Connect with us

Hi, what are you looking for?

प्रिंट

हिंदुस्तान अखबार का फर्जीवाड़ा!

सरकारी कानून को ठेंगा दिखाकर अरबों रुपये का विज्ञापन घोटाला करने का आरोप! : अखबार के मालिक से लेकर मैनेजर तक को गिरफ्तार करने का अनुरोध : सरकारी विभागों पर घपलेबाजों को बचाने व मामले पर लीपापोती का आरोप. 

सरकारी कानून को ठेंगा दिखाकर अरबों रुपये का विज्ञापन घोटाला करने का आरोप! : अखबार के मालिक से लेकर मैनेजर तक को गिरफ्तार करने का अनुरोध : सरकारी विभागों पर घपलेबाजों को बचाने व मामले पर लीपापोती का आरोप. 

बिहार के मुंगेर जिले के वकील और पत्रकार काशी प्रसाद की इच्छा है कि एचटी मीडिया की अध्यक्षा शोभना भरतिया बिहार की कंपनी के उपाध्यक्ष योगेश चंद्र अग्रवाल सहित पटना, भागलपुर और मुजफ्फरपुर यूनिटों में पिछले नौ वर्षों में कार्यरत रहे यूनिट प्रभारियों, मुख्य संपादक, स्थानीय संपादकों के साथ-साथ 38 जिलों के प्रबंधकों, ब्यूरो प्रमुखों, विज्ञापन प्रबंधकों और प्रसार प्रबंधकों को दोषी मानते हुए सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाए और इन्हें गिरफ्तार कर लिया जाए. काशी प्रसाद किस अपराध में इन्हें दोषी माने जाने का अनुरोध कर रहे हैं, यह जानने के लिए आपको उनके द्वारा भेजे गए एक शिकायती पत्र को ध्यान से पढ़ना होगा. यह शिकायती पत्र काशी प्रसाद ने राष्ट्रपति से लेकर बिहार के राज्यपाल तक को भेजा है.

इस शिकायती पत्र का विषय है- राजनीतिज्ञों के संरक्षण में देश के चौथे स्तंभ मीडिया मेसर्स द हिंदुस्तान टाइम्स लिमिटेड और मेसर्स एचटी मीडिया लिमिटेड के द्वारा गैरकानूनी ढंग से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान में सरकारी विज्ञापन के प्रकाशन से अरबों रुपये की अवैध कमाई करने जैसे बड़े आर्थिक अपराध से संबंधित.

काशी प्रसाद का कहना है कि हिंदुस्तान अखबार के बिहार-झारखंड में जितने भी जिलेवार एडिशन हैं, वे अलग अखबार की तरह हैं पर इन जिलों के लिए अलग से हिंदुस्तान अखबार प्रकाशन करने की अनुमति हिंदुस्तान प्रबंधन ने नहीं ली और उल्टे हर जिले से सरकारी विज्ञापन लेते रहे. इस तरह गैर-कानूनी तरीके से प्रकाशित अखबार में सरकारी विज्ञापन लेकर सरकारी पैसे का जो नुकसान किया गया है, वह एक बड़ा घोटाला है, ऐसा काशी प्रसाद का मानना है.

काशी प्रसाद ने शिकायती पत्र में लिखा है कि वर्ष 2001 के जनवरी से 2009 के दिसंबर (भड़ास4मीडिया से बातचीत में काशी का मानना है कि यह खेल अब भी जारी हो सकता है लेकिन इस बीच कोई नया डेवलपमेंट हुआ हो तो उन्हें नहीं पता, इसलिए उन्होंने अपने शिकायती पत्र में उसी पीरियड का उल्लेख किया है जिस पीरियड के बारे में उन्हें ठीक-ठीक पता है और दावे के साथ कह सकते हैं ) तक बिहार के करीब तीन दर्जन जिलों में हिंदुस्तान शीर्षक से 38 नए दैनिक अखबारों को पूर्ण बदले हुए समाचारों के साथ पूर्ण नए समाचार फारमेट में अलग-अलग प्रकाशित किया गया लेकिन अखबार के प्रकाशकों, मुद्रकों, संपादकों और स्थानीय संपादकों ने वर्णित 38 जिलों के लिए अलग-अलग जिलावार नाम से नया अखबार नए रूप में छापने के लिए कोई भी अनुमति द प्रेस एंड रजिस्ट्रेशन आफ बुक्स एक्ट, 1867 के तहत जिला पदाधिकारी और प्रेस रजिस्ट्रार से नहीं ली और इस टाइम पीरियड में हिंदुस्तान अखबार का मुद्रण, प्रकाशन और वितरण लगभग नौ वर्षों तक लगातार अवैध ढंग से होता रहा.

काशी प्रसाद के लंबे-चौड़े शिकायती पत्र को धैर्य से पढ़ते हुए समझना थोड़ा मुश्किल काम जरूर है पर उनके इस शिकायती पत्र से कई रहस्यों का खुलासा होता है जिसे मीडिया हाउस आमतौर पर अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर ठंडे बस्ते में डलवा देते हैं. काशी प्रसाद ने संसद सदस्य ब्रह्मानंद मंडल द्वारा लोकसभा में इसी संबंध में पूछे गए सवाल की कापी भी संलग्न की है. रजिस्ट्रार आफ न्यूजपेपर्स फार इंडिया आफिस से मिले जवाब और आरटीआई द्वारा मिली सूचना की कापियों को भी काशी ने भड़ास4मीडिया के पास भेजा है. पूरे मामले को विस्तार से जानने-समझने के लिए काशी प्रसाद द्वारा भेजे गए शिकायती पत्र और साथ में संलग्न अन्य दस्तावेजों पर गौर फरमाएं, जो नीचे प्रकाशित किए गए हैं.

