विचारपरक हिन्दी दैनिक द्वारा पत्रकारिता के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले 11 पत्रकारों को पत्रकार भूषण सम्मान से सम्मानित और अलंकृत किया गया है। प्रेस क्लब में आयोजित प्रथम वार्षिक समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य एंव रसद मंत्री रामप्रसाद चौधरी ने सभी पत्रकारों को सम्मानित किया।
श्री चौधरी ने लखनऊ और दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी दैनिक नारद चर्चा के प्रधान सम्पादक डॉ. अमरनाथ मानव, बस्ती और फैजाबाद से प्रकाशित हिन्दी दैनिक भारतीय बस्ती और आवाज दर्पण के संस्थापक-सम्पादक पं. दिनेशचन्द्र पाण्डेय, पीटीआई-भाषा, आजतक के संवाददाता मजहर आजाद, आकाशवाणी, दूरदर्शन, यूएनआई, नई दुनिया के संवाददाता लक्ष्मी नरायण पाण्डेय, स्वतंत्र चेतना के अरविन्द श्रीवास्तव, अमर उजाला के सोहन सिंह, वीरेन्द्र पाण्डेय, हिन्दुस्तान के डॉ. सत्यव्रत, राष्ट्रीय सहारा के स्कन्द शुक्ल, दैनिक जागरण के रत्नेश शुक्ल, कपिल गंगा के महेन्द्र त्रिपाठी को सम्मानित तथा अलंकृत किया।
विचारपरक के सम्पादक आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सम्मानित किये गये पत्रकारों द्वारा पत्रकारिता के क्षेत्र में खोजपूर्ण और उल्लेखनीय कार्य किया गया है। इसी से प्रभावित होकर सभी 11 पत्रकारों को सम्मानित किया गया है। उन्होंने बताया कि पत्रकारिता के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले अन्य पत्रकारों को भी सम्मानित किया जायेगा।
इस अवसर पर पत्रकार सत्येन्द्र सिंह भोलू, सैयद मजहर हुसैन, अनिल श्रीवास्तव, जयंत मिश्रा, प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रकाश्ाचन्द्र गुप्ता, रमेश, मोहम्मद इब्राहीम, सलामुद्वीन कुरैशी, प्रदीपचन्द्र पाण्डेय, संदीप गोयल, सज्जाद रिजवी, जीशान हैदर रिजवी, डा. रमेशचन्द्र श्रीवास्तव, जिला सूचनाधिकरी देवप्रभाकर त्रिपाठी, पूर्व सहायक सूचना निदेशक दशरथ यादव समेत जिले के दर्जनों पत्रकार मौजूद थे।
बस्ती से राजकुमार गुप्ता की रिपोर्ट.












s p tripathi
March 13, 2011 at 4:31 pm
Congrat. all winers.minster mr chaudhari and organizer are also appreciated due to organised this program.
s.p tripathi
journalist
dla
5/2 I NS building.new delhi
9899075324
Mazhar Husain
March 16, 2011 at 12:58 pm
Sabhi bhayio ko Dhero Badhayiya
Jitendra kumar
July 20, 2019 at 1:10 pm
Thanks