Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

राजन बाला के निधन से खेल पत्रकार स्तब्ध

राजन बालामशहूर खेल पत्नकार और कमेंटेटर राजन बाला का बेंगलुरु में निधन हो गया। उनकी मृत्यु हार्ट अटैक के कारण हुई। वे 63 वर्ष के थे। परिवार में उनके पीछे पत्नी और दो पुत्र हैं। राजन बाला ने कई किताबें लिखी हैं जिसमें नवीनतम किताब ‘टाइम वेल स्पेंट’ इसी हफ्ते रिलीज होनी थी। राजन की लिखी पुस्तकों में कीवीज एवं कंगारुज, एन अकाउंट आफ न्यूजीलैंड्स 1969 टूर आफ इंडिया, ग्लांसेज एट परफेक्शन, द कवर्स आर आफ, द पॉलिटिक्स आफ इंडियन क्रिकेट और बायोग्राफीज आफ चंद्रशेखर एंड सचिन तेंदुलकर शामिल हैं। वे पांडिचेरी क्रिकेट एसोसिएशन के सीईओ रह चुके हैं। चार दशकों से ज्यादा समय से खेल पत्रकारिता से जुड़े रहे राजन ने देश के नामी-गिरामी अखबारों व मैग्जीनों के लिए काम किया। इन दिनों वे टीवी9 से जुड़े हुए थे। राजन बाला ने क्रिकेट की बाइबिल माने वाली पत्निका ‘विजडन क्रिकेटर’ और ‘विजडन अलामांक’ के लिए कई वर्षो तक भारतीय संवाददाता के रूप में काम किया।

राजन 1970 के दशक में युवा पत्रकारों के लिये आदर्श थे। लंदन से उच्च शिक्षा ग्रहण करने के बाद राजन ने खेल पत्नकारिता को अपना कॅरियर बनाया। शुरू में उन्होंने क्रिकेट के बारे में बहुत लिखा लेकिन बाद में भारतीय फुटबाल और टेनिस में भी गहरी पैठ बना ली। वह क्लब स्तर के एक अच्छे क्रिकेटर थे जो शीर्ष क्रम में बल्लेबाजी तथा स्पिन गेंदबाजी करते थे। राजन बाला के निधन की खबर से देश-विदेश के खेल पत्रकार स्तब्ध हैं। मशहूर खेल पत्रकार पदमपति शर्मा को जब राजन बाला के निधन की खबर मिली तो वे फूट-फूट कर रोने लगे। पदमपति शर्मा ने कहा कि राजन हिंदुस्तान के ही नहीं बल्कि दुनिया के नंबर एक क्रिकेट समीक्षक थे। अगर सचिन तेंदुलकर को अपने खेल को लेकर कोई परामर्श करना होता था तो वे किसी क्रिकेटर के पास जाने की जगह राजन बाला की शरण में जाते थे। राजन ने किशोर उम्र में ही कलम थाम लिया था। वे चाहते तो इंडिया की टीम में खेल सकते थे लेकिन उन्होंने खेल पत्रकारिता को अपना मिशन बनाया और अंत तक उसी कलम के लिए समर्पित रहे। पदमपति शर्मा जल्द ही राजन बाला से संबंधित अपने संस्मरणों को लिखेंगे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...