Connect with us

Hi, what are you looking for?

दुख-दर्द

देहरादून में क्यों पिटे दर्जन भर पत्रकार?

देहरादून में पत्रकारों और रोडवेज वालों के बीच जमकर मारपीट कल हुई. दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं. रोडवेज वालों का कहना है कि पत्रकार ब्लैकमेल करने के लिए इरादे से आए थे तो पत्रकारों का कहना है कि रोडवेज में अव्यवस्था की खबर पब्लिश होने से नाराज रोडवेज के अफसर सबक सिखाने के लिए पत्रकारों पर हमला कराया. इस प्रकरण की खबर हिंदुस्तान, दैनिक जागरण समेत सभी अखबारों में प्रकाशित हुई है. यहां हिंदुस्तान, दिल्ली और दैनिक जागरण, देहरादून में जो खबरें प्रकाशित हुई हैं, उसे पब्लिश करा रहे हैं…

<p align="justify">देहरादून में पत्रकारों और रोडवेज वालों के बीच जमकर मारपीट कल हुई. दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं. रोडवेज वालों का कहना है कि पत्रकार ब्लैकमेल करने के लिए इरादे से आए थे तो पत्रकारों का कहना है कि रोडवेज में अव्यवस्था की खबर पब्लिश होने से नाराज रोडवेज के अफसर सबक सिखाने के लिए पत्रकारों पर हमला कराया. इस प्रकरण की खबर हिंदुस्तान, दैनिक जागरण समेत सभी अखबारों में प्रकाशित हुई है. यहां हिंदुस्तान, दिल्ली और दैनिक जागरण, देहरादून में जो खबरें प्रकाशित हुई हैं, उसे पब्लिश करा रहे हैं...</p>

देहरादून में पत्रकारों और रोडवेज वालों के बीच जमकर मारपीट कल हुई. दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं. रोडवेज वालों का कहना है कि पत्रकार ब्लैकमेल करने के लिए इरादे से आए थे तो पत्रकारों का कहना है कि रोडवेज में अव्यवस्था की खबर पब्लिश होने से नाराज रोडवेज के अफसर सबक सिखाने के लिए पत्रकारों पर हमला कराया. इस प्रकरण की खबर हिंदुस्तान, दैनिक जागरण समेत सभी अखबारों में प्रकाशित हुई है. यहां हिंदुस्तान, दिल्ली और दैनिक जागरण, देहरादून में जो खबरें प्रकाशित हुई हैं, उसे पब्लिश करा रहे हैं…


पत्रकारों को बंधक बना सरियों से पीटा गया

कार्यालय संवाददाता

देहरादून। बसें खराब होने से यात्रियों को परेशानी की खबर छपने से बौखलाए रोडवेज वर्कशॉप के कर्मचारियों ने पत्रकारों को बंधक बनाकर सरियों से पीटा। इसमें छह पत्रकार जख्मी हुए हैं। परिवहन सचिव ने मामले की विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। सरकार ने भी घटना पर सख्त रुख अपनाया है।

शुक्रवार को मसूरी स्टैंड पर बसें समय पर न पहुंचने पर यात्रियों के हंगामे की खबर ‘हिंदुस्तान’ ने छापी थी। इस पर फोरमैन जेपी पाठक ने संवाददाता खुशहाल गोस्वामी को बुलाया। गोस्वामी वर्कशॉप पहुंचे तो पाठक उन्हें अपने कार्यालय में ले गया। कमरे में बंधक बनाकर गाली-गलौज कर मोबाइल और एक हजार रुपए छीन लिए और पिटाई भी की। इसी बीच मोबाइल गोस्वामी के हाथ लग गया और उन्होंने साथी पत्रकारों को घटना की सूचना दी। इस पर पत्रकार दिलीप सिंह राठौर, मनीष चंद्र भट्ट, शशि शेखर, संतोष चमोली, मनजीत रावत, अंकित नौटियाल और भास्कर उप्रेती वर्कशॉप पहुंचे। पत्रकार कर्मचारियों से बात ही कर रहे थे कि फोरमैन जेपी पाठक आए और पत्रकारों को अपने कक्ष की तरफ बुलाया। इसी दौरान पाठक के कहने पर वर्कशॉप के कुछ कर्मचारियों ने गेट बंद कर पत्रकारों को बंधक बनाकर उन पर रॉड और सरियों से जानलेवा हमला कर लहूलुहान कर दिया। जिसमें आधा दर्जन से अधिक पत्रकार घायल हो गए।

