20 दिनों तक जेल की हवा खाने के बाद बिहार-झारखंड के रीजनल न्यूज चैनल ‘365 दिन’ के सीईओ साहब रिहा हो गए हैं। उन्हें कई कोशिशों के बाद जमानत मिल गई है। रांची के शेयर व्यापारी कृष्णानंद नारनोलिया से 24 लाख रुपये रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार किए गए सीईओ अमल कुमार जैन कई वजहों से झारखंड की मीडिया में कुख्यात हो गए हैं। उन पर एक नहीं बल्कि कई मामले दर्ज हैं।
इसमें रंगदारी से लेकर चारसौबीसी तक के मामले शामिल हैं। रांची के लोअर बाजार थाने में अमल कुमार जैन और इसी चैनल के आरपी सिन्हा व आशीष जैन के खिलाफ दर्ज रंगदारी के मामले में अमल ने गिरफ्तारी के बाद जमानत के लिए कई बार अर्जी दाखिल की लेकिन कोर्ट ने हर बार खारिज कर दिया। अंततः बीस दिनों बाद उन्हें बाहर निकलने का मौका मिला। अमल की गैर-मौजूदगी में समीर रंजन चैनल का संचालन कर रहे थे।