Connect with us

Hi, what are you looking for?

प्रिंट

भास्कर की रांची में सुपर फ्लाप लांचिंग

: कंटेंट दोयम दर्जे का : प्रसार रणनीति फेल : नाराज हाकरों ने डुबोई लुटिया : देश के सबसे तेज बढ़ते अखबार दैनिक भास्कर का झारखंड में पदार्पण खराब रहा. पहली उपस्थिति सुपर फ्लाप रही. दावे के मुताबिक न तो सर्कुलेशन में सरताज बना, न ही कंटेंट में हीरो नजर आया. भास्कर पहले दिन दैनिक जागरण से भी पीछे चौथे नंबर पर खड़ा नजर आया. कंटेंट में भी हिंदुस्तान और प्रभात खबर से फिसड्डी साबित हुआ. कोई खास स्टोरी नहीं, लीड और बाटम भी घिसी पिटी और पुरानी. बाजार का फीडबैक देख लगता है, सर्कुलेशन मोर्चे पर भास्कर की कोई तैयारी नहीं थी.

<p style="text-align: justify;">: <strong>कंटेंट दोयम दर्जे का : प्रसार रणनीति फेल : नाराज हाकरों ने डुबोई लुटिया </strong>: देश के सबसे तेज बढ़ते अखबार दैनिक भास्कर का झारखंड में पदार्पण खराब रहा. पहली उपस्थिति सुपर फ्लाप रही. दावे के मुताबिक न तो सर्कुलेशन में सरताज बना, न ही कंटेंट में हीरो नजर आया. भास्कर पहले दिन दैनिक जागरण से भी पीछे चौथे नंबर पर खड़ा नजर आया. कंटेंट में भी हिंदुस्तान और प्रभात खबर से फिसड्डी साबित हुआ. कोई खास स्टोरी नहीं, लीड और बाटम भी घिसी पिटी और पुरानी. बाजार का फीडबैक देख लगता है, सर्कुलेशन मोर्चे पर भास्कर की कोई तैयारी नहीं थी.</p>

: कंटेंट दोयम दर्जे का : प्रसार रणनीति फेल : नाराज हाकरों ने डुबोई लुटिया : देश के सबसे तेज बढ़ते अखबार दैनिक भास्कर का झारखंड में पदार्पण खराब रहा. पहली उपस्थिति सुपर फ्लाप रही. दावे के मुताबिक न तो सर्कुलेशन में सरताज बना, न ही कंटेंट में हीरो नजर आया. भास्कर पहले दिन दैनिक जागरण से भी पीछे चौथे नंबर पर खड़ा नजर आया. कंटेंट में भी हिंदुस्तान और प्रभात खबर से फिसड्डी साबित हुआ. कोई खास स्टोरी नहीं, लीड और बाटम भी घिसी पिटी और पुरानी. बाजार का फीडबैक देख लगता है, सर्कुलेशन मोर्चे पर भास्कर की कोई तैयारी नहीं थी.

भास्कर प्रबंधन के दावे के मुताबिक रांची शहर में 70 हजार ग्राहकों की बुकिंग प्रकाशन से पहले ही कर ली गई थी, लेकिन हकीकत है कि 21 अगस्त को 68 हजार कापियां ही छापी गई. बुकिंग से भी दो हजार कम. जाहिर है, कहीं न कहीं कुछ गड़बड़ है. बची बची खुची लुटिया हाकरों ने डुबो दी. बाजार से आ रही रिपोर्ट के मुताबिक शहर में भास्कर की सिर्फ 8-10 हजार कापियां ही बंट सकी. शेष कापियों को प्रबंधन से नाराज हाकरों ने ही हरमू नदी में बहा दिया. हाकर भास्कर से प्रति कापी 832 रुपए सालाना कमीशन चाह रहे थे, जो उन्हें नहीं मिला. हाकरों का यह भी आरोप था कि प्रबंधन उन्हें दो गुटों में बांटना चाह रहा है.

दैनिक भास्कर का दाम दो रुपये है. रविवार को यह ढाई रुपये में मिलेगा. अखबार के साथ इसी ग्रुप का टैबलायड हिंदी दैनिक दैनिक डीबी स्टार फ्री में दिया जा रहा है. हाकरों की नाराजगी इस बात पर भी है कि अगर जागरण का टैबलायड आई-नेक्स्ट बेचने पर उन्हें कमीशन मिलता है तो भास्कर के टैबलायड अखबार की बिक्री पर उन्हें कमीशन क्यों नहीं दिया जा रहा है. उल्लेखनीय है कि 100 करोड़ रुपये से ज्यादा के विज्ञापन मार्केट झारखंड में भास्कर के सीओओ मनोज अग्रवाल और प्रोजेक्ट हेड जगदीश शर्मा हैं. लांचिंग के मौके पर भास्कर समूह के दर्जनों बड़े पदों पर आसीन मीडिया प्रोफेशनल्स रांची में थे.

