गीतेश्वर होंगे हिंदुस्तान, जमशेदपुर के आरई

Spread the love

अजय कुमार का तबादला पटना कर दिया गया : अमर उजाला, अलीगढ़ के संपादक पद से इस्तीफा देने वाले गीतेश्वर के बारे में जानकारी मिल रही है कि वे हिंदुस्तान की जमशेदपुर यूनिट के स्थानीय संपादक बनाए जाएंगे. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिहार के रहने वाले गीतेश्वर बिहार-झारखंड में लौटना चाहते थे, जिसके कारण उन्होंने हिंदुस्तान में प्रयास किया और उनका चयन भी हो गया.

शशि शेखर के समय में ही अमर उजाला, अलीगढ़ के संपादक बनाए गए गीतेश्वर को उनकी निष्ठा व मेहनत का फल शशि शेखर ने एक बार फिर दिया. उन्हें जमशेदपुर यूनिट का चार्ज सौंपा जाएगा. हालांकि बताया यह भी जा रहा है कि गीतेश्वर पहले रांची में राजेंद्र तिवारी के अधीन में कुछ दिनों तक कार्य करेंगे. उसके बाद उन्हें जमशेदपुर भेज दिया जाएगा.

उधर, जमशेदपुर में अभी तक स्थानीय संपादक के रूप में काम देख रहे अजय कुमार का तबादला पटना यूनिट में कर दिया गया है. अजय कुमार पिछले दिनों जमशेदपुर में एक रिपोर्टर के उग्र हो जाने के बाद चर्चा में आ गए थे. बाद में उस रिपोर्टर को अनुशासनहीनता के आरोप में संस्थान से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया. अजय कुमार को जमशेदपुर गए हुए ज्यादा दिन नहीं हुए थे कि उन्हें पटना वापस बुला लिया गया. वे हिंदुस्तान से पहले लंबे समय तक प्रभात खबर में रहे हैं.  अजय प्रभात खबर, पटना के आई पद से इस्तीफा देकर हिंदुस्तान, जमशेदपुर के आरई बने थे.

अपने मोबाइल पर भड़ास की खबरें पाएं. इसके लिए Telegram एप्प इंस्टाल कर यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia

Comments on “गीतेश्वर होंगे हिंदुस्तान, जमशेदपुर के आरई

  • Geeteshwar ji ne n sirf achchhe administrator ke roop me amar ujala group me apani pahchan banaei hai, balki poore aligarh shahar me ek emandar patrakar ke roop me charchit huye hain. unake amar ujala se jane se har emandar vyakti ko dukh pahuncha hai. kucchh khush jaroor lag rahe hain magar ye we log hain jo kamchori ke paryay kahlate the. hlanki pichhle 3 varshon me enase bhi gitesh ji ne jamkar kam nikalwa liya. mai dawe ke sath kah raha hun ki en kamchoron ki naukari gitesh ji ki wajah se bachi thi. ab enko n to koi bachayega n hi enaki naukari bachagi.abhi ye khush ho len.

    Reply
  • sab setting ka khel hai bhaiya. ajay kumar ke bade bhai ajkal akku srivastav ke nak ke bal bane hai. ajay ki goti to lal honi hi thi. waise jamshedpur ke reporters/sub editors ke liye achha hi hua. ajay kumar se chhutkara mila. lekin ab rajnish upadhyay ka kya hoga????????

    Reply

Leave a Reply to rajkumar Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *