Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

भास्कर का बिहार-झारखंड प्रोजेक्ट स्थगित

वजह- (1)  हिंदुस्तान और भास्कर में आपसी जंग अभी न छेड़ने पर बनी सहमति : (2) भास्कर समूह को विदेशी पूंजी और भारतीय शेयर मार्केट से पैसे आने का इंतजार : खबर है कि भास्कर समूह ने बिहार और झारखंड के अपने प्रोजेक्ट को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया है। बिहार भेजे गए वरिष्ठ मैनेजर और डीएनए, जयपुर के प्रिंटर-पब्लिशर कमल शर्मा को भी वापस जयपुर बुला लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक भास्कर प्रबंधन ने बिहार-झारखंड में अखबार शुरू करने के लिए जो शुरुआती तेजी दिखाई थी, उसे रोक दिया गया है। सर्वे और प्रसार की टीमें पटना व रांची के मीडिया बाजार को खंगालने लगी थीं। इससे माना जा रहा था कि अगले साल होली तक एडिशन आ जाएगा। पर नए डेवलपमेंट के अनुसार प्रबंधन ने किन्हीं वजहों से अगले आदेश तक बिहार-झारखंड प्रोजेक्ट स्थगित करने की घोषणा कर दी है।

स्थगन के पीछे वजह क्या हैं, इसे लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। पुष्ट और अपुष्ट, दोनों तरह के सूत्र दो तरह के तर्क दे रहे हैं। इनका कहना है कि भास्कर ने बिहार और झारखंड में जाने की जो अचानक घोषणा की थी, उसके पीछे एक वजह हिंदुस्तान अखबार का भास्कर के गढ़ मध्य प्रदेश और राजस्थान में घुसने की तैयारी करना था। भास्कर प्रबंधन ने अप्रत्यक्ष तरीके से हिंदुस्तान प्रबंधन तक यह संदेश पहुंचा दिया कि अगर वो लोग मध्य प्रदेश और राजस्थान में घुसेंगे तो भास्कर उनके बिहार और झारखंड के सभी प्रिंटिंग सेंटरों से अपने एडिशन लांच कर देगा। बताया जा रहा है कि दोनों अखबारों ने एक आंतरिक अनौपचारिक सहमति कर ली है कि अगले कुछ महीनों तक वे एक दूसरे के इलाके में घुसपैठ करने की नहीं सोचेंगे। सूत्रों के मुताबिक यह समझौता बहुत दिनों तक चलने वाला नहीं है क्योंकि दोनों दैत्याकार मीडिया हाउसों की महत्वाकांक्षाएं ही इन्हें एक दूसरे के घरों में घुसने पर मजबूर करेंगी। माना यह जा रहा है कि जो अखबारी युद्ध इन दोनों दिग्गजों के बीच होने वाला था, उसे कुछ दिनों या महीनों के लिए बस टाला भर गया है।

स्थगन के पीछे जो दूसरा कारण बताया जा रहा है वह ज्यादा तार्किक प्रतीत हो रहा है। कहा जा रहा है कि भास्कर समूह पहले बाजार से पैसा उगाहेगा, शेयर मार्केट के जरिए, उसके बाद नए प्रोजेक्ट शुरू करेगा। साल भर से ज्यादा समय से आर्थिक मंदी के कारण शेयर मार्केट में भास्कर की सक्रियता थम-सी गई थी। अब इसे फिर से री-एक्टिवेट करने की तैयारी है। इधर बीच विदेशी हिस्सेदारी बढ़ाने की अनुमति मिलने के बाद भास्कर समूह और भी ज्यादा उत्साहित हो गया है। सूत्रों के मुताबिक समूह की योजना है कि नए प्रोजेक्ट पर पैसे खुद का न लगाया जाए। नए प्रोजेक्टों को विदेशी पूंजी और शेयर मार्केट से आए पैसों से शुरू व संचालित किया जाए। इस प्रक्रिया में थोड़ा वक्त लग सकता है इसलिए समूह ने बिहार-झारखंड के प्रोजेक्ट को कुछ समय के लिए स्थगित किया है। 

इस खबर के संबंध में कोई पेंच, एंगल, स्टोरी, गासिप आपके पास भी हो तो हमसे शेयर करें, [email protected] के जरिए.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...