Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

प्रिंट लाइन में अब कार्तिक शर्मा का भी नाम

दैनिक भास्कर की कीमत दो रुपये होने से ‘आज समाज’ के सरकुलेशन पर असर पड़ा : दिल्ली से प्रकाशित होने वाले हिंदी दैनिक ‘आज समाज’ की प्रिंटलाइन में आज से प्रबंध संपादक के रूप में कार्तिक शर्मा का नाम जाने लगा है। अभी तक प्रबंध संपादक का जिक्र प्रिंटलाइन में नहीं किया जाता था। इस बदलाव के बारे में ज्यादा कुछ पता नहीं चल पाया है लेकिन सूत्रों का कहना है कि निदेशक कार्तिक शर्मा ‘इंडिया न्यूज’ टीवी चैनल के साथ-साथ ‘आज समाज’ अखबार और ‘इंडिया न्यूज’ मैग्जीन पर भी बारीकी से नजर रखने लगे हैं। अभी तक उनकी व्यस्तता टीवी चैनल में ज्यादा हुआ करती थी। सूत्रों का कहना है कि ‘आज समाज’ अखबार के मार्केट न पकड़ पाने से भी प्रबंधन चिंतित है।

इसी कारण आंतरिक फेरबदल की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श शुरू कर दिया गया है। कुछ लोगों का कहना है कि समूह संपादक मधुकर उपाध्याय के ‘आज समाज’ छोड़ने की चर्चाओं और अफवाह से भी प्रबंधन सतर्क हो गया है और अखबार के दिन-प्रतिदिन के काम में रुचि लेना शुरू कर दिया है। हालांकि मधुकर उपाध्याय के ‘आज समाज’ से जाने की चर्चा महज अफवाह ही साबित हुई लेकिन सूत्रों का कहना है कि इस अफवाह से ‘आज समाज’ के प्रबंधन ने अखबार में सक्रियता बढ़ा दी है। प्रिंट लाइन में कार्तिक शर्मा का नाम जाने को इसी रूप में लिया जा रहा है।

ज्ञात हो कि आज समाज अखबार की प्रिंट लाइन में अभी तक तीन लोगों का नाम जाता था। समूह संपादक के रूप में मधुकर उपाध्याय का, कार्यकारी संपादक के रूप में राजीव पांडेय का और फोटो संपादक के रूप में प्रमोद पुष्करणा का। अब सबसे उपर चौथा नाम प्रबंध संपादक के रूप में कार्तिक शर्मा का जुड़ गया है।

इस बीच खबर यह भी है कि दैनिक भास्कर के दिल्ली में री-लांच होने और कीमत सिर्फ दो रुपये रखने से आज समाज के सरकुलेशन पर असर पड़ना शुरू हो गया है। हाकरों ने स्कीम न होने की वजह से आज समाज की जगह दैनिक भास्कर उठाना शुरू कर दिया है। आज समाज भी दो रुपये में बिकता है। अभी तक आज समाज का दाम के लिहाज से मार्केट में कोई कंपटीशन नहीं था क्योंकि दूसरे सभी प्रमुख अखबार दो रुपये से ज्यादा कीमत में बिकते हैं। पर अब जब भास्कर ने दाम दो रुपये कर दिया है तो आज समाज प्रबंधन अखबार के सरकुलेशन के लिए नई स्ट्रेटजी पर काम करना शुरू कर चुका है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...