Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

साहित्य

सहारनपुर में दो पत्रकारों की पुस्‍तक का लोकार्पण

हाल ही में यहां आईएमए सभागार में आयोजित एक भव्य समारोह में दो पत्रकारों की पुस्तकों- ‘गाथा पांवधोई की’ व ‘अपनी धरोहर’ का सहारनपुर के मंडलायुक्त सुरेशचंद्रा, जिलाधिकारी चौब सिंह वर्मा, इलाहाबाद के जिलाधिकारी आलोक कुमार और पर्यावरणविद डा. एसके उपाध्याय ने लोकार्पण किया। दोनों ही पत्रकार मेरठ से प्रकाशित ‘दैनिक जनवाणी’ से संबद्ध हैं।

हाल ही में यहां आईएमए सभागार में आयोजित एक भव्य समारोह में दो पत्रकारों की पुस्तकों- ‘गाथा पांवधोई की’ व ‘अपनी धरोहर’ का सहारनपुर के मंडलायुक्त सुरेशचंद्रा, जिलाधिकारी चौब सिंह वर्मा, इलाहाबाद के जिलाधिकारी आलोक कुमार और पर्यावरणविद डा. एसके उपाध्याय ने लोकार्पण किया। दोनों ही पत्रकार मेरठ से प्रकाशित ‘दैनिक जनवाणी’ से संबद्ध हैं।

‘गाथा पांवधोई की’ सहारनपुर के बीच से बहने वाली ऐतिहासिक व अध्यात्मिक महत्व की उस नदी पर आधारित है, जिसे गंगा की पवित्र धारा माना जाता है। किवदंती है कि बाबा लालदास की साधना से प्रसन्न होकर मां गंगा की धारा सहारनपुर से करीब सात किलोमीटर दूर शकलापुरी में जमीन में विभिन्न स्थानों से स्रोत के रूप में प्रकट हुई थी। इस नदी किनारे वर्षों तक मेले लगे रहे और स्नान के लिए घाट भी बने थे लेकिन पिछले आठवें दशक से इस नदी का स्वरूप बिगड़ने लगा और लोगों ने इसमें गंदगी प्रवाहित करने के साथ ही इसे कू़ड़े का खत्ता बना दिया। पुस्तक के लेखक डा. वीरेंद्र आजम इसके पुराने स्वरूप को लौटाने के लिए लगातार पिछले तीस वर्षों से विभिन्न समाचार पत्रों में लिखने के अलावा विभिन्न मंचों से यह मामला उठाते रहे।

लोकार्पण

अंततः गत वर्ष तत्कालीन जिलाधिकारी आलोक कुमार ने इसे गंभीरता से लिया और पांवधोई बचाओ समिति का गठन कर जनसहयोग से एक आंदोलन चलाया। जिसके परिणामस्वरूप नाले में परिवर्तित हो चुकी यह नदी अपने प्राचीन स्वरूप की ओर लौटने लगी है। गाथा पांवधोई की पुस्तक में नदी के इतिहास, पर्यावरण, उसके महत्व, उद्गम स्थल, उद्गम के जल का वैज्ञानिक विश्लेषण, नदी के संबंध में भावी योजनाएं और समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचारों आदि का समावेश किया गया है। लेखक डा. वीरेंद्र आजम ‘जनवाणी’ सहारनपुर के ब्यूरो चीफ हैं और अनेक पुस्तकों व पत्रिकाओं का संपादन कर चुके हैं। उनके द्वारा संपादित साहित्यिक पत्रिका ‘शीतल वाणी’ का शमशेर बहादुर अंक व डा. लक्ष्मी नारायण लाल अंक हिंदी जगत में इन दिनों काफी चर्चा का विषय है। पूर्व आईएएस व साहित्यकार, कवि, लेखक आरपी शुक्ल के साहित्यिक और सामाजिक अवदान पर उनके द्वारा संपादित पुस्तक ‘कुछ गुलाब की, कुछ कपास की’ भी काफी चर्चाओं में रही है। ‘अपनी धरोहर’ पुस्तक जिले के एक दर्जन से अधिक उन जलाशयों पर आधारित है, जो अपने में प्राचीन इतिहास समेटे हैं और जिनका पर्यावरण व जिले के भूजल स्तर में विशेष महत्व है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Team JANWANI Saharanpur

    March 5, 2011 at 2:28 am

    Vishisht uplabdhi ke liye aadarniya azam ji aur bhai rajeev ko hardik badhai…!

  2. bhawani saini Behat

    March 5, 2011 at 5:51 am

    is uplabdhi ke liye aadarniya v. azame ji ko hardik badhai. aadarniya v. azame ji apne lekhan ke madhayam se hmesha samaj ko nai disha dete aaye hain. ek baar fir sir v. azam ji ko hardik bhadai. rajeev sir ko bhi is uplabdhi ke liye hardik subhkamnayen.

  3. amit kush

    March 5, 2011 at 11:43 am

    apni dharohar ke lekhak ka naam gayab hai?

  4. faisal khan

    March 5, 2011 at 11:58 am

    virender azam ji badhayi ke patr hain doosri baat ye ki virender bhai ne paon dhoi nadi ke liye kafi kuchh kiya hai aur apna kafi sehyog bhi diya hai .ab rahi kitab ki baat to ummeed hai usme kafi kuchh hoga magar kiya khas hoga ye to ham padh kar hi bata sakte hain aur virender bhai ne kitab ham tak pahunchayi nahi to bhai virender azam ji is par bhi ghaur karen.aik baar phir badhayi.m faisal khan (UNI.TV.saharanpur)9412230786.9760020786

  5. Bachan singh saini behat

    March 8, 2011 at 10:41 am

    is uplabdhi ke liye aadarniya v. azame ji ko hardik badhai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...