Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

जमशेदपुर में भी चलेगी भास्कर की मर्जी?

वर्चस्व को लेकर जमशेदपुर के अखबारों में वार शुरू : भास्कर वालों होर्डिंग्स लगी भास्कर ने सुनाई आने की आहट, प्रभात खबर ने यहां भी घटाया दाम : झारखंड की औद्योगिक राजधानी की पहचान रखनेवाले जमशेदपुर के मीडिया बाजार में वर्चस्व को लेकर अखबारों के बीच जंग शुरू हो चुकी है। तैयारी तो कुछ माह पहले से ही हो रही थी। लेकिन आगाज किया दैनिक भास्कर ने। अपनी पहचान का खुलासा किये बगैर दैनिक भास्कर ने एक सप्ताह पहले शहर के सभी प्रमुख इलाकों में बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगाकर पब्लिक को सूचना दी कि अब जमशेदपुर में चलेगी अपनी मर्जी।

वर्चस्व को लेकर जमशेदपुर के अखबारों में वार शुरू : भास्कर वालों होर्डिंग्स लगी भास्कर ने सुनाई आने की आहट, प्रभात खबर ने यहां भी घटाया दाम : झारखंड की औद्योगिक राजधानी की पहचान रखनेवाले जमशेदपुर के मीडिया बाजार में वर्चस्व को लेकर अखबारों के बीच जंग शुरू हो चुकी है। तैयारी तो कुछ माह पहले से ही हो रही थी। लेकिन आगाज किया दैनिक भास्कर ने। अपनी पहचान का खुलासा किये बगैर दैनिक भास्कर ने एक सप्ताह पहले शहर के सभी प्रमुख इलाकों में बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगाकर पब्लिक को सूचना दी कि अब जमशेदपुर में चलेगी अपनी मर्जी।

करीब तीन दर्जन से ज्यादा होर्डिग्स लगाकर कहा या पूछा गया है – सुना आपने, अब जमशेदपुर में चलेगी अपनी मर्जी। अब चलेगी आपकी मर्जी। आम पब्लिक भले ही अभी तक नहीं जान पाई है कि जमशेदपुर में अपनी मर्जी चलाने की चाहत रखनेवाली या दम भरनेवाली कौन सी शक्ति आ रही है?  लेकिन मीडिया जगत में यह बात आम हो चुकी है कि ये होर्डिंग्स भास्कर समूह की ओर से लगाये गये हैं। चंद रोज पहले ही दैनिक भास्कर द्वारा यहां से अपना प्रकाशन शुरू करने की योजना की सूचना जिला प्रशासन के माध्यम से भारत के समाचारपत्रों के पंजीयक के पास भेजी जा चुकी है।

जाहिरा तौर पर दैनिक भास्कर ने करीब दो लाख प्रतियों की हर दिन खपत रखनेवाले जमशेदपुर के मीडिया बाजार में आक्रामक अंदाज में इंट्री मारने का आगाज कर दिया है। उसके प्रबंधन के कई आला अधिकारी पिछले ही हफ्ते जमशेदपुर में थे। दैनिक भास्कर से जंग करने को लेकर यहां के जमे जमाये अखबारों ने भी अपनी तैयारी तेज कर दी है। आज की तारीख में सबसे सटीक तैयारी यहां के नंबर वन अखबार (प्रसार के नजरिये से)  प्रभात खबर की नजर आ रही। प्रभात खबर कई स्तरों पर काम कर रहा है। होर्डिग्स वार में यह भी कूद चुका है। करीब दो दर्जन स्थानों पर होर्डिंग्स लगाकर प्रभात खबर लोगों को झारखंड में अपने के रचा बसा होने और झारखंड का नंबर वन होने के बारे में बता रहा है। 15 जून से अखबार ने अपनी कीमत चार रुपये से घटाकर दो रुपये कर इस जंग को नया मोड़ दे दिया है।

वैसे तो होर्डिंग वार में हिन्दुस्तान और दैनिक जागरण भी हैं। लेकिन फिलहाल लड़ाई में प्रभात खबर ही भास्कर को कड़ी टक्कर देता दिख रहा है। मीडिया में चर्चा है कि हिन्दुस्तान व दैनिक जागरण के दिल्ली आफिस में जमशेदपुर में शुरू हो चुकी जंग को लेकर रणनीति बनाई जा रही है। अगले दो-चार दिनों में इन दोनों अखबारों की रणनीति के सार्वजनिक हो जाने की संभावना जताई जा रही है। इसके साथ ही वर्चस्व की इस जंग के और दिलचस्प चरण में पहुंच जाने की स्थिति साफ नजर आ रही है।

जमशेदपुर से अभी प्रभात खबर के अलावा दैनिक जागरण,  हिन्दुस्तान,  उदितवाणी, चमकता आईना व न्यू इस्पात मेल हिन्दी दैनिकों का मुद्रण-प्रकाशन होता है। दैनिक आज, रांची एक्सप्रेस, सन्मार्ग व झारखंड जागरण रांची से छपकर आते हैं। कोलकाता से भी प्रकाशित सन्मार्ग, विश्वामित्र, जनसत्ता व राजस्थान पत्रिका की प्रतियां भी जमशेदपुर में बेचने को आती हैं। इसके अलावा अंग्रेजी, बांग्ला व उर्दू के कई दैनिक भी अच्छी संख्या में यहां बिकते हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. media pandit

    June 17, 2010 at 6:58 am

    badhiya hai, ab jamshedpur ke patrkaro ko ek naya option milega

  2. BIJAY SINGH

    June 17, 2010 at 12:10 pm

    are bajar hai bhaiya ,ye to hota hi rahega.:D

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...