Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

पत्रकारों पर हमला : बसपा विधायक पर हत्‍या के प्रयास का मुकदमा दर्ज

: लखीमपुर में बाला प्रसाद के लोगों ने की थी चार पत्रकारों से मारपीट : लखीमपुर खीरी में इलेक्‍ट्रॉनिक मीडिया के चार पत्रकारों को बसपा विधायक बाला प्रसाद के गांव वालों द्वारा किए गए हमले में पुलिस ने विधायक समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. मामला लिखने में हीलाहवाली कर रही ईशानगर पुलिस ने एसपी के निर्देश के बाद मुकदमा दर्ज किया. विधायक तथा अन्‍य पर जानलेवा हमला सहित तेरह धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है. मुकदमा हमले में घायल पत्रकार राजीव सिंह की तरफ से लिखाया गया है.

: लखीमपुर में बाला प्रसाद के लोगों ने की थी चार पत्रकारों से मारपीट : लखीमपुर खीरी में इलेक्‍ट्रॉनिक मीडिया के चार पत्रकारों को बसपा विधायक बाला प्रसाद के गांव वालों द्वारा किए गए हमले में पुलिस ने विधायक समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. मामला लिखने में हीलाहवाली कर रही ईशानगर पुलिस ने एसपी के निर्देश के बाद मुकदमा दर्ज किया. विधायक तथा अन्‍य पर जानलेवा हमला सहित तेरह धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है. मुकदमा हमले में घायल पत्रकार राजीव सिंह की तरफ से लिखाया गया है.

गौरतलब है कि कल आईबीएन7 के पत्रकार राजीव सिंह, जैन टीवी के अशोक शुक्‍ला तथा जी न्‍यूज के डीके मिश्रा एंव शाहिद विधायक बाला प्रसाद के गांव बलतुआ गए हुए थे. वे विधायक के गनर तथा ड्राइवर द्वारा एक महिला के साथ की गई छेड़खानी के एक मामले को कवर करने गए हुए थे. ये लोग विजुअल बनाने के बाद उक्‍त महिला से बाइट ले ही रहे थे कि अचानक काफी संख्‍या में विधायक के समर्थक वहां जुट गए. ये लोग विधायक को बेइज्‍जत करने का आरोप लगाते हुए पत्रकारों पर टूट पड़े. इन लोगों को बुरी तरह मारापीटा, घसीटा, इसके बाद चारों को एक पेड़ से बांधकर सूखी घास डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की गई. पत्रकारों के कैमरे तथा कार को बुरी तरह क्षतिग्रस्‍त कर दिया गया था.

इशानगर पहुंचकर इन लोगों ने लिखित तहरीर दी. परंतु इशानगर थानाध्‍यक्ष मामला दर्ज करने में आनाकानी करते रहे. पत्रकारों पर ही उल्‍टे दबाव बनाने की कोशिश की गई. बाद में जब पत्रकार एकजुट हुए तथा एसपी से इसकी शिकायत की तब जाकर थानाध्‍यक्ष ने मामला लिखा. मुकदमा राजीव की ओर से दर्ज कराया गया है. विधायक तथा अन्‍य के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 323 336, 427, 506, 342, 135, 435, 307, 511 तथा 109 के तहत मामला दर्ज हुआ है. विधायक अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. narender

    March 4, 2011 at 3:10 pm

    बसपा के विधायक सत्ता के नशे में बौराये हुए है। पत्रकारों के साथ हुई वारदात निंदनीय है। ये लोकतन्त्र का गला घौंटने जैसा वाकया है। सरकार इसमें हस्तक्षेप कर पत्रकारों को न्याय दिलाये।

  2. saurabh Dixit

    March 5, 2011 at 9:14 am

    प्रदेश में बसपा के विधायक और मंत्री सत्ता के नशे में चूर है
    लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ पर हमला करने की हिमत आज तक किसी राजनेतिक दल ने नहीं की पर आज बसपा सर्कार के मंत्री, विधायक पत्रकारों के साथ बदसलूकी कर रहे है उनके काम में दखल दे रहे है बसपा की यह ताना शाही ज्यादा दिनों तक चलने वाली नहीं है
    हुस्ने मुवारक की तरह एक दिन माया को भी राजपाठ छोड़ कर देश से भागना होगा और बह दिन जल्द ही आयेगा क्यों की जनता माया की तानाशही को हजम नहीं कर पा रही है
    लखीमपुर में पत्रकारों के साथ जो भी हुआ वह निंदनीय है बसपा के विधायक को इस की सजा मिलनी चाहिए
    saurabh Dixit Shahjahanpur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...