अब कंटेंट की बात. भास्कर की झारखंड यात्रा उसके प्रबंधन के लिए शायद नाकामियों के सफर के रूप में याद की जाएगी. प्रबंधन के शुरुआती रवैये के कारण पहले दौर में ढंग का कोई पत्रकार नहीं मिल रहा था. बाद में हालांकि कुछ अच्छे लोग जुड़े लेकिन उन्हें भी ज्यादा हस्तक्षेप नहीं करने दिया गया. लांचिंग से पहले एक वरिष्ठ साथी का पटना तबादला कर दिया गया. बाहरी भीतरी की फीलिंग भी होने लगी. इससे अंदर ही अंदर लावा फूटने लगा. यही कारण है कि लांचिंग से महज एक दिन पहले इसके पुराने और वफादार छह साथियों ने पाला बदल लिया और हिंदुस्तानी हो गए. सूचना है कि अभी और कई पाला बदलने की कोशिश में हैं. अखबार की सुपर फ्लाप लांचिंग से भी दफ्तर में निराशा का माहौल है, जो बाद में विस्फोटक रूप भी ले सकता है. लांचिंग अंक में दैनिक भास्कर के चेयरमैन रमेश चंद्र अग्रवाल का जो संदेश झारखंड के पाठकों के नाम प्रकाशित हुआ, वह इस प्रकार है-

चेयरमैन का संदेश

नवंबर 2000 में हजारों सपनों के साथ करोड़ों आंखों ने नए प्रदेश झारखंड के लिए जो सपने बुने थे, वे कितने हकीकत में बदले और झारखंड 10 सालों के बाद आज कहां खड़ा है, ये हर नागरिक का प्रश्न है। अपनी अपार खनिज संपदा और करोड़ों लोगों की श्रम शक्ति के साथ विकास की दौड़ में देश के अग्रणी राज्यों में पहुंचने का झारखंड का सपना अभी तक सपना ही है। छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड विकास की दौड़ में कहीं आगे निकल गए हैं। सबसे दुखद यह है कि बिहार से अलग होकर जो झारखंड बना था, वो वहीं खड़ा है और बिहार भी विकास में कहीं आगे निकल गया।

पिछले 10 सालों में प्रदेश का भाग्य राजनीतिक उठापटक और भ्रष्टाचार की गाथाओं के हवाले रहा है। एक ही वर्ष में दूसरी बार राष्ट्रपति शासन और 20 नवंबर 2000 से 30 मई 2010 के बीच चार लोगों के बीच मुख्यमंत्री पद की कुर्सी का खेल और उसमें भी सबसे लंबा कार्यकाल सिर्फ 28 महीने।

विकास का आलम यह है कि 10 वष्रो में एक भी मेगावाट बिजली का अतिरिक्त उत्पादन नहीं हुआ और अस्थिरता की हालत यह है कि राज्य विधानसभा भी 10 सालों के बाद किराए की जगह पर खड़ी है। प्रदेश की संपदा और संसाधनों का अंधाधुंध शोषण राजनेताओं ने प्रदेश के विकास के लिए नहीं, बल्कि अपने विकास के लिए किया। भ्रष्टाचार के सबसे ज्यादा मामले राजनीति के शीर्ष पर बैठे लोगों के नाम दर्ज हैं। किसी भी प्रदेश जिसकी करोड़ों आंखों ने हजारों सपने देखें हों, उसके लिए यह बहुत दुखद है। सवाल यह है कि अब यह तस्वीर बदलनी चाहिए। झारखंड को विकास की दौड़ में न सिर्फ शामिल होना है, बल्कि देश के अग्रणी राज्यों की पंक्ति में खड़ा होना है ताकि यहां के आम आदमी की तकदीर बदल सके और करोड़ों आखों के सपने पूरे हो सकें।

