Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

उत्पीड़न से परेशान युवा पत्रकार ने जान दी

[caption id="attachment_15016" align="alignnone"]सुसाइड नोटयुवा पत्रकार पंकज के सुसाइड नोट के बीच का हिस्सा[/caption]

हरियाणा में पंचकुला इलाके से सटे हुए नारायणगढ़ कस्बे के युवा पत्रकार ने अपनी जान दे दी। 

सुसाइड नोट

हरियाणा में पंचकुला इलाके से सटे हुए नारायणगढ़ कस्बे के युवा पत्रकार ने अपनी जान दे दी। 

यह पत्रकार मौत को गले लगाने के लिए इसलिए मजबूर हुआ क्योंकि वह स्थानीय विधायक व पुलिस के उत्पीड़न से आजिज आ चुका था। 27 वर्षीय पंकज खन्ना उर्फ सन्नी खन्ना उर्फ सन्नी पंकज नामक यह पत्रकार स्थानीय हिंदी मैग्जीन ‘क्राइम तहकीकात’ में काम करता था। पंकज के पिता भी पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। इन दिनों वे ‘हिमालय दर्पण’ नामक अखबार के लिए खबरें भेजते हैं। पंकज ने आत्महत्या से पहले जो सुसाइड नोट लिखा, उसमें मरने के कारणों की विस्तार से चर्चा की है। पंकज ने आत्महत्या के लिए विवश करने वाले तीन व्यक्तियों के नामों का खुलासा किया है।

पंकज ने लिखा है कि स्थानीय विधायक ने उसके खिलाफ झूठा केस दर्ज कराने के बाद थाने में दो बार जमकर पिटवाया। पंकज के आत्महत्या पत्र के मुताबिक वो घर की हुई बदनामी और इज्जत खराब होने के कारण जान दे रहा है। पंकज ने आत्महत्या 10 जून को किया और बाद में पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद कर लिया लेकिन पुलिस प्रभावशाली पदों पर होने के चलते आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करने में आनाकानी करती रही। बाद में स्थानीय लोगों और मीडियाकर्मियों के दबाव के चलते पुलिस को विधायक रामकिशन के खिलाफ धारा 306 में रिपोर्ट दर्ज करना पड़ा। हरियाणा पुलिस ने पंकज के शव का पोस्टमार्टम चंडीगढ़ स्थित पीजीआई में कराया। बताया जा रहा है कि पंकज के आत्महत्या के बाद उनके परिजन जब सूचना देने व रिपोर्ट लिखाने थाने पहुंचे तो पुलिसवालों ने उनसे धक्कामुक्की करके भगा दिया। पंकज के परिजनों का कहना है कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिला तो वे भी पंकज की तरह जान देने के लिए मजबूर हो जाएंगे। जानकारी मिलने तक युवा पत्रकार पंकज के शव को सड़क पर रखकर उसके परिजन दोषियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं।

पंकज के सुसाइड नोट को पढ़ने के लिए क्लिक करें- मैं सन्नी खन्ना मरने से पहले…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...