Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

कहिन

उम्मीद है, भविष्य में आप विदूषकों से बचेंगे

यशवंत जी, नमस्कार, आपकी साइट पर एक और विवाद को जन्म मिला। आपकी टीआरपी बढेगी लेकिन लोगों के चरित्र हनन की कीमत पर। मुझे इससे खासा कष्ट पहुंचा है लेकिन इस बाजारवाद में किया भी क्या जा सकता है। बोलने को मजबूर किया गया है तो जुबां खामोश क्यों रहे! मै दैनिक जागरण, रांची के ब्यूरो में रिपोर्टर रहा। मामूली नहीं, बहुतों से बेहतर। रिपोर्टर के साथ साथ डेस्क की अहम जिम्मेदारी निभाने वाला। हर सप्ताह अखबार के फ्रंट पेज पर ‘इस इतवार’ कालम में तात्कालिक मुददों पर खोजपरक विशेष रिपोर्ट करने वाला। अपने मुंह मिया मिट्ठू जैसी बात तो नहीं, लेकिन कई सारी उपलब्धियां नाज करने लायक। और ये सब कुछ मुमकिन था ठीक उसी तरह जैसे टीम इंडिया के कप्तान धोनी के साथ खिलाड़ी कमाल कर गुजरते हैं।

यशवंत जी, नमस्कार, आपकी साइट पर एक और विवाद को जन्म मिला। आपकी टीआरपी बढेगी लेकिन लोगों के चरित्र हनन की कीमत पर। मुझे इससे खासा कष्ट पहुंचा है लेकिन इस बाजारवाद में किया भी क्या जा सकता है। बोलने को मजबूर किया गया है तो जुबां खामोश क्यों रहे! मै दैनिक जागरण, रांची के ब्यूरो में रिपोर्टर रहा। मामूली नहीं, बहुतों से बेहतर। रिपोर्टर के साथ साथ डेस्क की अहम जिम्मेदारी निभाने वाला। हर सप्ताह अखबार के फ्रंट पेज पर ‘इस इतवार’ कालम में तात्कालिक मुददों पर खोजपरक विशेष रिपोर्ट करने वाला। अपने मुंह मिया मिट्ठू जैसी बात तो नहीं, लेकिन कई सारी उपलब्धियां नाज करने लायक। और ये सब कुछ मुमकिन था ठीक उसी तरह जैसे टीम इंडिया के कप्तान धोनी के साथ खिलाड़ी कमाल कर गुजरते हैं।

रांची संस्करण के संपादक संत सरण अवस्थी उर्फ संतू भैया ने मुझे पहचान कर मेरा उपयोग किया। मुझे पत्रकारीय जीवन के बेहतर मौके दिए। इसके लिए मैं सदैव उनका अभारी हूं। इससे भी बड़ी बात जो उन्हें देश के अप्रतिम निर्भीक निडर और जुझारू पत्रकारों की श्रेणी में ला खड़ा कर सकती है जो बात मैंने आज तक लोगों से भी छिपाये रखी। लेकिन अब उसका खुलासा बेहद जरूरी है। झारखंड सरकार के एक वरिष्ठ आईएएस, जिनकी ईमानदारी की कसमे खायीं जाती हैं, सूचना विभाग के साथ-साथ चार महत्वपूर्ण विभागों के सचिव थे। मैने उनके भ्रष्टाचार के कुछ तथ्य जुटाये, कुछ खबरें भी लिखीं जो उन्हें बेहद नागवार गुजरी। उन्होंने संतू भैया पर बेजा दबाव डाला। मुझे नौकरी से निकालने को कहा। ऐसा नहीं करने पर अखबार को दिए जाने वाला विज्ञापन बंद करने की धमकी दी। गैर-कानूनी तरीके से जितना कर सकते थे, किया भी। इसके बावजूद न तो संतू भैया ने मुझे नौकरी से निकाला, और न ही मेरी बीट बदली। मैं उस सचिव के विभाग की रिपोर्टिंग पहले की ही तरह करता रहा। ये सब बातें संतू भैया ने भी मुझे कभी नहीं बतायीं।

जब मैं ईटीवी में बढ़ी हुई सेलरी के साथ झारखंड से यूपी आने का आफर लेटर लेकर उनसे मिला, तो उन्होंने मुझे आशीर्वाद देते हुए केवल इतना खुलासा किया कि तुम्हे हटाने का मेरे उपर बहुत दबाव था। जाहिर है, ये दबाव सरकार की प्रशासनिक मशीनरी का था जिसके बारे में मैं पहले से जान चुका था। यशवंत जी, जो संपादक अपने संवाददाता के मान-सम्मान की इस तरह रक्षा करता हो उसके बारे में उल जलूल प्रकाशित करेंगे तो आपकी साख पर सवाल जरूर उठेगा। किसी भी सिस्टम में अनुशासन जरूरी है। संतू भैया खुद 16 से 18 घंटे काम करने वाले संपादकों में से हैं। अखबार में 24 घंटे की रिपोर्टिंग खासकर रात 12 बजे से सुबह 4 बजे तक शहर का आंखों देखा हाल कवर कर छापने वाले वे अकेले संपादक हैं। जाहिर है कुछ लोग ऐसे होते हैं कि काम करना पड़ेगा तो अखरेगा जरूर। अनुशासन की बात होगी तो कड़े फैसले भी लेने होंगे। अगर प्रगतिपथ पर जाने वालों को पीड़ित माना जाएगा तो शब्दों के अर्थ को लेकर थोड़ी मुकिल होगी। मै रांची से चलकर ईटीवी आगरा का इंचार्ज रिपोर्टर बना। आज हिंदुस्तान में हूं। कई और भी इसी तरह प्रतिष्ठित स्थानों पर हैं। ऐसे में यशवंत जी आपने प्रकाशन पूर्व गंभीरता और पत्रकार की विश्लेषण वृत्ति की अवहेलना कर एक वरिष्ठ पत्रकार पर कीचड़ उछाल दिया। ये नोएडा के आरूषि मर्डर सरीखा ही है जहां आपको टीआरपी मिल रही है, भले किसी का चरित्र लांछित हो रहा हो। उम्मीद है भविष्य में आप ऐसे विदूषकों से बचेंगे और किसी के कुत्सित प्रयासों का हिस्सा नहीं बनेंगे।

धन्यवाद

आपका

अखिलेश तिवारी

वरिष्ठ संवाददाता, हिंदुस्तान, आगरा

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...