Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

अशोक पांडेय ने हिंदुस्तान ज्वाइन किया

अशोक पांडेयकानपुर एडिशन के स्थानीय संपादक के रूप में कार्य देखेंगे : अमर उजाला, लखनऊ के स्थानीय संपादक पद से इस्तीफा देने वाले अशोक पांडेय ने आज सुबह ग्यारह बजकर बीस मिनट पर लखनऊ में दैनिक हिंदुस्तान के आफिस में स्थानीय संपादक के रूप में ज्वाइन कर लिया। उन्होंने लखनऊ में भले ही ज्वाइन किया हो, पर वे स्थानीय संपादक के रूप में कानपुर एडिशन का काम देखेंगे। सूत्रों के मुताबिक अशोक पांडेय सीधे प्रधान संपादक शशि शेखर को रिपोर्ट करेंगे। उन्हें कानपुर एडिशन के रेजीडेंट एडिटर के रूप में बीस जिलों के आब्जर्वेशन और प्लानिंग का दायित्व सौंपा गया है।

लखनऊ में ज्वायनिंग के बाद सभी हिंदुस्तानियों के साथ हुई एक बैठक में अशोक पांडेय ने भरोसा दिया कि उनके आने से किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है। सबको साथ लेकर चला जाएगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बैठक में अशोक पांडेय ने कहा कि उनके मन में किसी के प्रति कोई पूर्वाग्रह नहीं है। किसी को कोई अंदेशा नहीं रखना चाहिए और भयभीत नहीं होना चाहिए। हम सबका उद्देश्य अखबार की बेहतरी है। आप सभी के सहयोग की अपेक्षा है। हम सब मिलकर अखबार को बुलंदी पर पहुंचाएंगे। बैठक में मौजूद दिवाकर ने सभी साथियों की तरफ से अशोक पांडेय को आश्वस्त किया कि उन्हें हर संभव सहयोग दिया जाएगा। दिवाकर ने भी कहा कि सभी मीडियाकर्मियों का लक्ष्य हिंदुस्तान अखबार की बेहतरी है। सूत्रों के मुताबिक बैठक में सीनियर रेजीडेंट एडिटर नवीन जोशी भी मौजूद थे। वे बैठक के दौरान शांत रहे और एक शब्द भी नहीं बोले।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...