Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

गिफ्ट में तौलिया, स्टाफ बोला- आंसू पोछेंगे

दिवाली के मौके पर अखबारों में अपने स्टाफ को कुछ न कुछ देने का चलन रहा है। बोनस तो देते ही हैं, उपहार के रूप में भी अलग से कोई सामान मीडियाकर्मियों को सप्रेम पकड़ाया जाता है। इस बार दिवाली के मौके पर दैनिक भास्कर, दिल्ली में स्टाफ को तौलिए का फेमिली पैक, नमकीन, मिठाई आदि के पैकेट दिए गए। सूत्रों के मुताबिक भास्कर के दिल्ली आफिस में पहले दिन बच्चों के इस्तेमाल में आने वाले तौलिए को स्टाफ के बीच वितरित किया गया। इसे देख कई लोगों ने कमेंट किया कि संभवतः यह आंसू पोछने के लिए दिया गया है, क्योंकि इस छोटे तौलिए का और कोई इस्तेमा तो हो नहीं सकता। ज्ञात हो कि भास्कर वालों को इस साल मार्च महीने में जो एनुवल इनक्रीमेंट मिलना था, वह मंदी के नाम पर नहीं दिया गया। इससे मीडियाकर्मियों में निराशा है।

दिवाली के मौके पर बच्चों के यूज वाला तौलिया दिए जाने से कर्मियों का मूड बिलकुल ही खराब हो गया। कई लोगों के फोन भड़ास4मीडिया के पास आए। सबने अपनी पीड़ा का इजहार किया। बेहद छोटे साइज का तौलिया मिलने से लोग पूछते रहे कि आखिर इसका करेंगे क्या? हालांकि बाद में प्रबंधन ने अपनी गल्ती दुरुस्त कर ली और सबके पांच-पांच तौलिए दिए गए। बताया जाता है कि स्टाफ को देने के लिए पांच तौलियों का फेमिली पैक आया था। किन्हीं चतुर मैनेजर या फिर पीए टाइप के किन्हीं सज्जन ने बजाय पूरा फेमिली पैक देने के, इसमें से सिर्फ बच्चों वाला तौलिया निकलवाया और वितरित करा दिया।

नाराज स्टाफ की कनबतिया जब प्रबंधन तक पहुंची तो बाद में इस गल्ती को दुरुस्त कर शेष तौलिए भी बंटवा दिए गए। रही बात बोनस की तो सूत्रों का कहना है कि भास्कर प्रबंधन अपने इंप्लाई की सेलरी से ही हर महीने बोनस के रूप में कुछ न कुछ रकम काटता है और दिवाली के दिन इसी रकम को थमा दिया जाता है। इस तरह, प्रबंधन बोनस के रूप में कोई अतिरिक्त रकम नहीं बल्कि कर्मियों की ही रकम को उन तक पहुंचा देता है।

एनुवल इनक्रीमेंट के बारे में भास्कर के स्टाफ ने बताया कि प्रबंधन पहले कहता रहा कि जब नोएडा से आफिस दिल्ली में शिफ्ट हो जाएगा तो इनक्रीमेंट दिया जाएगा। आफिस शिफ्ट हो गया लेकिन इनक्रीमेंट नहीं मिला। अब कहा जा रहा है कि अखबार की री-लांचिंग के बाद इसका सरकुलेशन पचास हजार के करीब हो जाएगा तो इनक्रीमेंट दिया जाएगा। ऐसे में भास्कर कर्मी कहने लगे हैं कि अगले मार्च से पहले किसी हालत में इनक्रीमेंट नहीं मिलना है। प्रबंधन फिलहाल लालीपाप देकर कर्मियों से ज्यादा से ज्यादा काम कराना चाहता है। सूत्रों के मुताबिक यह सब उस आफिस में हो रहा है जहां खुद समूह संपादक श्रवण गर्ग बैठने लगे हैं। 

आपके आफिस में क्या है इनक्रीमेंट, बोनस और दिवाली गिफ्ट का हाल। आप चाहें तो विस्तार से लिखकर भेज सकते हैं। आपके अनुरोध पर आपका नाम, पहचान, मेल आईडी आदि गुप्त रखा जाएगा। आप अपनी बात [email protected] पर भेज सकते हैं. -संपादक
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...