दैनिक भास्कर समूह ने जिस भी नए प्रदेश में पहुंचकर लोगों के दरवाजों और दिलों पर दस्तक दी है, वहां विकास की धड़कनों की रफ्तार उम्मीदों से कहीं ज्यादा तेज हुई है। राजस्थान इसका गवाह है और गुजरात, पंजाब, हरियाणा, छत्तीसगढ़ में इसे परखा जा चुका है। बिरसा मुंडा की विरासत वाले इस प्रदेश में भी हम इन्हीं उम्मीदों के साथ दस्तक दे रहे हैं कि जो कुछ भी अविश्सनीय अब तक चलता रहा है, वह खत्म होना चाहिए। हमारी कोशिश और अपील आपसे यह होगी कि जिसे भी चुनें, जैसा भी चुनंे, जब भी चुनें, सिर्फ इस बात की कोशिश करें कि झारखंड को राजनीतिक स्थिरता मिले। व्यवस्था की सांसों में राजनीतिक अस्थिरता का घोंसला नहीं पनपना चाहिए। दैनिक भास्कर आपकी आवाज बनकर वह सब कुछ करेगा जिससे झारखंड के सपने पूरे हो सकें। समय-समय पर हमारी कोशिश और आपकी चेतना विकास की राह को मजबूत करेगी, तेज करेगी।

आने वाले त्योहारों में आनंद उल्लास और उमंग रहे, इन्हीं शुभकामनाओं के साथ!

Advertisement. Scroll to continue reading.

रमेश चन्द्र अग्रवाल

चेयरमैन

दैनिक भास्कर समूह

Click to comment

0 Comments

  1. akash

    August 22, 2010 at 12:15 pm

    ye to hona hi tha….

  2. Ranjan

    August 22, 2010 at 1:17 pm

    “Name bade or darsan chhote”

  3. Rahul

    August 22, 2010 at 1:30 pm

    Ekhan dekle to ki dekle jab chanan tika lage takhan dekiye
    Bhaskar ka Mithak “Day One No 1” Jharkhand maie super flop raha
    Aur ab ey sabit ho gaya ki Bhaskar No 4 ka player ban kar sayad kuch mahine maie apna dukan band kar dega.

  4. Deepak Pathak

    August 22, 2010 at 2:06 pm

    yshvant ji kyao apni site ki yesi yesi karane me jute ho. Bhaskar ke bare men jante nahi ho kya. 10 hajar copy ranchi men banti or baki nadi me fenk di gayi. bhacha bhi is jhooth ko samjhta hai. is desh men free me keechadh bhi bantega to hatho hath bant jayega. Fir bhaskar brand to bahut door ki bat hai. vah jahan bhi gaya no 1 rha. do char din gujarne do fir dekhna. hakeekat saamne aa jayegi. khabar valon ki khabar is taral dete rahoge to bhut jaldi he tumhari or is site ki lutiya doobni nishchit hai. vese bhi desh me baad aa rhri hai kahin usmen bah na jana. jara dhang se reporting karo.

  5. Ranjeet

    August 22, 2010 at 2:06 pm

    Kya hoga jub bihar main jub jharkhand main hi ye hal ho gaya………

    lagta hai ki jaldi hi dukan band hone wali hai.

  6. pandit kashi to kashmir

    August 22, 2010 at 2:11 pm

    hindusatan ko ranchi mean pecche karane ke lea bhaskar ko re launchin ki tayaree ke bare mean abb plan banana chiea. shashi shekhar kisi morche per fail nahi hue hea. ashok pandey ko ranchi bhajane ka karana abb sabko pata chal gaya hoga. hindustan ki team ko badhai

  7. Bittu

    August 22, 2010 at 3:19 pm

    Bhaskar hamesha se jhute aakde banakar hoarding aur prachar madhayam se hamesha se he pathako ko gumharha karta aaya hai , Jhoota prachar karna Bhaskar ki hamesha se ek chal reahi hai jisme kabi kabi agent /hawakar /pathak evem vigyapan agency fas jaatai hain aur pathak evam vigyapan datao ko gumraha kartai hain. Bhaskar madhya pradesh ko chodkar aur khai bhi success hai ho saka , Madhya Pradesh mai bhi Patrika ki daily copiya ye kharidtai hai . Bhaskar jis pradesh mai bhi gya hai waha ka market he khrab kiya hai aur logo ko gumraha , Abhi to dekh tai jaeye Pathko k liya Enami youjna bhi laigai aur jistrah se Bhaskar nai Madhya Pradesh /Chattisgrah/Punjab/Rajesthan k readers ko enamo k laalch de kar apni aur khicha Jharkhand mai bhi yahi khel ho ga Dekhna ye hai , Jharkhand k log kitne samjdhar hai . Bhaskar ki gumraha karne ki baato m fastai hai yaa samajdari ka parichai detai hai….

