Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

रामभुवन हटाए गए, केडी बने नए अध्यक्ष

राजधानी पत्रकार सहकारी गृह निर्माण संस्था, भोपाल का नया अध्यक्ष दैनिक नई दुनिया के के.डी.शर्मा को बनाया गया हैं। के.डी.शर्मा, उसी अख़बार में काम करते हैं जिसके मालिक राजेन्द्र तिवारी, सुरेन्द्र तिवारी, अपूर्व तिवारी और डॉ. विश्वास तिवारी मध्यम दर्जे के पत्रकारों के प्लाट अपने नाम करवाना चाहते हैं। संचालक मंडल ने टाइम्स ऑफ़ इण्डिया की सुचांदना गुप्ता को संस्था का उपाध्यक्ष बना दिया गया है। राजधानी पत्रकार सहकारी गृह निर्माण संस्था में इस वक़्त प्लाट कब्जाने के लिए कई अख़बार मालिक, सरकारी अधिकारी, कर्मचारी एड़ी चोटी का जोर लगाये हैं। इस संस्था में इतनी गड़बड़िया हो चुकी हैं जिस कारण संस्था के सदस्यों के बीच में जबरदस्त मनमुटाव बना हुआ है। संस्था का एक धड़ा इन गड़बड़ियों के लिए पूर्व अध्यक्ष रामभुवन सिंह कुशवाह को जिम्मेदार मानता है। यही वजह है कि संचालक मंडल ने कुशवाह को अध्यक्ष पद से हटा दिया है।

संस्था के संचालक मंडल ने आम राय से दैनिक नई दुनिया के के.डी.शर्मा को अध्यक्ष और टाइम्स ऑफ़ इंडिया की सुचांदना गुप्ता को उपाध्यक्ष बना दिया है। वहीं लाइव इंडिया के भारत शास्त्री को जिला सहकारी संस्था का प्रतिनिधि सदस्य बनाया है। संस्था के पूर्व अध्यक्ष रामभुवन सिंह अध्यक्ष पद के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाये हुए थे लेकिन इस बार उनकी एक न चली और उन्हें हटा दिया गया। नए अध्यक्ष के.डी.शर्मा को यू.एन.आई. के ऐ.के.भंडारी का रबर स्टम्प माना जाता है। भंडारी अब दिल्ली में पदस्थ हैं।

राजधानी पत्रकार सहकारी गृह निर्माण संस्था की गड़बड़ियों पर आवाज उठाने वाले दैनिक छत्तीसगढ़ अख़बार के अतुल पुरोहित का मानना है के.डी.शर्मा को अध्यक्ष बना के ऐ.के.भंडारी ने अपना जमीन मोह उजागर कर दिया है क्योंकि इस संस्था में गड़बड़ियों के लिए सभी सामूहिक रूप से जिम्मेदार है। संचालक मंडल की बैठक में परिवर्तन पैनल से आए शिखर वाणी अख़बार के सुरेश शर्मा ने कहा कि के.डी.शर्मा ने जो कांटे दूसरों के लिए बिछाये थे, वही ताज बनके उनको मिल गए हैं, पहले आप दूसरों के कंधे पर बंदूक रखकर काला-सफ़ेद कर रहे थे, अब आप होश में काम करना क्योंकि बात सड़क तक आ गई है।

संचालक मंडल ने जब निवर्तमान अध्यक्ष कुशवाह को एक अच्छा अध्यक्ष बताया तो सुरेश शर्मा ने कहा कि कुशवाह अगर अच्छे थे तो शैफाली गुप्ताबताएं कि उन्हें अध्यक्ष पद से क्यों हटाया गया। इस बात का जवाब कोई नहीं दे पाया।

भोपाल से शैफाली गुप्ता की रिपोर्ट
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...