Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

‘विष्णुजी के मुंह से गाली कभी नहीं सुनी’

प्रिय यशवंत जी, आपके पोर्टल से पता चला कि विष्णु जी दिल्ली में हैं। विष्णु जी को मैं उस समय से जानता हूं जब वह लखनऊ, जागरण में थे। हालांकि वह मुझे नहीं जानते होंगे। लखनऊ विश्वविद्यालय से एमजे कंप्लीट करने के बाद काम सीखन के लिए कहीं ठिकाना नहीं मिल रहा था क्योंकि पत्रकारिता में कोई गाड फादर नहीं था। ऐसे में मुझे किसी ने बताया कि तुम विष्णु जी से मिलो, शायद कुछ बात बन जाए और पत्रकारिता सीखने के लिए जागरण में तुम्हें कुछ दिन बैठने का मौका मिल जाए। वर्ष 95 के आसपास की मुझे वह तिथि तो नहीं याद लेकिन मैं जागरण में उनसे मिला तो उन्होंने मुझे बहुत सलीके से समझाया।

उन्होंने मुझसे कहा कि तुम पत्रकार बनकर अपनी जिंदगी खराब मत करो, कठिन काम है, तुमसे नहीं होगा, तुम्हारी उम्र साथ है, कंपटीशन निकाल लोगे तो बात बन जाएगी और जिंदगी भी। मैं अपनी जिद पर अड़ा तो बोले- बेटा पत्रकार बनना है तो शादी मत करना। उनकी बातें अभी भी याद आती हैं। मुझे उन्होंने वंदना दीक्षित के निर्देशन में देश-विदेश की डेस्क पर बैठाकर काम करने का मौका दिया। अब मैं एटा में पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं। मैंने अपने को नौकर पत्रकार के रूप में कभी नहीं देखा। लखनऊ वाले विनोद भैयाजी का अंदाज अलग ही था। विष्णु जी के मुंह से गाली कभी नहीं सुनी। साहित्य एवं पत्रकारिता में जाति खोजने वालों को भी मैं पत्रकार नहीं समझता। इलाहाबाद में ब्राह्मण और ठाकुर साहित्यकारों के बीच गालीगलौज की बात तो सुनी थी लेकिन पत्रकार भी जातिवादी होगा, यह नहीं सुना।

सोचता हूं पत्रकार यदि नेताओं की तरह जाति का सहारा लेता है तो उसका आत्मबल जरूर कमजोर होगा और उसको अपने काम पर भरोसा नहीं होगा। श्री प्रभात रंजन दीन ने मुझसे कहा था कि हमेशा याद रखना कि पत्रकारिता में काम की कद्र विरोधी भी करते हैं। हमें अपने काम पर भरोसा रखना चाहिए। इसलिए उन लोगों को पोर्टल पर ज्यादा महत्व न दीजिए जो पत्रकारिता को भी जातिवाद में बांटने में तुल जाएं और पत्रकारिता का ही सत्यानाश कर दें। रही बात आपके पोर्टल की तो वह पत्रकारों के शोषण को उजागर करने के लिए प्रयास करता है, जो सराहनीय है। मुझे लगता है कि आक्रामक आलोचना अच्छी बात हो सकती है लेकिन यदि पत्रकार जाति को आगे बढ़ने की सीढ़ी बनाए तो वह ज्यादा अच्छा है कि नेता बने।

अवधेश दीक्षित

[email protected]

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...