दैनिक भास्कर, अजमेर के नए संपादक डा. रमेश अग्रवाल होंगे. संपादक के रूप में डा. अग्रवाल की भास्कर, अजमेर संग यह दूसरी पारी है. इसके पहले वे 1997 से 2000 तक यहां स्थानीय संपादक रह चुके हैं. इसके बाद इन्हें समन्वय संपादक बना दिया गया था. फिलहाल वे दैनिक भास्कर, जयपुर में स्टेट कोआर्डिनेटर के पद पर हैं.
डा. रमेश अग्रवाल पिछले 35 सालों से पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. मूल रूप से अजमेर के रहने वाले डा. अग्रवाल की शिक्षा-दीक्षा भी यहीं से हुई है. पत्रकारिता में गोल्ड मेडलिस्ट डा. अग्रवाल ने वकालत और पीएचडी भी की है. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत दैनिक नवज्योति से किया था. यहां लगभग बीस सालों तक विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दीं. इसके बाद इन्होंने दैनिक भास्कर ज्वाइन कर लिया था. पिछले चौदह सालों से भास्कर से जुड़े हुए हैं. अजमेर के संपादक होने के साथ समन्वय संपादक के रूप में इन्होंने भास्कर को जयपुर, जोधपुर, उदयपुर में भी अपनी सेवाएं दीं.
भास्कर, अजमेर के आरई का पद आशीष व्यास के हिंदुस्तान, बरेली चले जाने के बाद से रिक्त चल रहा था. अजमेर जैसे संस्करण का स्थानीय संपादक पद उनके कद और अनुभव से काफी कमतर है, परन्तु अपने गृह नगर आने की चाहत के चलते उन्हें यह जिम्मेदारी संभाली है. खबर है कि होली के बाद वे अजमेर में अपना कार्यभार ग्रहण कर लेंगे. इन्हें अजयमेरू प्रेस क्लब के संस्थापक अध्यक्ष होने का गौरव भी प्राप्त है.












tejwani girdhar
March 13, 2011 at 3:13 pm
अजमेर के भास्कर कर्मियों व अजमेर वासियों के लिए यह एक सुखद खबर है
shakti dubey
March 13, 2011 at 3:39 pm
Congratulation sir
gouri shanker sankhla
March 14, 2011 at 12:06 pm
very good news
congratulation sir
KAMAL JAIN
March 14, 2011 at 3:49 pm
sir badhai …. ajmer ke pathako ko melegi ab nai shoghat
gopal sharma
March 31, 2011 at 12:25 pm
clock tower ka thiya aur fagoun ki masti ,chakklas ke sath fir hazir hy