रांची में होने वाला है बड़ा तमाशा

Spread the love

खबर है कि भास्कर प्रबंधन रांची के मैदान को निर्णायक युद्ध के मैदान के रूप में ले रहा है. इसीलिए यहां पर वो सब होने जा रहा है जिसे आम बोलचाल की भाषा में तमाशा करार दिया जाता है. भास्कर प्रबंधन ने रांची वालों को स्तब्ध करने के लिए और रांची वालों को अपना अनुयायी बनाने के लिए बड़े पैमाने पर पैसे फूंकने की तैयारी की है. सूत्रों के मुताबिक दिल्ली में हुई एक बैठक में भास्कर के वरिष्ठ अधिकारियों ने फैसला लिया है कि रांची के आसमान में हीलियम गैस वाले करीब 50 भीमकाय गुब्बारे छोड़े जाएंगे. सैकड़ों बड़ी होर्डिंग्स लगाई जाएंगी, पचास बड़े बैनरों का प्रदर्शन होगा, बिग साइज डिजिटल क्लाक शहर में प्रमुख स्थानों पर लगाई जाएंगी जिससे समय देखने के साथ खबरें भी पढ़ने को मिल सके.

ट्वेंटी-ट्वेंटी क्रिकेट मैच को रांची में कई जगह बड़े परदे पर प्रसारित करने की भास्कर ने तैयारी की है. पाठकों और हाकरों के लिए ग्रैंड आफर पर काम चल रहा है. कंटेंट के लिए जो टीम बनाई जा रही है उसमें ध्यान रखा जा रहा है कि ज्यादातर वही लोग हों जिन्हें झारखंड व रांची की पूरी कहानी पता हो. मतलब, लोकल फैक्टर को तरजीह दिया जा रहा है. छत्तीसगढ़ के स्टेट हेड राजीव सिंह आजकल रांची में डेरा डाले हुए हैं. वे दूसरे अखबारों के स्टाफ पर डोरे डाल रहे हैं. बताया जा रहा है कि हिंदुस्तान से कम और प्रभात खबर से ज्यादा लोग राजीव सिंह से मिलने पहुंचे.

सूत्रों के मुताबिक राजीव सिंह भावी स्टाफ की लिस्ट फाइनल कर प्रबंधन को सौंपेंगे और फिर प्रबंधन अपने लेवल पर सूची को संशोधित-अपडेट कर फाइनल करेगा. जानकारों का कहना है कि संभव है कि राजीव सिंह को ही भास्कर, रांची की कमान सौंप दी जाए. हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि भास्कर प्रबंधन शुरुआत में रांची के मोर्चे पर कई वरिष्ठों को इनवाल्व कर रहा है और लांचिंग के ठीक पहले रांची यूनिट के लिए जिम्मेदार व्यक्ति तय किया जाएगा. जगदीश शर्मा, कल्पेश याज्ञनिक समेत कई लोग इस समय रांची के मोर्चे पर सक्रिय हैं.

अपने मोबाइल पर भड़ास की खबरें पाएं. इसके लिए Telegram एप्प इंस्टाल कर यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia

Comments on “रांची में होने वाला है बड़ा तमाशा

  • loha singh says:

    Ranchi mein bhaskar ki tapish mein dainik bhaskar ke gubbare ki kahin hawa na nikal jaye aur tamasha sirf tamasha bankar na rah jaye.

    Reply
  • Sanjay singh says:

    For Bhaskar it is not easy to win the battel.
    Prabhat Khabar se panga aaj tak hindustan aur dainik jagran le kar pasta raha hai. Jab tak Haribansh Ko bhaskha nahi lega kuch nahi ho sakta ye bat hindustan aur dainik jagran do no ko pata chal gaya hai

    Reply
  • SUNIL SINGH CHHATTISGARH says:

    Dainik bhaskar ko tamasha ke bajae apni quaility par dhyan dena chahiye. Baki pathak puri tarah jagruk hai. unko quakity chahiye.

    Reply
  • Amit Agarwal says:

    we all readers eagrly waiting for all these latest innovation at ranchi… we hope
    we will defintly get a new and latest taste of news which liked by evryone.
    MOST WELCOME

    Reply
  • Samir Kumar, Dhanbad says:

    As I reckon, it is very good to do all these what Bhaskar Team have planned for making the launching so memorable but for getting a good market share they’ll have to think about product quality and services to readers and trade.

    We welcome Bhaskar b’coz due to this so many persons are getting opportunity for their career growth.

    Reply
  • saurabh kumar says:

    mujhe jaankar ye kaafi kushi hui ki dainik bhaskar jharkhand me launch hone jaa raha hai , mujhe yeh bhi maalum hai ki iss paper ke aane se sabhi ko kaafi dikkat hogi , mujhe bhi iss paper me chakradharpur se likhne ki tamanna hai……..

    Reply
  • Bikash Keshri says:

    main yeh jankar kafi khush hu desh ka sabse bada news paper dainik bhaskar ranchi se nikalne wala hai, main bhi iske intajar me hu ki iska news meterial, aur jankari kaise hogi. filhal main yahi kahunga welcome dainik bhaskar and best of luck.

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *