Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

दैनिक भास्कर के प्रसार विभाग के वरिष्ठ रांची में

परसों जगदीश शर्मा पहुंचेंगे : प्री लांचिंग सर्वे की कवायद तेज : दैनिक भास्कर समूह ने रांची प्रोजेक्ट पर तेजी से काम शुरू कर दिया है. प्रसार की एक शीर्ष स्तरीय टीम रांची पहुंच चुकी है. प्री-लांचिंग सर्वे शुरू कराया जा रहा है. परसों तक ‘दैनिक भास्कर के बजरंगबली’ कहे जाने वाले जगदीश शर्मा भी गुजरात से रांची पहुंच जाएंगे. माना जा रहा है कि अगले छह महीनों में भास्कर रांची से अपने अखबार का प्रकाशन शुरू कर देगा. फिलहाल प्रसार के जो लोग रांची पहुंचे हुए हैं, उनमें प्रमुख नाम हैं डीके तिवारी, टीसी शर्मा और संजीव नंदन. डीके तिवारी सीनियर जनरल मैनेजर प्रसार हैं और भोपाल में बैठते हैं. वे रांची के लांचिंग प्रोजेक्ट के प्रसार के हिस्से को देखेंगे. उनकी मदद के लिए दो और वरिष्ठ लोग रांची भेजे गए हैं. ये हैं चीफ मैनेजर प्रसार टीसी शर्मा और सीनियर मैनेजर प्रसार संजीव नंदन.

टीसी और संजीव जयपुर में पदस्थ हैं. इन दिनों ये तीनों लोग रांची में प्री-लांचिंग सर्वे की तैयारियों में जुटे हुए हैं. प्रोडक्शन देखने वाले वरिष्ठ अधिकारी छाबड़ा भी रांची पहुंचने वाले हैं. सूत्रों के मुताबिक रांची में दैनिक भास्कर की लांचिंग के काम को जगदीश शर्मा के नेतृत्व में मूर्त रूप दिया जाएगा. वित्तीय पहलू के लीडर होंगे कमलकांत शर्मा जो इन दिनों डीजीएम फाइनेंस के रूप में दैनिक भास्कर, इंदौर में कार्यरत हैं. सूत्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में रांची में जमे-जमाए अखबारों को बड़े पैमाने पर स्टाफ के टूट-फूट का सामना करना पड़ सकता है. इसको लेकर दूसरे अखबार अभी से चौकन्ने हो गए हैं वे जूनियर लेवल पर भर्तियां शुरू कर चुके हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. suresh477

    March 13, 2010 at 8:31 pm

    Dear All

    Khabar to iss se bhi aage ki hai….Ajay chhabra last 25 days se Ranchi mai hee thae…… aur last weak jagdish sharma aur kamal sharma ne aakar office or press ke liye land ko finance angel se ok kiya hai.

    Bhaskar ki ekk poori team 16 march se new office mai bhatna suru karegi. Ajay chhabra jo ki bhaskar ki 25 launching karwa chuke hai unko jharkhand aur bihar ka project head banaya gaya hai. Jaldi hee recruitment ka kaam shuru hoga.

    Regards

    Suresh

  2. Dks

    March 15, 2010 at 5:08 am

    suresh seems to be PS to JS or may MD of Bhaskar.
    If Bhaskar is coming there y so much of hush hush… dats not style of Bhaskar group, India’s largest publishing house. Suresh since u r aware that recruitment is starting , All the Best to you.
    Rumor spreading is a crime. beware guys

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...