Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

सीबीआई करेगी पत्रकार सुशील पाठक हत्‍याकांड की जांच

छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने दै‍निक भास्‍कर बिलासपुर के पत्रकार सुशील पाठक की हत्‍या की जांच सीबीआई से कराने की घोषणा की है. नेता प्रतिपक्ष रविंद्र चौबे और विधायक धर्मजीत सिंह ने सीबीआई जांच की मांग की थी. दोनों नेताओं कहा था कि यह सुपारी किलिंग का मामला है. दोबारा इस तरह की घटना ना हो इसलिए यह मामला सीबीआई को देना चाहिए.

छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने दै‍निक भास्‍कर बिलासपुर के पत्रकार सुशील पाठक की हत्‍या की जांच सीबीआई से कराने की घोषणा की है. नेता प्रतिपक्ष रविंद्र चौबे और विधायक धर्मजीत सिंह ने सीबीआई जांच की मांग की थी. दोनों नेताओं कहा था कि यह सुपारी किलिंग का मामला है. दोबारा इस तरह की घटना ना हो इसलिए यह मामला सीबीआई को देना चाहिए.

विपक्ष की मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सीबीआई से जांच कराने में हमें कोई आपत्ति नहीं है. उन्‍होंने इस हत्‍याकांड की जांच सीबीआई को सौंपने का ऐलान करते हुए कहा कि वे इसके लिए पत्र लिखेंगे. गौरतलब है कि बिलासपुर में अज्ञात हमलावरों ने 20 दिसम्‍बर की रात गोली मारकर सुशील पाठक की हत्या कर दी थी. सुशील की हत्या उस समय की गई थी जब वे देर रात अपने कार्यालय से घर लौट रहे थे. घटना के तीन दिनों बाद 23 दिसंबर को पुलिस ने जमीन व्यवसाय से जुड़े बादल खान को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया था. पुलिस के मुताबिक बादल खान ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है लेकिन पुलिस बादल खान से हत्या में प्रयुक्त हथियार और सुशील पाठक का मोबाइल बरामद नहीं कर पाई है.

इसे लेकर पत्रकार तथा सामाजिक संगठनों ने विरोध भी जताया था. उन्‍होंने असली हत्‍यारों को गिरफ्तार करने की मांग की थी. जिसके बाद राज्य सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच के लिए रायपुर के क्राइम ब्राच के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को नियुक्त किया था, लेकिन पुलिस को अब तक कुछ खास नहीं कर पाई. इस घटना के लगभग एक महीने बाद छुरा में भी नई दुनिया से जुड़े पत्रकार उमेश राजपूत की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई थी. इस मामले में भी असली हत्‍यारे अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...