Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

‘जनसंदेश’ मैनेजमेंट के खिलाफ कंप्लेन

‘जन संदेश’ न्यूज चैनल के खिलाफ इसके 9 पूर्व कर्मियों ने नोएडा के सेक्टर-20 थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कर्मियों ने बकाया भुगतान न किए जाने की बात कही है। 15 अक्टूबर के दिन की गई लिखित शिकायत में एचआर मैनेजर मनोज सिंह और चैनल हेड दीपक बजाज के नाम का उल्लेख करते हुए इन पर दबाव बनाकर इस्तीफा लेने और फिर बकाया भुगतान न देने का आरोप लगाया गया है। सूत्रों के मुताबिक इस कंप्लेन के बाद ‘जन संदेश’ प्रबंधन ने 9 शिकायतकर्ताओं में से कुछ को पेमेंट लेने का प्रस्ताव दिया है लेकिन शिकायतकर्ताओं का कहना है कि सभी को पेमेंट मिलना चाहिए और एक साथ मिलना चाहिए। हालांकि पता चला है कि शिकायतकर्ताओं में से एक मनीष भट्ट ने अपना पेमेंट प्राप्त कर लिया है।

‘जन संदेश’ न्यूज चैनल के खिलाफ इसके 9 पूर्व कर्मियों ने नोएडा के सेक्टर-20 थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कर्मियों ने बकाया भुगतान न किए जाने की बात कही है। 15 अक्टूबर के दिन की गई लिखित शिकायत में एचआर मैनेजर मनोज सिंह और चैनल हेड दीपक बजाज के नाम का उल्लेख करते हुए इन पर दबाव बनाकर इस्तीफा लेने और फिर बकाया भुगतान न देने का आरोप लगाया गया है। सूत्रों के मुताबिक इस कंप्लेन के बाद ‘जन संदेश’ प्रबंधन ने 9 शिकायतकर्ताओं में से कुछ को पेमेंट लेने का प्रस्ताव दिया है लेकिन शिकायतकर्ताओं का कहना है कि सभी को पेमेंट मिलना चाहिए और एक साथ मिलना चाहिए। हालांकि पता चला है कि शिकायतकर्ताओं में से एक मनीष भट्ट ने अपना पेमेंट प्राप्त कर लिया है।

एक अन्य शिकायतकर्ता राज नारायण यादव ने भड़ास4मीडिया को जानकारी दी कि उन्हें जन संदेश की तरफ से डराने-धमकाने वाले फोन काल्स आ रहे हैं। जन संदेश के एचआर हेड मनोज सिंह ने पूरे प्रकरण के बारे में बताया कि शिकायतकर्ताओं में जिन-जिन के नाम हैं उनमें से ज्यादातर लोगों के पेमेंट हो चुके हैं। रेखा कानपुर में हैं। उनका चेक बना हुआ है। अनुराग त्रिपाठी ने मार्च में रिजाइन किया था, उन्हें जून में पेमेंट दे दिया गया। मनीष भट्ट ने चेक कलेक्ट करा लिया है। देवेश कुमार और प्रशांत कुमार पांडा ने पेमेंट ले लिया है। कई लोग तो शिकायकर्ताओं में खुद का नाम डाले जाने पर आश्चर्य प्रकट कर रहे हैं। मनोज के मुताबिक दीपक वर्मा को 97 हजार रुपये का हिसाब देना है। उन्होंने कैमरा किराए पर लिया पर उसे संबंधित कंपनी को लौटाया नहीं। कंपनी ने अब बिल भेज दिया है। राज नारायण के मामले में मनोज का कहना है कि उन्होंने जून की सेलरी लेने के बाद 7 जुलाई को रिजाइन कर दिया। कायदे से उन्हें एक महीने का नोटिस देना चाहिए था। रही पीएफ नंबर की बात तो सभी के पीएफ नंबर यहां पड़े हुए हैं। जिसे चाहिए, वे आकर ले ले। मनोज का कहना है कि जनसंदेश का रिकार्ड रहा है कि यहां हमेशा पहली तारीख को सेलरी मिल जाती है। नो ड्यूज देते हुए किसी का भी फुल एंड फाइनल पेमेंट कर दिया जाता है। कभी किसी ने कोई शिकायत नहीं की लेकिन अगर अब कुछ लोग बेवजह शिकायत कर रहे हैं तो इसके पीछे कोई लाबी सक्रिय है। शिकायत करने वाले लोग उस लाबी के लोग मोहरे बन गए हैं। 


पुलिस में की गई शिकायत की एक प्रति भड़ास4मीडिया के पास भी है, जिसे यहां प्रकाशित किया जा रहा है-


सेवा में

थानाध्यक्ष महोदय

सेक्टर-20

नोएडा

गौतमबुद्ध नगर

महोदय, सविनय निवेदन है कि प्रार्थीगण एफसी-11, सेक्टर 16 ए नोएडा स्थित जनसंदेश न्यूज चैनल में कार्यरत रहे। करीब तीन से चार माह पूर्व चैनल के एचआर मैनेजर श्री मनोज सिंह और चैनल हेड दीपक बजाज द्वारा मंदी का कारण बताकर प्रार्थीगण का वेतन रोक दिया गया। इसके बाद कई बार अनुरोध करने के उपरांत उन्होंने इस्तीफा देने की शर्त पर वेतन व बाकी राशि का तुरंत भुगतान करने की बात कही। प्रार्थीगण ने इसे स्वीकार करते हुए अपने पदों से इस्तीफा दे दिया परंतु तीन माह गुजर जाने के बाद भी कोई भुगतान नहीं किया गया। इसके अलावा कर्मचारी भविष्य निधि के नाम पर सभी कर्मचारियों के वेतन से प्रति माह जो राशि काटी गई, उसके संबंध में कई बार श्री मनोज सिंह से अनुरोध करने पर भी किसी भी कर्मचारी को कोई भी पीएफ एकाउंट नंबर नहीं दिया गया।

महोदय, सविनय निवेदन है कि इस संबंध में उचित कार्यवाही करते हुए प्रार्थी गण को न्याय दिलवाने का कष्ट करें। महान कृपा होगी।

धन्यवाद

प्रार्थीगण

राज नारायण यादव

दीपक वर्मा

मनीष भट्ट

देवेश कुमार

रवि शर्मा

अनुराग त्रिपाठी

प्रशांत कुमार पांडा

यश

रेखा

दिनांक: 15-10-09


थाने में दर्ज शिकायत


CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...