Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

पीएसी के सामने पेश हुए वरिष्‍ठ पत्रकार गोपीकृष्‍णन

2जी स्‍पेक्‍ट्रम आबंटन घोटाले की खबर ब्रेक करने वाले पत्रकार जे गोपीकृष्‍णन मंगलवार को लोक लेखा समिति (पीएसी) के समक्ष पेश हुए. उन्‍होंने पीएसी महत्‍वपूर्ण साक्ष्‍य दिए. संभावना है कि आने वाले कुछ दिनों में पीएसी कारपोरेट लॉबीस्‍ट नीरा राडिया समेत कुछ वरिष्‍ठ पत्रकारों को अपने सामने उपस्थित होने का फरमान सुना सकती है.

2जी स्‍पेक्‍ट्रम आबंटन घोटाले की खबर ब्रेक करने वाले पत्रकार जे गोपीकृष्‍णन मंगलवार को लोक लेखा समिति (पीएसी) के समक्ष पेश हुए. उन्‍होंने पीएसी महत्‍वपूर्ण साक्ष्‍य दिए. संभावना है कि आने वाले कुछ दिनों में पीएसी कारपोरेट लॉबीस्‍ट नीरा राडिया समेत कुछ वरिष्‍ठ पत्रकारों को अपने सामने उपस्थित होने का फरमान सुना सकती है.

बीजेपी नेता मुरली मनोहर जोशी की अध्‍यक्षता वाली पीएसी ने ‘द पायनीयर’ के विशेष संवाददाता जे गोपीकृष्‍णन से पूछताछ की तथा उनके बताए साक्ष्‍यों को दर्ज किया. पीएसी ने यह भी जानना चाहा कि इस मामले में किसने दस्‍तावेजी साक्ष्‍य दिए, जिसके आधार पर उन्‍होंने 2जी घोटाले से संबंधित खबरें प्रकाशित कीं. हालांकि गोपीकृष्‍णन ने पीएसी को पत्रकारीय मानकों का हवाला देकर साक्ष्‍य उपलब्‍ध कराने वाले का नाम बताने से इनकार कर दिया.

इसके बाद जोशी ने समति के दूसरे सदस्‍यों से इस मसले पर ज्‍यादा दबाव डालने से मना कर दिया. गोपीकृष्‍णन ने ही कथित अनियमिताओं को लेकर कई खबरें प्रकाशित की थीं. इस मामले को उनके द्वारा जोरदार तरीके से उठाने के बाद ही मीडिया में इसे लेकर हलचल मची थी. गोपीकृष्‍णन से दस्‍तावेजों की विश्‍वसनीयता को लेकर भी कई सवाल पूछे गए. उनसे जानने की कोशिश की गई की यह साक्ष्‍य कितने सही और विश्‍वसनीय हैं. ये पहले वरिष्‍ठ पत्रकार हैं जिन्‍हें पीएसी ने अपने समक्ष पेश होने के लिए कहा था. समिति के सदस्‍यों ने उनसे यह भी पूछा कि क्‍या उन्‍होंने तत्‍कालीन संचार मंत्री ए राजा से मुलाकात की थी. जिस पर उन्‍होंने राजा से मुलाकात करने की पुष्टि की.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...