Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

15 फीसदी टॉपलाइन ग्रोथ की उम्‍मीद

दैनिक भास्कर, बिजनेस भास्कर और दिव्य भास्कर अखबारों की प्रकाशक कंपनी डीबी कॉर्प को मौजूदा वित्‍त वर्ष में 15 फीसदी की टॉपलाइन ग्रोथ की उम्‍मीद है। कंपनी के एक वरिष्‍ठ अधिकारी ने बताया कि यदि विज्ञापनों से हासिल होने वाले रेवेन्‍यू की ग्रोथ मौजूदा तिमाही के 16-17 फीसदी की तरह बरकरार रही तो कंपनी को 15 फीसदी की टॉपलाइन ग्रोथ मिल जाएगी।

दैनिक भास्कर, बिजनेस भास्कर और दिव्य भास्कर अखबारों की प्रकाशक कंपनी डीबी कॉर्प को मौजूदा वित्‍त वर्ष में 15 फीसदी की टॉपलाइन ग्रोथ की उम्‍मीद है। कंपनी के एक वरिष्‍ठ अधिकारी ने बताया कि यदि विज्ञापनों से हासिल होने वाले रेवेन्‍यू की ग्रोथ मौजूदा तिमाही के 16-17 फीसदी की तरह बरकरार रही तो कंपनी को 15 फीसदी की टॉपलाइन ग्रोथ मिल जाएगी।

डीबी कॉर्प के डायरेक्‍टर गिरीश अग्रवाल कहते हैं, ‘यदि बाजार में इस तरह की ग्रोथ जारी रही तो बतौर इंडस्‍ट्री हमें एडवर्टाइजिंग सेक्‍टर की ओर से मजबूत समर्थन मिलेगा।’ कंपनी को गत मई और जून में विज्ञापन से 15-16 फीसदी ज्‍यादा राजस्‍व मिला है, जो पिछली तिमाही से अधिक है। डीबी कॉर्प को भरोसा है कि वह 32 फीसदी का ‘एबिटडा मार्जिन’ इस वर्ष भी बरकरार रख पाएगी, जो इसने गत वर्ष हासिल किया था।

अग्रवाल कहते हैं, ‘प्रकाशन समूह के नए संस्‍करण शुरू होने के बावजूद 32 फीसदी का यह मार्जिन बरकरार रहेगा।’ गौरतलब है कि कंपनी बिहार, झारखंड और जम्‍मू-कश्‍मीर में नए संस्‍करण लाने की तैयारी में है। गत मार्च में समाप्‍त हुए वित्‍त वर्ष के दौरान कंपनी के ऐड रेवेन्‍यू में 11 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है और यह 809 करोड़ रुपये तक पहुंच गया जबकि शुद्ध मुनाफा बढ़कर 180 करोड़ रुपये हो गया।

देश के नौ राज्‍यों में फिलहाल 27 संस्‍करण निकालने वाली कंपनी को खरीद के जरिये विस्‍तार की तुलना में आंतरिक ग्रोथ में ज्‍यादा यकीन है। अग्रवाल कहते हैं, ‘हम अपनी ओर से भरसक कोशिश कर रहे हैं। हम विलय एवं खरीद भी चाहते हैं लेकिन मैं नहीं मानता कि निकट भविष्‍य में ऐसा संभव है।’ उन्‍होंने साथ ही कहा कि इंडस्‍ट्री में कंसालिडेशन की जरूरत है। (भास्कर डाट काम से साभार)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. krishna mohan

    July 19, 2010 at 3:27 pm

    strong plan ho to munafa hoga hi.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...