उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन, आगरा इकाई का चुनाव टूरिस्ट बंगला में हुआ. चुनाव पर्यवेक्षक उपजा के प्रदेश सचिव एके ताऊ तथा चुनाव अधिकारी वरिष्ठ पत्रकार रमाशंकर शर्मा थे. इन दोनों लोगों के नेतृत्व में शांतिपूर्वक चुनाव सम्पन्न कराया गया. जिसमें राजीव सक्सेना अध्यक्ष तथा विवेक कुमार जैन महामंत्री चुने गए.
दिनेश भदौरिया, शरद चौहान, विजय बघेल, अरूण रावत एवं जसवीर सिंह को उपाध्यक्ष चुना गया. सुभाष जैन कोषाध्यक्ष, नासिर हुसैन, विनीत दुबे, पंकज सक्सेना, सुनीत कुलश्रेष्ठ, वेद प्रकाश चाहर सचिव निर्वाचित हुए. नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पत्रकारों ने बधाई दी.

इस मौके पर ताज प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष गजेंद्र यादव, जनसंदेश टाइम्स के ब्यूरोचीफ डा. महाराज सिंह परिहार, ताज टाइम्स के संपादक राजेंद्र शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार शिव कुमार भार्गव सुमन सहित कई पत्रकार तथा पदाधिकारी मौजूद रहे.












pardeep mahajan
March 6, 2011 at 7:12 am
राजीव जी व् उनकी टीम को अखिल भारतीय पत्रकार मोर्चा की और से बधाई – प्रदीप महाजन (अध्यक्ष -अखिल भारतीय पत्रकार मोर्चा ),09810310927
DEVENDRA PATEL
March 6, 2011 at 12:09 pm
बुद्धि का कमाल
विडम्बना यह है कि संकीर्णताओं की परिधि में आखिर इस सृष्टि का सबसे बौद्धिक प्राणी है जो अपनी बौद्धिकता का दावा उस हद तक करता है जहाँ वह पागलपन के निर्णय कर स्वम और इस सृष्टि के विनाश की ओर अग्रसर हो जाता है और अपने विनाशकारी निर्णय पर मेघनाथ की तरह ठहाका लगता है और चिल्लाता है कि मेरे सिवा इस सृष्टि में कोई बौद्धिक नहीं ,जब कि हर प्राणी अपना जीवन अपनी बुद्धि -विवेक से जीता है जब तक इंसान उसकी जिंदगी में दखल नहीं देता है उसकी नस्ल विनाश से बची रहती है उसके जीवन के लिए भी इन्सान ही विनाशकारी है वह इन्सान के लिए नहीं है वाह री बौद्धिकता ! तेरा भी क्या कमाल है जो भी तुझे सम्मान देकर वरण करता है तू उसे ही खा जाती है ! तू सही ही करती है कि जो तुझे पाकर घमंड में चूर होकर विवेक ही खो देता है उसका हश्र यही होता है , तू आइना भी दिखाती है मगर इंसान तेरे आईने से नहीं बल्कि घमंड के आईने से देखना पसंद करता है इसलिए कि घमंड वह दिखाता है जो इंसान देखना पसंद करता है और तू भूत – भविष्य का असली चेहरा दिखाती है