Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

संपादक को मारने दौड़े रिपोर्टर की छुट्टी

दैनिक हिंदुस्तान, जमशेदपुर से खबर मिली है कि वहां कार्यरत रिपोर्टर अजय शंकर ने अपने स्थानीय संपादक अजय कुमार पर हमला करने के लिए कुर्सी उठा लिया। यह घटना सुबह रिपोर्टिंग की मीटिंग के दौरान सबके सामने हुई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अजय शंकर को प्रबंधन ने अनुशासनहीनता के आरोप में संस्थान से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। प्रबंधन से जुड़े सूत्रों का कहना है कि अजय शंकर हाइपरटेंशन के शिकार थे और उन्हें इस बीमारी का इलाज कराने के लिए कहा गया है।

जानकारी के मुताबिक कल रिपोर्टिंग की बैठक के दौरान खबरों के कवरेज पर स्थानीय संपादक अजय कुमार ने सभी रिपोर्टरों से बात करते हुए अजय शंकर से भी जानकारी लेनी शुरू की। बातचीत की प्रक्रिया में ही अजय शंकर किसी सलाह पर भड़क गए और पास में पड़ी कुर्सी का हत्था मारने के लिए उठा लिया। अजय कुमार ने अभी हाल में ही जमशेदपुर के स्थानीय संपादक के रूप में ज्वाइन किया है। वे 19 वर्षों के अपने पत्रकारीय करियर में 15 साल तक हरिवंश जी के साथ प्रभात खबर में रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक अजय शंकर के तेवर से अजय कुमार सन्न रह गए और उन्होंने इस तरह के अमर्यादित आचरण से बाज आने का अनुरोध किया। बताया जा रहा है कि अजय शंकर नियंत्रण खो चुके थे और अपशब्द बोलना जारी रखा। किसी तरह बीच-बचाव कर उन्हें शांत कराया गया। इस घटना के बाद प्रबंधन ने अजय शंकर को संस्थान से हटा दिया है। सूत्रों के मुताबिक अजय शंकर हिंदुस्तान के जमशेदपुर में लांचिंग के समय से ही जुड़े हुए थे। उन्हें पहले भी एक-दो बार हटाया जा चुका है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...