नई दिल्ली। वरिष्ठ पत्रकार शिव कुमार निरंजन 79 वर्ष का बुधवार को कृषि भवन में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं सूचना मंत्री अंबिका सोनी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
बताया गया है कि शाम साढ़े चार बजे वह शास्त्री भवन के बरामदे में बेहोश हो गए थे। उन्हें आरएमएल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार सुबह निगम बोध घाट पर कर दिया गया। साभार : हिंदुस्तान