सहारा समय, इंदौर से ललित शर्मा ने इस्तीफा दे दिया है. वे सीनियर कैमरामैन थे. उन्होंने अपनी नई पारी बंसल न्यूज के साथ शुरू की हैं. उन्होंने टेक्निकल इंचार्ज के पद पर ज्वाइन किया है. वे पिछले काफी समय से सहारा समय के साथ जुड़े हुए थे तथा कई शहरों में काम कर चुके हैं.
संमार्ग, पटना से कुमार रजत ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर सब एडिटर थे. इन्होंने अपनी नई पारी हिंदुस्तान, मुजफ्फरनगर के साथ शुरू की है. इन्हें यहां भी सब एडिटर बनाया गया है. ये सिटी पेज पर अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे. रजत संमार्ग, पटना के लांचिंग टीम के सदस्य थे.












JITESH
March 21, 2011 at 3:52 pm
congrats