(हिंदुस्तान, दिल्ली 3 अप्रैल 2010 पेज नंबर-15)


पत्रकारों पर रोडवेज कर्मियों का हमला

देहरादून, जागरण संवाददाता: रोडवेज की हरिद्वार रोड स्थित कार्यशाला में समाचार संकलन के सिलसिले में पहुंचे एक पत्रकार पर रोडवेज कर्मियों ने हमला बोल दिया कर दिया। इतना ही नहीं घटना की सूचना पाकर वहां पहुंचे दूसरे पत्रकारों को भी रोडवेज कर्मचारियों ने बंधक बनाया और उनकी पिटाई कर डाली। आरोपी रोडवेज कर्मियों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

उधर, अपर सचिव ने प्रकरण की जांच के आदेश दिए हैं। इस मुद्दे पर शनिवार को सुबह पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मुलाकात करेगा। जानकारी के मुताबिक, पत्रकार खुशाल गोस्वामी शुक्रवार को समाचार संकलन के सिलसिले में हरिद्वार रोड स्थित रोडवेज की कार्यशाला में गए थे। बताया जाता है कि इसी बीच रोडवेज वर्कशाप का एक कर्मचारी उन्हें समाचार देने के बहाने अपने साथ लेकर एक कमरे में चला गया। इसके बाद उस व्यक्ति ने उनके साथ बहस शुरू कर दी। तभी अन्य रोडवेज कर्मचारी भी वहां आ धमके और उसके साथ गालीगलौज करने लगे। इससे पहले खुशाल कुछ समझ पाते, आरोपियों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। खुशाल किसी तरह जान बचाकर कमरे से बाहर निकले और अपने सहयोगी पत्रकारों को घटना की जानकारी दी।

इस पर विभिन्न पांच- छह पत्रकार वहां पहुंचकर मामले की जानकारी जुटाने लगे, तभी रोडवेज कर्मियों ने सभी को कार्यशाला के अंदर बंधक बना लिया और दौड़ा-दौड़ा कर रॉड व लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। बाद में सूचना मिलने पर एसपी सिटी जगत राम जोशी, सीओ अजय सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। हमले की सूचना पाकर काफी संख्या में पत्रकार भी वहां पहुंचे। कर्मचारियों की हरकत का विरोध करते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग उठाई। पत्रकारों ने बाद में दून अस्पताल जाकर उपचार कराया। घायलों में खुशाल गोस्वामी, मनीष चंद्र भट्ट, मनमीत रावत, शशि शेखर व दिलीप राठौड़ शामिल हैं। कोतवाली में आरोपी रोडवेज कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।

उधर, अपर सचिव विनोद शर्मा ने बताया कि प्रकरण की विभागीय जांच के आदेश कर दिए गए हैं। मामले में पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार सुबह मुख्यमंत्री से मुलाकात करेगा। मामले में दोनों पक्षों की ओर से क्रास रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।

Advertisement. Scroll to continue reading.

(दैनिक जागरण, देहरादून पेज नंबर पांच)

Click to comment

0 Comments

  1. chandan kumar jha 9720164110

    April 3, 2010 at 11:23 am

    mamla par mukhyamantre ji ko turant karyawahi karnechaheya““““““““““`loktantra ka chautha stamv pa prakar kiya haya hay kafe sarmanak ghatna hay

  2. Saleem Saifi

    April 4, 2010 at 8:52 am

    patrakaro ka samman kiya jana zaroori hai,jo kuch hua ooske liye roadways walo ko hinsa ka raasta nahi apnana chahiye tha,lakin es baat mein bhi koi do rai nahi hai ki hamare beech ke hi kuch patrakaar sarkaari afsaro ko oksatey hai…patrakaro ke hi khilaaf,Jo ek galat parampara hai,Patrakaro ke samman mein sarkaar ko sakht karyawahi karni chahiye jisse ki kabhi bhi koi sarkaari karmchari aisi himmat na juta sake,sarkaar ko chahiye ki victim patrakaro ko 2-2 lakh ki aarthik madad de aur doshi roadways walo par karyawahi ho.