हिंदुस्तान प्रबंधन को इस मुद्दे पर अपना पक्ष रखकर स्थिति स्पष्ट करने की कोशिश करनी चाहिए क्योंकि काशी प्रसाद के आरोप गंभीर हैं और प्रथम दृष्टया आरोपों में दम है. अगर हिंदुस्तान प्रबंधन अपना पक्ष रखना चाहता है तो अपनी बात वह [email protected] के जरिए भड़ास4मीडिया के पास पहुंचा सकता है. ….यशवंत






Click to comment

0 Comments

  1. rajesh patel

    March 28, 2010 at 9:22 am

    is tarah ka farjiwada to dainik jagran, amar ujala sahit takriban sabhi bade hindi dainik kar rahe hai. sabhi ke khilaf karyvahi honi chahiye.

  2. M JAVED

    March 28, 2010 at 10:13 am

    Media hasiye per
    vakai janch ka mamla hai….. kitna sach….?

  3. pankaj kumar sharma

    March 28, 2010 at 6:24 pm

    aise farzi kaam sirf akhbaar hi nahi sabhi tv channel trp aur paise k liye karte hain, jo ki bade sharm ki baat hai.

  4. ABC

    March 28, 2010 at 8:22 pm

    Krishna Prasad jee, aap kis duniya se aye hain….aap pirthvi ke prani nahi lagte hai..hujur agar aap azadi (Socalled) se pehle se koma mai the aur aap ager ab jage hain to aab aap yeh jan le ki , jo mude aapne uthaye hain ve sab bemani ho chuke hai..koi nahi poochta hai inko..aaj insb baato ko samaj mai manyta mail chuki hai. aapko ko ager kisis Inmandar se pareshani ho to uski sikyat aap kar sakte hain…aapki sikayet ahtho hath lee jayegee…usper karyawai bhi hogi…aap pichle 1saal ka Hindustan Aur Hindustan times uthker dekh len, aapne jin-jin logon ko apni sikayet bheji hai wah sab ke sab Hindustan aur HT ke karykramon mai dikh jayenge…haal ka udahran Nitish Kumar ka hai…abhi kuch din pehle hi unki HIndustan ke Editor aur Managment ke anya padadhikariyon ke sath Patna se Photo chapi thi…ab aap katilon se hi Insaf ki umid laga baithe hain….Relex n taza khabron ke liye padhte rahiye Hindustan aur HT…umid hai aap Naumid nahi honge..

  5. harish chandra pandey

    March 29, 2010 at 3:03 am

    aise farzi karyo k liye saja to honi chahiye, lakin karega kon ?
    Hum us govt. se kya umeed lagaye jo in papero k dam par hi tiki hai..
    sabhi Rajnatik dal v govt. janti hai ki agar abhi inke khilaf karvahi ki gayi to sabhi news paper v tv chenal ek ho jayenge or unhe chunav m bahut ghata uthana padega aajkal news chenal v papero ka ek hi kaam hai paise kamana.

  6. Saurav Samir

    March 29, 2010 at 2:49 pm

    Nitish Kumar -Susasan babu MukhMantr – Brastachar mitato Mukhmantri- vikashputra mukhmantri ke raj may itna bara racket dus sal se nak ke niche chal raha ho aur sabhi mantri, DM, sarkari rupaiya adv. ke rop may luto raho ho, usay sata may rahney ks adikar nahi hai. Iska matlab yeh bhi hai ki Nitish sirf choti fish par hi hath dalta hai, bari fish se dar lagta hai ya. Jaise karmchari, kirani, sipahi aadi ghus late pakara jate hai, lekin DM, SP, ya mantri aaj tak nahi pakara jate hai. Saurav Samir

  7. Saurav Samir

    March 29, 2010 at 3:08 pm

    Nitish ke raj may kya ho raha hai

  8. jp

    March 30, 2010 at 7:18 pm

    good …………………….:)

  9. Sanjeev Sharma

    March 30, 2010 at 7:25 pm

    Kashi Prasad Ji, letter aur aplication likne se kuch nahi hoga, Janangolan kijiya, supreme court aur high court jayaia. Kendra se rajya tak sabhi bharest hai

  10. tushar mishra

    March 31, 2010 at 6:49 am

    mr kashi prasd ji
    aap ne jo bhi kaha hain toh phir duniya ke sare samachar patro ki chaeking honi chahiye

  11. ranjeet

    April 4, 2010 at 12:07 pm

    Kashi prasand & company don’t even know basics of newspaper industry. This is the reason why despite bestof his efforts in last 10 years he could not be able to get desired results. His mail weapon is RTI he keeps sending applications to every one even to those who are not covered under the act. He is the guy who is trying to sort out his personal scores by trying to make issue out of nothing with his lower than limited knowledge of the industry.
    He even doesn’t know what a print location and edition is. He is not aware on RNI rules.
    One should not bother about his allegations as he is a frustated man without any knowledge.

  12. SM

    July 7, 2010 at 6:50 pm

    Sadist kaam mat karo. Kya aap kisi paper ke marey huye patrakar ho? Agar nahi to baki akhbaaro ko bhi check karo. Kalyug mein har koi chor hai bhai, police bhi aur chor bhi. Kripya baki papers ke edition wise rni number de saktey hain jaise prabhat khabar ya ABP ya samjhe kahin se koi khundas ya fayda hai?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपने मोबाइल पर भड़ास की खबरें पाएं. इसके लिए Telegram एप्प इंस्टाल कर यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia

Advertisement

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

टीवी

विनोद कापड़ी-साक्षी जोशी की निजी तस्वीरें व निजी मेल इनकी मेल आईडी हैक करके पब्लिक डोमेन में डालने व प्रकाशित करने के प्रकरण में...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Advertisement