Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

‘आज समाज’ का चंडीगढ़ व अंबाला संस्करण शुरू

'आज समाज' का लोकापर्ण करते भूपेंद्र सिंह हुड्डा.

हरियाणा के हर जिले का संस्करण निकलेगा और केवल 50 पैसे में बिकेगा : गुड मार्निंग इंडिया मीडिया प्राइवेट लिमिटेड ने अपने तीन साल पुराने अखबार ‘आज समाज’ के चंडीगढ़ और अंबाला संस्करण का लोकार्पण हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के हाथों चंडीगढ़ क्लब में कराया। लोकापर्ण कार्यक्रम में शरीक होने पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और चंडीगढ़ की सियासत और ब्यूरोक्रेसी के तमाम लोग पहुंचे।

'आज समाज' का लोकापर्ण करते भूपेंद्र सिंह हुड्डा.

हरियाणा के हर जिले का संस्करण निकलेगा और केवल 50 पैसे में बिकेगा : गुड मार्निंग इंडिया मीडिया प्राइवेट लिमिटेड ने अपने तीन साल पुराने अखबार ‘आज समाज’ के चंडीगढ़ और अंबाला संस्करण का लोकार्पण हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के हाथों चंडीगढ़ क्लब में कराया। लोकापर्ण कार्यक्रम में शरीक होने पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और चंडीगढ़ की सियासत और ब्यूरोक्रेसी के तमाम लोग पहुंचे।

इस समूह के इंडिया न्यूज के भी अधिकारी इस मौके पर मौजूद थे। मंच पर मुख्यमंत्री के साथ समूह के एमडी कार्तिक शर्मा, सीईओ राकेश शर्मा और संपादक रवीन ठुकराल मौजूद थे। समूह के चेयरमैन एवं कांग्रेस के पूर्व मंत्री विनोद शर्मा अतिथियों के साथ सामान्य पंक्ति में मौजूद रहे। वे पूरे कार्यक्रम में लोगों से सामान्य शिष्टाचार मुलाकात करते रहे। रवीन ठुकराल ने अपने उदबोधन में हुड्डा से साफ कहा कि उनका अखबार उनके कार्यों की सकारात्मक आलोचना करने में पीछे नहीं रहेगा, उन्हें इसके लिए तैयार रहना होगा। यह अखबार किसी पार्टी विशेष का मंच उनके रहते नहीं बनने दिया जाएगा।

सीईओ राकेश शर्मा ने कहा कि जल्द ही ‘आज समाज’ पूरे हरियाणा के हर जिले का एक संस्करण निकालेगा और केवल 50 पैसे में अखबार मुहैया कराएगा। कार्यक्रम में समूह की मौजूदा स्थिति और भविष्य की योजनाओं पर एक टेलीफिल्म भी दिखाई गई। इसमें यह दर्शाया गया कि किस तरह समूह के साथ रीजन के बड़े पत्रकार जुड़ रहे हैं। इसमें अजय शुक्ल, स्वतंत्र सक्सेना, बलवंत तक्षक, यशवीर कादियान आदि का जिक्र किया गया। इस मौके पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि अपने अधिकारों की बात तो सब करते हैं, ‘आज समाज’ लोगों के अधिकारों की बात के साथ ही उनके कर्तव्यों की भी बात उठाये तब तो कोई बात है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...