Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

गोरखपुर प्रेस क्‍लब गठित, सत्‍येन्‍द्रपाल बने संस्‍थापक अध्‍यक्ष

: ग्‍यारह सदस्‍यीय कार्यकारिणी को दिलाई गई श्‍ापथ : गोरखपुर में छह मार्च को प्रेस क्‍लब का गठन किया गया था। जिसमें अध्‍यक्ष सहित ग्‍यारह सदस्‍यों की कार्यकारिणी चुनी गई थी। सभी पदाधिकारियों को आज पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। वैसे इस क्लब का गठन 1993 में ही किया गया था, पर पत्रकारों की आपसी लड़ाई और मनमुटाव के कारण यह मूर्त रूप नहीं ले सका था।  पर देर आयद, दुरूस्त आयद की तर्ज पर इसके गठन से गोरखपुर के पत्रकार जगत में खासा उत्साह है।

: ग्‍यारह सदस्‍यीय कार्यकारिणी को दिलाई गई श्‍ापथ : गोरखपुर में छह मार्च को प्रेस क्‍लब का गठन किया गया था। जिसमें अध्‍यक्ष सहित ग्‍यारह सदस्‍यों की कार्यकारिणी चुनी गई थी। सभी पदाधिकारियों को आज पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। वैसे इस क्लब का गठन 1993 में ही किया गया था, पर पत्रकारों की आपसी लड़ाई और मनमुटाव के कारण यह मूर्त रूप नहीं ले सका था।  पर देर आयद, दुरूस्त आयद की तर्ज पर इसके गठन से गोरखपुर के पत्रकार जगत में खासा उत्साह है।

अभी इसके पास कोई अपना कार्यालय स्थल ना होने के कारण इसे गोरखपुर की पत्रकारों की संस्था गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने फिलहाल अपने कार्यालय में काम की अनुमति दे दी है। एसोसिएशन के ही सभागार में आयोजित एक समारोह में प्रेस क्लब के पदधिकारियों को पद व निष्‍ठा की शपथ स्वतंत्र चेतना पत्र समूह के समूह संपादक रामचन्द्र गुप्त ने दिलाई। इस मौक पर उन्‍होंने कहा कि संगठन कितने भी हो, पर लक्ष्य एक होना चाहिए। गोरखपुर में प्रेस क्लब की बहुत आवश्‍यकता थी। विश्‍वास है आज शपथ ग्रहण के बाद यह संस्था पत्रकारीय हितों के रक्षण में अपना पूर्ण योगदान देगी।

श्री गुप्त ने प्रेसक्लब के कार्यकारिणी अध्यक्ष सत्येन्द्रपाल, वरिष्‍ठ उपाध्यक्ष सुशील वर्मा, उपाध्यक्ष बांकेलाल तिवारी, उपाध्यक्ष अजित सिंह, सचिव मुहम्मद अनीस खान, संयुक्त सचिव हनुमान सिंह बघेल, कोषाध्यक्ष वहाब खान, लेखापरीक्षक राजेश सहाय और कार्यकारिणी सदस्य इन्द्रमणि त्यागी, तनवीर आजाद और श्रीप्रकाश सिंह को पद व निष्‍ठा की श्‍ापथ दिलायी। इसके साथ ही मंचासीन अतिथियों ने प्रेस क्लब के परिचय पत्र का विमोचन कर प्रथम कार्ड महेष अश्‍क को दिया।

गोरखपुर

अपने संबोधन में श्री गुप्त ने कहा कि 18 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद प्रेस क्लब को मूर्त रुप मिला, अब इससे बड़ी अपेक्षाएं है। उन्होंने गोरखपुर में तीन संगठनों के प्रश्‍न को सिरे से नकारते हुए कहा कि पत्रकारिता के बढ़ते दायित्वों के बीच एकता पहली प्राथमिकता होनी चाहिये। उन्होंने कहा कि आज पत्रकारिता कहीं सिसक रही है, पत्रकार कहीं लोहे, चांदी और सोने के पिजंड़ों में बंद कराह रहा है। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब अपने दायित्वों में सफल हो और पत्रकारिता प्रदूषद मुक्त हो, यही मेरा आशीर्वाद है। विशिष्‍ट अतिथि महेश अश्‍क ने विश्‍वास व्यक्त किया कि प्रेस क्लब पत्रकारों के जीवन और चेतना को विकसित करेगी। समाज सेवी राजेश सिंह ने कहा कि पूरी दुनिया में लोकतंत्र को स्थापित करने का काम पत्रकारिता कर रही है। इसे सरकारी मान्यता भले ना मिली हो, पर आम जन इसमें अपना भविष्‍य देखता है।