  8. hitaishi

    August 22, 2010 at 3:27 pm

    dubey banne chale par chaube bhi na rahe…i next se bhi kam circulation…..chi chi chi ….circulation walo doob maro

  9. कुमार गौरव

    August 22, 2010 at 3:38 pm

    भास्कर को क्या पता की झारखंडी संस्कृति क्या होती है ? भाई सिर्फ २९९ रु और गिफ्ट हेम्पर से कोई भी अखबार बड़ा और लोकप्रिय नहीं हो सकता . इधर -उधर के लोगों को तोड़-फोड कर नम्बर १ नहीं बना जा सकता . वैसे भास्कर के आने से किसी का फायदा हुआ हो या नहीं ? पर यहाँ के पत्रकारों का फायदा जरुर हो गया है और अच्छी तनख्वाह मिलने की शुरुवात हो गयी है .

  10. Bittu

    August 22, 2010 at 3:49 pm

    Bhaskar ne hamesha se jhutai par jabardust parchar ka hi sahara liya hai , jis k karan
    Agent/hawker/ pathak /vigyapan agenciya evem vigyapan dene walai ghumraha huai hai
    Bhaskar Madhya Pradesh ko chodkar khai bhi safal nahi raha hai chahai Chandigrah ho yaa Rajessthan yaa Punjab thodai din do loog Bhaskar ki aakdo mai aayai par jald hi Bhaskar ko chodkar pathako nai aapna samachar patra lena suru kardiya jise wo barso se padtai aa rahi thai Rajasthan mai Bhaskar mai Rajesthan Patrika ka saath jo kiya tha kisi se nahi chipaa hai parantu bahut jaldi pool khulgai aur Rajesthan Patrika ko phir Rajeshthan k logo nai haato haat leliya , Bhaskar Jha bhi jaata hai wah par uski puri koshish hoti hai prachar k madhyam se logo ko apni aur aakarshit karai . Yadi Madhya Pradesh mai bhi dhekha jaye to Bhaskar yaa par peechalai 3 varsho se Patrika ki copiya
    Kharid raha hai aur pura paryas kar raha hai ki patrika pathkoo tak naa phauch pai , Bhaskar kabhi nai chahata ki wo apni gunvata k aadhar par doosrai samachar patro se achi soch k saath ek saaf suthra competition karai , jo wo nahi karta , aaj samchar patar ko Bhaskar ek product bana kar aakdoo ki baazigiri kar bazaar mai uttarta hai, aur market ko Gumraha karta hai , Dhekhna hai Jharkahnd mai log Bhaskar k changul mai fastai hai yaa bachkar nikal jaatai hai ……….

  11. rakesh singh

    August 22, 2010 at 3:59 pm

    yaswant ji…. demag lago…. ranchi aa jayo…..aa ke dekho kya ho raha hai….. 80% logo ke gahr par akbhar paucha hai aur bhai…. ranchi me aaj 1 lakh copy publish hue thi… kuch akbar hinsdutan wale ne damp karna chaha… but ho nai paya… chalo kuch nai… 2-4 din ka time hai …sab tik ho jaega…. aap ranchi aa jao… aa ke sach dekho … uske baad kuch likho….

  12. Uttam Mukherjee

    August 22, 2010 at 7:00 pm

    Flop nahin Dainik Bhashkar apne stretegy me kamyab raha. Age ke anko me sabit hoga.

  13. rajesh saxena

    August 22, 2010 at 9:44 pm

    jaldi hi bhaskar mp, rajasthan, punjab, jk, maharashtra se band hone wala hai. inka DNA akhbaar bhi super flop raha. ZEE tv aur bhaskar main jhagda ho gaya hai. ramesh agarwal aur uske ladke ab DNA main jhankne bhi nahin jaate. chale they TIMES se takkar lene……mumbai ne inki woh gatt banai ki ab umar bhar english akhbar nahin nakaleynge. hindi main bhi ab dibba gol hai…..

  14. ABC

    August 23, 2010 at 3:16 am

    Bhai scheme and stretegy se nahi Akhbar to story se bikta hai.

  15. Rathore

    August 23, 2010 at 5:44 am

    baasi khabrai paros kar koi no. 1 kaise ban sakta hai. ist day negative story lead.second day AG ki purani khabar lead.Bhai Yaha MP Ki tarah doyam darge kai Akhbar sai muqabala nahi hai.Yaha fight hai Jharkhand ki Dhadkan Prabhat Khabar. aur Hindi patti ki behtarin aKhbar Hindustan sai. Too fight karna hai too content thik karne. No. 1 too door ka swapan hai.

