हिंमाशु पुरी ने अपनी नई पारी जनसंदेश टाइम्स अखबार के साथ शुरू की है. उन्हें सीतापुर का ब्यूरोचीफ बनाया गया है. हिमांशु ने अपने करियर की शुरुआत दैनिक हिंदुस्तान के साथ की थी. जनमत न्यूज चैनल को भी सेवाएं दीं, फिर लाइव इंडिया से जुड़ गए थे.
सीतापुर में सहारा समय के लिए काम करने वाले पंकज सिंह ने इस्तीफा दे दिया है. वे सहारा से रिपोर्टर के रूप में जुड़े थे. इन्होंने अपनी नई पारी हिंदी दैनिक पायनीयर से शुरू की है. इन्हें सीतापुर के ब्यूरोचीफ नियुक्त किया गया है. वे काफी सालों से सहारा के लिए काम कर रहे थे.
पंकज के इस्तीफे के बाद रिक्त हुए सहारा समय के रिपोर्टर के पद पर राजकुमार दीक्षित ने ज्वाइन कर लिया है. अब वे सहारा समय के लिए सीतापुर की खबरों का कवरेज करेंगे. राजकुमार वी लाइव न्यूज एजेंसी से जुड़े हुए थे. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एस1 न्यूज चैनल के साथ की थी. कई वर्षों तक सेवा देने के बाद एजेंसी से जुड़ गए थे.











