Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

कोई भी कर ले रहा है अमिताभ का इंटरव्यू

मीडिया को लुभा कर ‘रण’ जीतने में जुटे : शाहरुख, आमिर और सलमान जैसे अपने से आधी उम्र के सितारों के मुकाबले प्रचार की रणभूमि में डट गए हैं महानायक अमिताभ बच्चन। अपनी नई फिल्म ‘रण’ को हिट बनाने के लिए उन्होंने प्रचार युद्ध छेड़ दिया है। टीवी चैनलों, अखबारों और पत्रिकाओं के संपादकों से लेकर संवाददाताओं तक अमिताभ जिस सहजता से उपलब्ध होकर फिल्म के बारे में बता रहे हैं, वह उनकी प्रचार अभियान की कामयाब रणनीति साबित हो रही है।

मीडिया को लुभा कर ‘रण’ जीतने में जुटे : शाहरुख, आमिर और सलमान जैसे अपने से आधी उम्र के सितारों के मुकाबले प्रचार की रणभूमि में डट गए हैं महानायक अमिताभ बच्चन। अपनी नई फिल्म ‘रण’ को हिट बनाने के लिए उन्होंने प्रचार युद्ध छेड़ दिया है। टीवी चैनलों, अखबारों और पत्रिकाओं के संपादकों से लेकर संवाददाताओं तक अमिताभ जिस सहजता से उपलब्ध होकर फिल्म के बारे में बता रहे हैं, वह उनकी प्रचार अभियान की कामयाब रणनीति साबित हो रही है।

मीडिया के साथ धूप-छांव वाले रिश्तों के लिए मशहूर अमिताभ को मीडिया की ताकत का अंदाज राजनीति में आने के बाद हुआ। उन्होंने प्रचार अभियान के लिए मीडिया का इस्तेमाल करना बखूबी सीख लिया है। वह पहले ‘पा’ फिल्म के लिए नगर-नगर घूमे और अब स्टार, एनडीटीवी, जूम, टाइम्स नाउ, जी न्यूज, इंटिया टीवी, सहारा टीवी, आईबीएन-7, न्यूज-24 समेत शायद ही कोई चैनल बचा हो जिस पर अमिताभ ‘रण’ जीतने के लिए न आए हों। हर अखबार-पत्रिका में भी उनकी रणभेरी बज रही है। ‘पा’ रिलीज होने से पहले अमिताभ ने हर चैनल को इंटरव्यू दिया। ‘पा’ के अपने चरित्र की आवाज में अमिताभ टीवी दर्शकों से मुखातिब भी हुए।

यह वही अमिताभ हैं जिन्होंने ‘जंजीर’ की सफलता से सुपर स्टार की मंजिल पाने के बाद आपातकाल के दौर में अपने दरवाजे प्रेस के लिए बंद कर दिए थे। वजह सिर्फ इतनी थी कि एक अखबार ने यह खबर छापी थी कि अमिताभ की सलाह पर केंद्र सरकार ने सेंसरशिप लागू की है। उस जमाने के फिल्म पत्रकारों से पूछिए तो वे बताएंगे कि अमिताभ की फिल्मों की शूटिंग के दौरान स्टूडियो के बाहर ‘प्रेस के प्रवेश पर पाबंदी’ का बोर्ड लगा रहता था।

प्रेस और अमिताभ की यह दूरी 1989 में तब खत्म हुई जब दिल्ली के एक अंग्रेजी अखबार में बच्चन बंधुओं को बोफोर्स विवाद मे लपेटने वाली खबर छपी। तब अमिताभ ने यह कहते हुए कि अब अगर मैं डुगडुगी पीटते हुए पूरे देश में भी घूमूं तो कोई भरोसा नहीं करेगा, प्रेस को इंटरव्यू देने शुरू कर दिए। अब जब ‘रण’ को लेकर विवाद उठा कि यह फिल्म मीडिया को कठघरे में खड़ा करने के लिए है तो अमिताभ हर इंटरव्यू में सफाई दे रहे हैं। (नई दुनिया में विनोद अग्निहोत्री की रिपोर्ट)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...