अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के दुश्मन नंबर वन खबरिया चैनल को जब भारत आना हो तो भारत सरकार की क्या प्रतिक्रिया होनी चाहिए? अमेरिका के सबसे लोकप्रिय न्यूज चैनल फॉक्स न्यूज ने भारत सरकार से अनुरोध किया कि चूंकि भारत में मीडिया का लगातार विकास हो रहा है, उसकी इच्छा है कि वह भारत आए। चैनल के भारत स्थित प्रतिनिधियों ने सूचना व प्रसारण मंत्रालय के सामने आवेदन किया। लेकिन सूचना व प्रसारण मंत्रालय ने फॉक्स चैनल के प्रतिनिधियों से मांगे गए जवाब से असंतुष्टि दिखाते हुए इस चैनल को भारत में शुरू करने के आवेदन पर अब फिलहाल ताला लटका दिया है।
ऐसे मौके कम आते हैं जब दुनिया के सबसे बड़े मीडिया मुगल कहे जाने वाले रूपर्ट मर्डोक के स्वामित्व (फॉक्स इन्हीं का चैनल है) वाले चैनलों के प्रसारण की अनुमति देने से कोई मुल्क इंकार कर दे। फॉक्स न्यूज चैनल की कई खासियतों में से एक है कि इसे बराक ओबामा और अमेरिका के व्हाइट हाउस का धुर विरोधी माना जाता है। दूसरी तरफ, व्हाइट हाउस के प्रवक्ता भी इस चैनल को रिपब्लिकन पार्टी का पक्षधर और प्रवक्ता बताने से चूकते नहीं है। भारत में प्रसारण की अनुमति देने से पहले भारत सरकार ने फॉक्स चैनल के प्रतिनिधियों से भारत में इस चैनल के स्वामित्व और मौजूदा स्टार न्यूज से इसके प्रस्तावित संबंधों के बारे में कुछ सवाल जवाब किए थे। लेकिन फॉक्स ने इसका संतोषजनक जवाब नहीं दिया। हिन्दुस्तान, दिल्ली में प्रकाशित अमिताभ पाराशर की रिपोर्ट
pratyashu chandra
January 14, 2010 at 3:04 pm
Ye media ke muh pe tamacha h, Isse saf pata chalta hai ki media ki wo value nai rahi, iska karan aap jaante hai
bipin rai
January 15, 2010 at 12:33 pm
bhai small news channelo ko bhi mauka do
jo apnee prateebha ko deekha sake
tabhi to pata chle ga ki kaon kaisa hai channel
varun goyal
January 16, 2010 at 2:11 pm
satta nahi chahti ki media itna svatantra ho jayea ki vo sata paks ko kathgharay main layea….
or nition ka viroodhi hojaya……
janta uplabhdihiyo kay sath nakamiyan bhi janna cahti hai…
saral sabdo main “THAY DON WANT ANY FOX ON MANMOHAN LIKE BRAKE HAV”