Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

पॉवर-पुलिस

कई मीडिया हाउसों ने लैपटाप लेने से मना किया

: असम के मुख्यमंत्री आज बांटेंगे लैपटाप : चुनाव की आहट सुनने के  बाद से आम जनता के बीच कम्बल और चावल बांटने में लगे असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई आज यानी 24 फरवरी को पत्रकारों के बीच लैपटाप बांटेंगे। तमाम विरोध के बावजूद चुनाव के ऐन मौके पर मुख्यमंत्री ने पत्रकारों के बीच रेविड़यां बांटने की ठान ली है। मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों के अनुसार 24 फरवरी को कलाक्षेत्र सांस्कृतिक प्रेक्षागृह में एक भव्य समारोह आयोजित कर लैपटाप का वितरण होगा।

पहले चरण में 250 लैपटाप बांटे जाएंगे। जिनमें वे पत्रकार शामिल होंगे जिनका एक्रीडिसन और रिकागिनशन है। वहीं 10 वर्ष से पत्रकारिता कर रहे लोगों को अगले चरण में लैपटाप दिया जाएगा। वैसे कहा जा रहा है कि कल कुछ वैसे पत्रकारों को भी लैपटाप दिया जाएगा जिनके पास एक्रीडिसन  अथवा रिकागनिशन नहीं है। क्योंकि पहले चरण में राज्य सरकार ने 250 लैपटाप की व्यवस्था की है और एक्रीडिसनऔर रिकागनिशन वाले पत्रकार मात्र 140 के करीब हैं। ऐसे में एक सौ लैपटाप बच जाता है और यह सुनकर कई वरिष्ठ पत्रकार अपनी तिकड़ी भिड़ाने लगे हैं ताकि उन्हें मिल जाए। क्योंकि उन्हें डर है कि एक मार्च को विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने वाली है और पहले चरण में लैपटाप हाथ नहीं लगा तो संभव है कि कभी मिले ही नहीं।

पत्रकारों को लैपटाप देने की सरकार की घोषणा सुनकर कई मीडिया हाउस तो टूट पड़े हैं, जबिक कईयों ने लेने से मना कर दिया है और अपने अखबार में इस खबर को प्रकाशित कर चुनाव के ऐन मौके पर लैपटाप दिए जाने की बातों को पत्रकारों को लालीपाप दिखाने जैसा बताया है। कुछ मीडिया हाउसों में तो लैपटाप को लेकर प्रबंधन और कर्मचारी आमने-सामने हो गए हैं. प्रबंधन मना कर रहा है, लेकिन कर्मचारियों को कहना है कि इस फटेहाल पत्रकारिता के जीवन में किसी प्रकार लैपटाप वाले तो बन जाएं। वहीं विपक्षी  दलों ने सरकार के इस करतूत को गलत ठहराते हुए विरोध शुरू कर दिया है, लेकिन सरकार है कि मानने को तैयार नहीं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. jagjit singh dhanju

    February 24, 2011 at 6:42 am

    ले लो भाई आप की पत्रकारी की कीमत लग रही है असम हो चाहे पंजाब यह लीडर साले अपनी तरह ही सभी को बिकाऊ समझते है पंजाब में भी बीते महीने एक मंत्री ने पेसो के लिफाफों देकर पत्रकार को उसकी खबर की कीमत देने की कोशिश की थी

  2. jagjit singh dhanju

  3. jagjit singh dhanju

  4. baljinder shindi

    February 24, 2011 at 7:29 am

    le lo jo bhi milta hai sab kuch logo se loota huaa hi hai

  5. arvind chauhan

    February 24, 2011 at 12:41 pm

    yah neta 5 saal me ak bar hi dete ,wo rispat samaj kar de rahe h , aap log gift samaj kar lelo

  6. sushil Gangwar

    February 24, 2011 at 2:55 pm

    Kisi ne sach kaha kutte ki jaat kabhi nahi sudharti hai waisi hi hamare neta hai .. kya kare hum bhi likhne par majbur hai

    http://www.sakshatkar.com
    http://www.bollywoodkhabar.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...