  16. Gajendra

    August 23, 2010 at 6:31 am

    Dainik bhaskar group ka vision clear hai shyad ye hi kuch competitive akhbar ka dar hai jo Db ki success story ko dekh kar khouf kha gaya hai aur sara nakat khada kar diya. ummed hai ke apne prayas mein DB jarur safal hoga. cheers!!!!

  17. Ek Mediakarmi

    August 23, 2010 at 11:42 am

    Bhaskar ke prati logon ke itne comments se saaf pata chal raha hai ki bhaskar ka khauff kis kadar logon ke jehan main hai. prabhat khabar aur hindustan ke hi logon dwara ye likha ja raha hai taaki logon ko gumraah kiya ja sake par satya to yahi hai ki bhaskar no 1 bankar hi ranchi main rahega… Aur rahi khabron aur scheme ki baat to kitna bhi bada akhbaar ho kewal khabron ke dam par hi aaj ki market main pravesh nahin kar sakta…log khabrein tabhi padenge na jab akhbaar un tak pahuchega.. waise jitne muh utni baatein… Bhaskar Parivaar ko ek naye pradesh main aagman par dheron badhaiyaan.

  18. GUJJU

    August 24, 2010 at 6:30 am

    Gujrat ki naiya dubane me lagi circulation ki team ke haatho se aur ummed bhi kya li ja sakti thi ????? Hai ki nahi ….. .. Ab aage bhi yahi hona hai is team ke rahte…

  19. surinder singh

    August 24, 2010 at 2:02 pm

    dainik bhaskar ranchi ki launching pe sabhi jharkhand wasion ko bahoot bahoot badhai mujhe asha hi nahi balki birsa munda ki is pavitar dharti pe rehne wale harek nagrik se ki is akhbar ko aap din doogni aur raat chougni tarki denge . baat rahi hawker’s bandhoon ki wo unki roji roti hai aur pariwar ke tarah hi hote hai agar koi rooth jai to use mana liya jayega aisi hum bhaskar parivar se umeed karte hai hawker’s bandhoo bhaskar ke saath rahe bahaskar bhi apke saath kadam se kadam mila ke chalega agar ko naya mehman ata hai to uski dilo jaan se izzat hoti hai or mein umeed karta hoon hawker’s sathi bhi aisa hi karenge apka bhawish bhaskar ka bhawish hai aap bhaskar ke saath chale dekhiye bhaskar aapkp kahan se kahan tak pahooncha deta hai eh mera personal experience hai hawker’s to khush honge hi sath hi sath hamare pathak gan bhi is akhbar se khuss dhikhenge aage aage dekihye hota hai kya
    isi umeed se ek baar pure bhaskar parivar ki taraf se samast hawker’s bandhoowon aur pathak gan se vinti hai ki hamare kadam se kadam mila ke chale dekhiye apke kadam kahan tak pahoonch jate hai

    subh launching

  20. sanjaysingh

    August 25, 2010 at 10:24 am

    BHASKAR PURANI AUR GALAT KHABRE DE RAHA HAI, 22 KI LEAD AJAY SHARMA KI STORY ME KUCHH BHI NAYA NAHI HAI YAH GOVT. KA NIYAM HAI AK TIHAI LOCAL JAWAN RAHTANA HI HAI, 23 & 25 KI LEAD STORY SANMARG ME HAL HI CHHAP CHUKI HAI AUR 24 KI LEAD STORY (BADLEGA CNT ACT) KA KHANDAN 25AUG KE SANMARG & PRABHAT KHABAR CHHPA HAI. SIRF KAGAJ & PRINT ACHHA HAI. NAM BADE AUR DARSHAN CHHOTE

  21. sanjaysingh

    August 25, 2010 at 10:33 am

    BHASKAR KI LANCHIG 22 AUG KO HUAA HAI. 25 AUG KO DIN DIN HUYE, LEKIN 24 AUG ME ANK -6 AUR 25 AUG ME ANK -7 CHHPA HUAA HAI, YE KAISA FARJIWADA HAI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

टीवी

विनोद कापड़ी-साक्षी जोशी की निजी तस्वीरें व निजी मेल इनकी मेल आईडी हैक करके पब्लिक डोमेन में डालने व प्रकाशित करने के प्रकरण में...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Advertisement