगों को भी जोड़ा गया है.

: कृष्‍ण्‍ाकांत, अक्षय, अलका, राजीव अखबार से जुड़े : प्रभात खबर, बोकारो को मजबूती प्रदान करने के लिए कई फेरबदल किए गए हैं. बोकारो के ब्‍यूरोचीफ रहे अशोक अकेला को रांची बुला लिया गया है. वे पिछले दो दशक से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उनकी जगह धनंजय प्रताप को बोकारो का नया ब्‍यूरोचीफ बनाया गया है. बोकारो को टीम मजबूत करने के लिए कुछ नए लोगों को भी जोड़ा गया है.

प्रभात खबर बोकारो की टीम मजबूत करने की कवायद में अशोक अकेला को रांची बुला लिया है. अशोक अकेला की सेलरी भी बढ़ाया गया है. हालांकि सूत्रों का यह कहना है कि प्रबंधन को अकेला के बारे में काफी शिकायतें मिली थी, जिसके बाद प्रबंधन ने उनकी सेवाओं को देखते हुए उनके खिलाफ कोई कार्रवाई करने के बजाय हेड ऑफिस से जोड़ दिया. उनकी जगह बोकारो में अपनी पहचान रखने वाले धनंजय प्रताप को ब्‍यूरोचीफ बनाकर प्रभात खबर से जोड़ा गया है. धनंजय इसके पहले खुद का साप्‍ताहिक अखबार बोकारो टुडे का प्रकाशन कर रहे थे. वे पिछले बीस सालों से पत्रकारिता में हैं. वे देश पहल, प्रोग्रेसिव यंग इंडिया तथा आवाज को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उनकी टीम में नई दुनिया, इंदौर से आए कृष्‍णकांत सिंह, जीटीवी में सेवा दे चुके अक्षय झा, अलका मिश्रा तथा राजीव नंदन को भी जोड़ा गया है. हेमंत और राजकुमार को भी फोटोग्राफर के रूप में जोड़ा गया है.

खबर है कि अपने तबादले से नाराज अशोक अकेला रांची में ज्‍वाइनिंग करने के बाद से ऑफिस नहीं आ रहे हैं. वहीं बोकारो में कुछ संवादसूत्रों ने काम करने से इनकार कर दिया है. उनका कहना है कि बाहर से लोगों को लाने के बजाय उनका ही प्रमोशन किया जाए और सेलरी बढ़ाई जाए. इनलोगों में से हिमांशु कुमार, प्रकाश मिश्रा, कमलेश कमल, कुमार अंकुश, सुरेंद्र सावंत को प्रबंधन ने बाहर का रास्‍ता दिखा दिया है. इसमें कुछ ऐसे लोग भी शामिल हैं, जिन्‍हें अशोक अकेला ने अपने आश्‍वासन पर अखबार से जोड़ रखा था. अब अखबार पूरी तरह बोकारो में छा जाने की रणनीति पर काम कर रहा है. बोकारो में अखबार की लगभग बीस हजार कॉपियां बुक हो चुकी हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...