Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

पीएसी के समक्ष पेश हुए विनोद मेहता और मनु जोसेफ

टूजी स्पेक्ट्रम आबंटन मामले में सोमवार को लोक लेखा समिति (पीएसी) के समक्ष दो वरिष्ठ पत्रकार मनु जोसेफ और विनोद मेहता पेश हुए. दोनों संपादकों ने टूजी मामले से जुड़े राडिया टेप के अंशों को प्रकाशित किया था. पेशी के बाद पीएसी अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी ने कहा कि समिति के समक्ष ओपेन के संपादक मनु जोसेफ और आउटलुक के संपादक विनोद मेहता पेश हुए.

टूजी स्पेक्ट्रम आबंटन मामले में सोमवार को लोक लेखा समिति (पीएसी) के समक्ष दो वरिष्ठ पत्रकार मनु जोसेफ और विनोद मेहता पेश हुए. दोनों संपादकों ने टूजी मामले से जुड़े राडिया टेप के अंशों को प्रकाशित किया था. पेशी के बाद पीएसी अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी ने कहा कि समिति के समक्ष ओपेन के संपादक मनु जोसेफ और आउटलुक के संपादक विनोद मेहता पेश हुए.

जोशी ने कहा कि संपादकों ने समिति को बताया है कि टेप की प्रामाणिकता जांच करने और बोलने वालों की आवाज की पहचान के बाद ही इसे प्रकाशित किया गया था. इसका उद्देश्य किसी को निशाना बनाना नहीं बल्कि पत्रकारिता की जिम्मेदारी का निर्वाह करना था. यह पूछे जाने पर कि क्या समिति उन पत्रकारों को भी बुलाएगी, जिनके नाम राडिया टेप में हैं? जोशी ने कहा कि जो भी फैसला लिया जाएगा आमसहमति से लिया जाएगा. मामले से जुड़े कारपोरेट जगत के बारे में पूछे जाने पर जोशी ने कहा कि कुछ कंपनियों ने कैग की रिपोर्ट के बारे में समिति के समक्ष अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है, जिसमें रिपोर्ट के संदर्भ में कुछ आपत्ति जताई गई है.

जोशी ने कहा कि रिलायंस और टाटा समेत चार-पांच कंपनियों ने कैग की रिपोर्ट के बारे में समिति के समक्ष अपनी आपत्ति व्यक्त की है. कंपनियों की इन आपत्तियों को लेकर समिति ने कैग, दूरसंचार विभाग, भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) से जवाब मांगा है. समिति के सदस्य एनके सिंह इस बैठक में उपस्थित नहीं थे, क्योंकि राडिया टेप में उल्लेख होने के कारण उन्होंने इस प्रकरण की सुनवाई से स्वयं को अलग रखने का आग्रह किया था, जिसे पीएसी ने मान लिया.

पीएसी के सामने पेशी के बाद विनोद मेहता ने संवाददाताओं से कहा कि समिति द्वारा मांगे गए स्पष्टीकरण मैंने दे दिए हैं. पूर्व में मुझसे टेप उपलब्ध कराने को कहा गया था, जिसे देने से मैंने इनकार कर दिया लेकिन अगर उन टेप के बारे में कोई विशिष्ट सूचना मांगी जाती है तो मैं उपलब्‍ध कराऊंगा.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. shyam jatav

    March 17, 2011 at 4:25 pm

    Radiya ki vajh se press badnam hui h. aisi radiya ko desh nikala dena chaiye

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...