हिंदुस्तान, आगरा के प्रिंट लाइन में बदलाव हो गया है. बरेली से आगरा भेजे गए केके उपाध्याय का नाम अब प्रिंट लाइन में स्थानीय संपादक के रूप में जाने लगा है. इसके साथ ही दिनेश मिश्रा का नाम वहां से हट गया है. उल्लेखनीय है कि दिनेश मिश्रा का तबादला हिंदुस्तान, रांची के लिए कर दिया गया है. वहां के संपादक के इस्तीफा देने के बाद दिनेश का तबादला रांची किया गया था तथा बरेली के संपादक केके को आगरा बुला लिया गया था.
केके के जिम्मे अभी भी बरेली का प्रभार है. आगरा, बरेली के अलावा उनके जिम्मे मुरादाबाद और अलीगढ़ यूनिट की जिम्मेदारी भी रहेगी. जिसके जल्द ही लांचिंग करने की तैयारियां चल रही हैं.












रविकुमार बाबुल
February 28, 2011 at 6:14 am
बधाई , के. के. भाई,
हिन्दुस्तान में हिन्दुस्तान के विश्वास पर आप आगरा में भी खरे उतरेगें, ऐसा मेरा मानना है।
बाबुल ग्वालियर।
kamal gahlot
June 5, 2011 at 3:24 pm
congras sir
ashok sharma
June 12, 2011 at 12:23 pm
congrats sir