  3. Sanjay Nagpal

    April 4, 2010 at 6:42 pm

    Shram jeevee patrakar union ki Nainital jila ikai ki our se main is prakaran ki kari ninda karta hoon . Mukhyamanrti Dr. Nishank ko turant hastakshep kar doshi roadways karamchariyon ko suspend kar karawaahi karein .

  4. basant nigam

    April 5, 2010 at 1:32 am

    jab hukmrano ki hukmrani daulat se banaye hue takht-o-taaj se chalti hai ,jo daulat unke liye adhikari ikkattha karte hon,aur aise hi bhrasht adhikariyon ke ukasane pe karmachariyon ke bhesh me pal rahe gunde jo ki adihkariyon aur rajtantra ki dabangai ka pratinidhitv karte hon ,iss tarah ka attack media pe kar den tto koi achambha nahi hai, jaroorat tto iss baat ki hai ki kalam ki wo laal deewar jo inke gunahon pe parda dalti hai wo hata li jaye aur inke bhrasht karnamon ka nanga such janta ke saamne laya jaye taki bhavishya me iss tarah ke hamlo ke tej hone pe janta ki lathiyon ke dar se ye hukmaran patrakaron ko puri izzat aur samman jiske ki wo hakdar hain ,usme kami na aane den, uttarakhand police turant hamlavar roadways karmiyon ko giraftar kare aur masoom patrakaron pe laga farzi mukdama wapas le..

  5. anil

    April 5, 2010 at 12:36 pm

    bhai ye shashi shekar hindustan ke editor in chief to nahi ?

  6. vikram srivastava

    April 6, 2010 at 4:47 am

    Ajj is puri ghatna ko 5 din ho gya hai . 307 ke mukdme me abhi tak police ne roadways karmeio ko giraftar kyo nahi kiya.kya dehradun ke police patrakaro se ranveer mamle me badla to nahi le rhi hai . jo bhi ho ye ladai ab Arr-par ki hai .kyoki humne harna nhi sikha.

  7. kapil sharma

    April 6, 2010 at 6:37 pm

    patrakar sathiyo ki ekjut ta kabil a tarif hai. apne sathi ki musibat k waqt madad ki. ab puri takat k sath hamlawaro ko sabak sikhana jaruri hai.

  8. SANJEEV SHARMA

    April 14, 2010 at 10:30 am

    yeh hamala sach main kalam par hathora hai…. lekin sharam ki baat sirf etani hai ki yeh hamala us pardesh main hua hai jahaan ka mukhya khud ek sampadak hai …….esay jungle raj kehna bhi yahaan galat nahin ho sakta …agar aaj bhi media ek sath khada hua nazar nahin aaya to hume agale hamale ke liye tyar rehna hoga , main wo media sahyugion ka teh dil se shukriya ada karna chahunga jinhone apne sathi ke ek awaaz lagane par apni jaan ko hatali main rakhkar maidaan main kud pare…bas yehi hamari himmat hai……es hamale ka hum virodh karte hai …yeh din uttrakhand ke ithaas ka kala din hai …
    Sanjeev Sharma CRIME HEAD TIME TODAY CHANDIGARH
    [email protected]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपने मोबाइल पर भड़ास की खबरें पाएं. इसके लिए Telegram एप्प इंस्टाल कर यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia

Advertisement

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

टीवी

विनोद कापड़ी-साक्षी जोशी की निजी तस्वीरें व निजी मेल इनकी मेल आईडी हैक करके पब्लिक डोमेन में डालने व प्रकाशित करने के प्रकरण में...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Advertisement