Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सम्मान

प्रभात खबर के अजय समेत उन्‍नीस पत्रकार सम्‍मानित

: वरि‍ष्‍ठ पत्रकार एस निहाल सिंह को लाइफ टाइम एचिवमेंट : प्रभात खबर, कोलकाता संस्‍करण के वरिष्‍ठ पत्रकार व न्‍यूज कोआर्डिनेटर अजय कुमार विद्यार्थी को केकेएन समूह और कैंडिड कम्‍युनिकेशंस द्वारा आयोजित पत्रकारिता पुरस्‍कार 2010 में हिंदी की फीचर कैटेगरी में सर्वोत्‍तम पत्रकार के पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया.

: वरि‍ष्‍ठ पत्रकार एस निहाल सिंह को लाइफ टाइम एचिवमेंट : प्रभात खबर, कोलकाता संस्‍करण के वरिष्‍ठ पत्रकार व न्‍यूज कोआर्डिनेटर अजय कुमार विद्यार्थी को केकेएन समूह और कैंडिड कम्‍युनिकेशंस द्वारा आयोजित पत्रकारिता पुरस्‍कार 2010 में हिंदी की फीचर कैटेगरी में सर्वोत्‍तम पत्रकार के पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया.

पार्क होटल में रविवार की शाम आयोजित कार्यक्रम में प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर सरबरी दत्‍ता ने श्री विद्यार्थी को यह पुरस्‍कार प्रदान किया. केकेएन समूह और कैंडिड कम्‍युनिकेशंस द्वारा न्‍यूज, अजयफीचर, बिजनेस, स्‍पोर्टस, मनोरंजन, फोटोग्राफी, टेलीविजन पत्रकारिता व डिस्ट्रिक्‍ट रिपोर्टिंग सहित कुल 19 कैटेगरी में सर्वोत्‍तम पत्रकार का पुरस्‍कार प्रदान किया गया. पत्रकारिता पुरस्‍कारों में प्रभात खबर के खाते में कुल चार नामांकन आए.

इस समारोह में द स्‍टेट्समैन व द इंडियन एक्‍सप्रेस समूह के पूर्व संपादक प्रसिद्ध पत्रकार एस निहाल सिंह को लाइफ टाइम एचिवमेंट अवार्ड प्रदान किया गया. जनरल न्‍यूज हिंदी में सन्‍मार्ग के संतोष सिंह तथा जनसत्‍ता के जय नारायण प्रसाद को संयुक्‍त रूप से सर्वोत्‍तम पत्रकार पुरस्‍कार प्रदान किया गया. उल्‍लेखनीय है कि पुरस्‍कारों में हिंदी में जनरल न्‍यूज व फीचर दो ही कैटेगरी थी. इस अवसर पर प्रसिद्ध फोटोग्राफर रघु राय व कोलकाता पुलिस आयुक्‍त गौतम मोहन चक्रवर्ती सहित विभिन्‍न क्षेत्रों की वरिष्‍ठ हस्तियां उपस्थित थीं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Bikash Kumar Sharma

    February 22, 2011 at 9:41 am

    Bahut bahut badhai evam shubh kaamnayein

  2. Shankar Jalan

    February 23, 2011 at 1:38 pm

    shubh kaamnayein evam Bahut bahut badhai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...