Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

नईदुनिया, पत्रिका और भास्‍कर की जंग, पिस रहा विज्ञापनदाता

ग्वालियर इन दिनों अखबारी जंग का अखाड़ा बना हुआ है। यह जंग तब से और तेज हो गई है जब से पत्रिका ने ग्वालियर में कदम रखा। ग्वालियर  को अखबार के मालिक सदैव से कमाऊ मानते रहे हैं। लेकिन दिक्कत तब शुरू होती है जब रेवेन्यू कलेक्शन की बात होती है। विज्ञापनदाता सीमित हैं और वे इस अखबारी जंग में पिस रहे हैं। वे समझ नहीं पा रहे हैं कि किसे विज्ञापन दें और किसे न दें।

ग्वालियर इन दिनों अखबारी जंग का अखाड़ा बना हुआ है। यह जंग तब से और तेज हो गई है जब से पत्रिका ने ग्वालियर में कदम रखा। ग्वालियर  को अखबार के मालिक सदैव से कमाऊ मानते रहे हैं। लेकिन दिक्कत तब शुरू होती है जब रेवेन्यू कलेक्शन की बात होती है। विज्ञापनदाता सीमित हैं और वे इस अखबारी जंग में पिस रहे हैं। वे समझ नहीं पा रहे हैं कि किसे विज्ञापन दें और किसे न दें।

दैनिक भास्कर और पत्रिका की जंग जाहिर है। इसी जंग को आगे बढ़ाते हुए अब दैनिक भास्कर ने नईदुनिया में सेंध लगाना शुरू कर दी। मार्केटिंग का काम देखने वाले अभिक सूर को दैनिक भास्कर ने अपने पाले में लेते हुए भिलाई भिजवा दिया है। सूर प्रसन्न हैं। वे अपने घर रायपुर के निकट पहुंच गए हैं। अब दैनिक भास्कर के ग्वालियर में पदस्थ जनरल मैनेजर आशुतोष मिश्रा नईदुनिया के जीएम अनिल सेंगर पर डोरे डाल रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने दो दिन पहले सिटी सेंटर स्थित एक कैफे काफी डे में लंबी मंत्रणा की। सेंगर को आश्वस्त किया गया है कि नईदुनिया छोडऩे पर उन्हें भास्कर की इंदौर के आसपास स्थित किसी यूनिट का प्रभारी बनाया जा सकता है।

सेंगर को इंदौर से ग्वालियर भेजा गया है। वे भी होम सिकनेस के चलते छटपटा रहे हैं और किसी भी तरह घर वापस लौटना चाहते हैं। दैनिक भास्कर की मंशा यह है कि नईदुनिया के लिए रेवेन्यू जुटाने वाली टीम तोडक़र नईदुनिया की कमर तोड़ो। दैनिक भास्कर विज्ञापनदाताओं से यह बात पहले ही कह चुका है कि पत्रिका में उनका विज्ञापन नहीं दिखना चाहिए। इस तरह भास्कर रेवेन्यू कलेक्शन में नंबर बने रहना चाहता है।

एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Name

    March 19, 2011 at 6:06 pm

    Yahi haal Jabalpur ka bhi hai. Jabalpur ka market to Gwalior se bhi chhota hai. Yahan ke GM manish mishra aur Alok Vani ko bhi Bhaskar apne pale main karna chahta hai. Darasal Marketing ke logom ki Salary circulation se kam hai saath hi Naidunia mai indore se aaye kuchh executives ki salary unake reporting managers se bhi zyada hai. Jabalpur ki marketing team tootani tay hai.

  2. Ajeet Singh

    March 20, 2011 at 6:40 pm

    my dear jabalpur is bigger market than gwalior, its near about 30 to 35% bigger than gwalior, keep urself wel informed than comment, no.2 manish is trying was patrika, jabalpur and raipur, not in bhaskar but somehow salary matter was not sorted out with patrika, vaise bhi apko malum hona chahiye ki patrika is not gud pay master, patrika wants lion in the price of monkey

  3. ram khare

    March 23, 2011 at 1:46 pm

    manishji chamtkari aur dridh nischayi adami haine yadi bhaskar patrika wale unse bat kar rahe honge to uske pichhe sirf unka kam hi hai `par ye kanhi se bhi nahi lagta ki manish sharmaji ka sath vo chode payenge unko pala badl vana itna aasan bhi nahi hai jitna log samjh rahe hain naidunia jabalpur ko is sithi tak lane me unhone pasina bhi khoob bahaya hai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...