Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

बीईए ने ‘साक्षी’ समेत आंध्र के कई न्यूज चैनलों की निंदा की

ब्रॉडकास्ट एडीटर्स एसोसिएशन (बीईए) ने आंध्र प्रदेश में हिंसा भड़कने के लिए जिम्मेदार समाचार चैनलों की निंदा की है। बीईए के अध्यक्ष शाज़ी ज़मां और महासचिव एनके सिंह के हस्ताक्षरों से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि- ‘बीईए कुछ समाचार चैनलों द्वारा उन अपुष्ट खबरों के प्रसारण की निंदा करता है जिसके बाद 7 जनवरी, 2010 को आंध्र प्रदेश में हिंसा की वारदात हुईं. यह खबर मॉस्को की एक वेबसाइट से ली गई थी. उस वेबसाइट में यह कहा गया था कि आंध्र प्रदेश के तत्कालनीन मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी की “हत्या” हुई थी और इसके पीछे एक खास शख्स का हाथ था.’

बीईए के दोनों पदाधिकारियों ने आगे कहा है कि- ‘इस वेबसाइट पर यह खबर उसी दिन छापी गई थी जिस दिन रेड्डी का शव और हेलिकॉप्टर बरामद हुआ था. समाचार चैनलों ने चार महीने बाद बिना कोई पड़ताल किए इस खबर को प्रसारित किया. इस खबर के प्रसारण और उस पर आधारित परिचर्चा के आयोजन का नतीजा राज्य में हिंसक वारदात के रूप में सामने आया. इन समाचार चैनलों द्वारा तथ्यरहित और अपुष्ट खबरों का प्रसारण पत्रकारिता के तमाम स्थापित सिद्धांतों और मानदंडों का उल्लंघन है. बॉडकास्ट एडीटर्स एसोसिएशन मूल्य आधारित पत्रकारिता का पैरोकार है और जोर देकर कहना चाहता है कि इस तरह का गैर-जवाबदेह और निंदनीय आचरण अस्वीकार्य है और इसे तुरंत रोकना चाहिए.’

ज्ञात हो कि कल शाम साक्षी समेत आंध्र के कई न्यूज चैनलों ने  वाईएसआर रेड्डी की मौत को लेकर एक रुसी वेबसाइट के हवाले से यह प्रसारित करना शुरू किया कि रेड्डी की मौत दुर्घटना नहीं बल्कि हत्या थी और इसके पीछे मुकेश अंबानी का हाथ है. इसके बाद ही आंध्र में हिंसा भड़क उठी और रिलायंस से जुड़े उपक्रमों को लोगों ने आग के हवाले करना शुरू कर दिया. 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...