Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

दिल्‍ली पुलिस ने क्राइम रिपोर्टरों को पछाड़ा

दिल्ली पुलिस ने रविवार को दिल्ली में हुए एक क्रिकेट मुकाबले में पत्रकार एकादश को हरा दिया। दिल्ली पुलिस और क्राइम रिपोर्टर एसोसिएशन के बीच हुए इस दोस्ताना मैच का आयोजन नई दिल्ली के बाराखंबा रोड स्थित मॉडर्न स्कूल मैदान में किया गया था। मैच में पत्रकार टीम के कैप्टन आंखों देखी के एंकर व स्पेशल करेस्पांडेंट संदीप सहगल थे। पत्रकार टीम में जी न्यूज से जितेंद्र शर्मा, आजतक से अनुज, स्टार न्यूज से प्रदीप श्रीवास्तव, मनोज वर्मा, डीडी न्यूज से नीरज सिंह, आजाद न्यूज से सुरेश झा, नई दुनिया से कुमार गजेंद्र व सतेंद्र त्रिपाठी, हिंदुस्तान समाचार से फरहान याहिया, जर्नलिस्ट टुडे नेटवर्क के संपादक योगराज शर्मा आदि प्रमुख थे।

दिल्ली पुलिस ने रविवार को दिल्ली में हुए एक क्रिकेट मुकाबले में पत्रकार एकादश को हरा दिया। दिल्ली पुलिस और क्राइम रिपोर्टर एसोसिएशन के बीच हुए इस दोस्ताना मैच का आयोजन नई दिल्ली के बाराखंबा रोड स्थित मॉडर्न स्कूल मैदान में किया गया था। मैच में पत्रकार टीम के कैप्टन आंखों देखी के एंकर व स्पेशल करेस्पांडेंट संदीप सहगल थे। पत्रकार टीम में जी न्यूज से जितेंद्र शर्मा, आजतक से अनुज, स्टार न्यूज से प्रदीप श्रीवास्तव, मनोज वर्मा, डीडी न्यूज से नीरज सिंह, आजाद न्यूज से सुरेश झा, नई दुनिया से कुमार गजेंद्र व सतेंद्र त्रिपाठी, हिंदुस्तान समाचार से फरहान याहिया, जर्नलिस्ट टुडे नेटवर्क के संपादक योगराज शर्मा आदि प्रमुख थे।

दिल्ली पुलिस सप्ताह में मीडिया इलेवन की टीम को हराकर दिल्ली पुलिस ने 20-20 फ्रेन्डशिप मैच जीत लिया. पुलिस टीम के खिला़ड़ी कपिल डागर को मैन ऑफ द मैच अवार्ड दिया गया. उन्होंने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 38 रन बनाए तथा दो विकेट लिए. अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी चेतन शर्मा ने सभी खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए. मीडिया इलेवन ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 157 रन बनाए. मीडिया टीम की तरफ से रोहन ने 29 व अनुज मिश्रा 39 रन बनाए. पुलिस के गेंदबाज रविन्द्र बग्गा 4 रन देकर दो विकेट हासिल किए.

दिल्ली पुलिस की ओर से ओपनिंग करते हुए पूर्वी जिला के अतिरिक्त उपायुक्त डीके गुप्ता ने साथी बल्लेबाज कपिल के साथ 55 रन की साझेदारी की. वह दो चौकों की मदद से 13 रन बनकर आट हुए. इस जोड़ी के टूटने के बाद पुलिस की टीम लड़खड़ा गई और फटाफट चार विकेट गिर गए. लेकिन बाद के बल्लेबाजों ने मोर्चा संभाल लिया और रही-सही कसर मीडिया की लचर गेंदबाजी ने पूरी कर दी. करीब 37 रन एक्सट्रा के दिए. पुलिस टीम ने 19 ओवर में मैच जीत लिया. पुलिस टीम के कप्तान नई दिल्ली जिला के अतिरिक्त उपायुक्त वीए गुप्ता को चेतन शर्मा ने विजेता ट्राफी दी.

क्रिकेट

इस अवसर पर दिल्ली पुलिस की ओर से स्पेशल सेल के संयुक्त आयुक्त आरएस कृष्णैया, अतिरिक्त आयुक्त नई दिल्ली जिला केसी द्विवेदी, अतिरिक्त आयुक्त अजय चौधरी, अतिरिक्त उपायुक्त दक्षिण जिला साथ विजय सिंह, यातायात पुलिस के उपायुक्त संजय त्यागी, अतिरिक्त उपायुक्त राष्ट्रपति भवन अशोक मलिक, अतिरिक्त उपायुक्त दक्षिण-पूर्वी जिला परमादित्य, ओमबीर बिश्नोई, कनाट प्लेस के एसीपी सेजू कुरुविला, एसीपी लाजपत नगर मेघना यादव, बाराखंभा एसएचओ अमरदीप सहगल व कनाट प्लेस एएसचओ सुखदेव सिंह मान आदि मौजूद थे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. amresh

    February 21, 2011 at 10:20 am

    Mujhe bulate, main Police team ko harane men madad karta

  2. a. raj

    February 21, 2011 at 12:58 pm

    crime reporter patrakaaro ke sangthan ka banner ko jebi sanstha banoge to haroge hi hall hoga 10-15 farji reporter leke match nahi jeeta jata kam se kam sanstha me acche reporter jodne ke liye election to karao fir pata chalega kon kis seat ke kaabil hai or kon nahi plz sahi reporter bura na maane baaki sabko maloom hai ki ……………………apne miya mithu nai dunia ka hai ya purani duniya ka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...