सहारा न्यूज ब्यूरो के संपादक विजय राय को मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया के पांचवें मीडिया एक्सीलेंस अवार्ड समारोह में बेस्ट मीडिया पर्सनालिटी ऑफ द ईयर अवार्ड प्रदान किया गया. इस समारोह में सहारा इंडिया मीडिया को तीन श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार से नवाजा गया. इनमें सहारा समय मध्यप्रदेश/छत्तीसगढ़ चैनल को बेस्ट रीजनल चैनल का अवार्ड और सहारा समय की एंकर रुचि शर्मा को बेस्ट एंकर का अवार्ड मिला.
फिक्की सभागार में आयोजित पांचवें मीडिया एक्सीलेंस अवार्ड का उद्घाटन सांसद संजय पाटिल ने किया. द संडे इंडियन के प्रधान संपादक और मैनेजमेंट गुरू अरिंदम चौधरी मुख्य अतिथि रहे. समारोह में पत्रकारिता के क्षेत्र में विशेष पहचान के लिए कई मीडिया प्रतिभाओं, चैनलों और पत्र-पत्रिकाओं को पुरस्कृत किया गया.
बेस्ट न्यूज चैनल का अवार्ड जी-न्यूज को मिला. बेस्ट इनफोटेनिंग रेडियो जॉकी का अवार्ड एफएम के खुराफाती नितिन के नाम रहा. नितिन को पिछले साल भी यह अवार्ड मिला था. एटूजेड चैनल को बेस्ट इनफोटेनिंग चैनल का पुरस्कार मिला. इस चैनल की ओर से दीपक गुप्ता ने पुरस्कार प्राप्त किया.
बेस्ट स्पेशल करेस्पांडेंट का अवार्ड मनीष पांडे को मिला. स्माल न्यूज पेपर ऑफ द ईयर का अवार्ड गुजरात के श्रद्धा मडोरा को मिला. बेस्ट पीआरओ का अवार्ड टीएस राजपूत तथा बेस्ट पालिटिकल एडिटर का अवार्ड नवभारत टाइम्स के श्रीकांत शर्मा मिला. ग्रामीण क्षेत्र में बेहतर कवरेज के लिए सुदर्शन न्यूज चैनल को अवार्ड दिया गया. सुदर्शन को पिछल साल भी नए चैनल का अवार्ड मिला था.
फेडरेशन की ओर से यह पुरस्कार सांसद संजय पाटिल, अरिंदम चौधरी, फेडरेशन अध्यक्ष अरुण शर्मा और नवीन कुमार ने प्रदान किए. समारोह में अरिंदम चौधरी को मोस्ट हार्ड हीटिंग एंड फीयरलेस एडिटर का अवार्ड दिया गया, जबकि उनकी मैगजीन को बेस्ट न्यूज मैगजीन का पुरस्कार मिला. मैगजीन के सीईओ अभिमन्यु घोष ने यह पुरस्कार प्राप्त किया. समारोह का संचालन रूप तथा डा. मंजू चौधरी ने संयुक्त रूप से किया.












djm
March 12, 2011 at 12:43 pm
he he
djm
March 12, 2011 at 12:44 pm
congrats
sarvjeet bawa
March 12, 2011 at 5:02 pm
sahara parivaar ko bahut bahut badai
bakchod
March 14, 2011 at 4:33 pm
hahahahahaha