प्रेस क्लब संरक्षक और राष्‍ट्रीय सहारा के प्रबंधक पीयूष बंका ने कहा कि बड़े उद्देश्‍य के लिये निष्‍ठा आवश्‍यक होती है। पत्रकारिता का मार्ग सदैव दुरुह रहा है, प्रेस क्लब उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरेगी। यही अपेक्षा है। दैनिक जागरण गोरखपुर के पूर्व स्थानीय प्रभारी एवं प्रेसक्लब के संरक्षक सुजीत पांडेय ने कहा कि जब तक मन चंगा नहीं होगा, तो गंगा उभर कर नहीं आ पायेंगी। आज समाज तमाम विकृतियों का शिकार है, पत्रकार भी इससे परे नहीं हैं। विश्‍वास है कि प्रेस क्लब अपने कार्यों से पत्रकारों में एक चेतना जागृत करेगी। सत्या न्यूज चैनल के संपादक और प्रेसक्लब के संरक्षक डा. संजयन त्रिपाठी ने कहा कि यह कटु सत्य है कि पत्रकारिता कहीं ना कहीं अपने ध्येय से भटक रही है। प्रेस क्लब को कार्यशालाओं के माध्यम से नये पत्रकारों को सही मार्ग का ध्यान कराना होगा।

संस्था के प्रशासनिक संरक्षक और दैनिक आज के पूर्व स्थानीय संपादक रत्नाकर सिंह ने बताया कि 1993 में गोरखपुर के कुछ वरिष्‍ठ पत्रकारों ने इस संस्था का गठन वृहद पत्रकारीय हित के लिये किया था, पर कुछ ऐसी विपरीत पस्थितियां बनीं कि इसे वास्तविकता के स्थूल धरातल पर नहीं लाया जा सका था। इस बीच गोरखपुर में पत्रकारों की कुछ संस्थाएं इससे इतर बनीं, लेकिन वे प्रेस क्लब का स्थान ले पाने में असफल रहीं। ऐसे में इस संस्था को पुनः जिन्दा कर वास्तविकता के धरातल पर लाना एक टेढ़ी खीर था, पर इसे गोरखपुर के वरिष्‍ठ पत्रकारों के आशीर्वाद से पूरा कर आज पत्रकारों को समर्पित किया जा रहा है।

इसके पूर्व नवगठित कार्यकारिणी के अध्यक्ष सत्येन्द्र पाल ने विश्‍वास दिलाया कि उनकी संस्था बिना किसी भेदभाव और रंजिश के समूची पत्रकारिता के लिये कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि उनकी संस्था का पूर्व से चल रही किसी भी संस्था से कोई भेद नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब की नयी सदस्यता की घोषणा शीघ्र ही की जायेगी। गोजए महामंत्री डा. मुमताज खान ने प्रेस क्लब को अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनके जरिये पत्रकारिता के उन्नयन की कामना की। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों ने माता सरस्वती एवं महात्मा गांधी के चित्र पर माला पहनाया और दीप जलाया। कार्यक्रम के समापन पर सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रसार भारती से जुड़ी पत्रकार सुश्री शिवा मिश्रा ने किया।

इस अवसर पर दैनिक हिन्दुस्तान के सहायक संपादक हर्षवर्धन शाही, स्वतंत्र चेतना के प्रबंधक एमवाई खान, संपादकीय प्रभारी रविन्द्र शर्मा, गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव, कोषाध्‍यक्ष वागीश चन्द्र श्रीवास्तव, संयुक्त मंत्री नीरज श्रीवास्तव, संगठन मंत्री डा. राज श्रीवास्तव, लेखा परीक्षक राजेन्द्र तिवारी, कार्यालय प्रभारी विनय गुप्ता, अस्मित श्रीवास्तव, इशरत शमीम, रत्नेश मिश्र, उदय प्रकाश पांडेय, सीमा मुमताज, श्रीमती रेखा पांडेय, डा. अनूप द्विवेदी, अकील अहमद, विनोद श्रीवास्तव, अनूप अग्रवाल, राजेश श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित थे। प्रेस विज्ञप्ति

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. shravan shukla

    March 17, 2011 at 1:27 pm

    badhai..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...