Connect with us

Hi, what are you looking for?

हलचल

हिंदू योद्धा भर्ती अभियान तत्काल रोकें

जर्नलिस्ट यूनियन फॉर सिविल सोसाइटी (JUCS) की मध्य प्रदेश ईकाई ने जबलपुर रेलवे स्टेशन पर ‘भगवा ब्रिगेड का हिंदू योद्धा भर्ती अभियान’ का पोस्टर पाया। यह पोस्टर पूरे मध्य प्रदेश में सार्वजनिक स्थानों पर लगा है। इस पोस्टर में हिन्दुत्वादियों द्वारा प्रस्तावित अयोध्या में राम मंदिर के ढांचे का छाया चित्र लगा है।

जर्नलिस्ट यूनियन फॉर सिविल सोसाइटी (JUCS) की मध्य प्रदेश ईकाई ने जबलपुर रेलवे स्टेशन पर ‘भगवा ब्रिगेड का हिंदू योद्धा भर्ती अभियान’ का पोस्टर पाया। यह पोस्टर पूरे मध्य प्रदेश में सार्वजनिक स्थानों पर लगा है। इस पोस्टर में हिन्दुत्वादियों द्वारा प्रस्तावित अयोध्या में राम मंदिर के ढांचे का छाया चित्र लगा है।

इस पोस्टर में स्पष्ट रूप से लिखा है ‘मध्य प्रदेश में 10000 हिंदू योद्धा की भर्ती अभियान की शुरुआत की है, हम हिंदू युवाओं से इस मिशन से जुड़ने की अपील करते हैं’। तब ऐसे में JUCS भाजपा शासित सरकार और मुख्य विपक्ष कांग्रेस की मंशा पर सवाल उठाता है। इस पोस्टर में भगत सिंह, शिवाजी, चंद्रशेखर आजाद, भीम राव अंबेडकर समेत महान और क्रांतिकारी व्यक्तित्वों के छाया चित्र के साथ सावरकर जैसे व्यक्ति जिसने अंग्रेजों से माफी मांगी थी, के छाया चित्र का इस्तेमाल करके भगवा ब्रिगेड युवाओं को अपने सांप्रदायिक एजेंडे पर भड़काना चाहता है।

हिंदू योद्धा की भर्ती अभियान की बात करने वाले भगवा ब्रिगेड ने इस तथ्य को प्रमाणित कर दिया है कि हिंदू युवाओं को भड़काकर ऐसे संगठन उनका सैन्यकरण कर सांप्रदायिक और आतंकवादी देशद्रोही गतिविधियों में लिप्त करते हैं। इस पोस्टर पर भगवा ब्रिगेड के मार्ग दर्शक दामोदर सिंह यादव और संयोजक राजेश विड़कर के छाया चित्र लगे हैं और इनका पता 752 जनता क्वाटर्स, नंदानगर इंदौर और मोबाइल नंम्बर 8120002000, 9977900001 हैं।

JUCS भगवा ब्रिगेड के दोनों नेताओं समेत इस संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों पर देशद्रोह के तहत कार्यवायी करने और दिये हुए पते के मकान को तत्काल सीज करने की मांग करता है। JUCS तत्काल प्रभाव से इस भगवा ब्रिगेड के पोस्टर समेत इस संगठन पर प्रतिबंध लगाते हुए इसकी उच्च स्तरीय जांच की मांग करता है क्योंकि मध्य प्रदेश से लगातार हिन्दुत्ववादियों के आतंकवादी घटनाओं में लिप्त होने के मामले पिछले दिनों आए हैं।

ऐसे दौर में जब अयोध्या मसले पर फैसला आने वाला है तब ऐसे पोस्टरों का मध्य प्रदेश में जारी होना भाजपा सरकार की मंशा को बताता है कि वो हर हाल में देश का अमन-चैन बिगाड़ने पर उतारू है। वो अब अपने लंपट गिरोह के बजरंगियों को सड़क पर उत्पात करने को छोड़ दी है जैसा बानबे में यूपी में और 2002 में गुजरात में की थी। ऐसे में हम मांग करते हैं कि भाजपा सरकार अपनी स्थिति स्पष्ट करे।

JUCS  ने मध्य प्रदेश में मुख्य विपक्ष कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि वह हिंदू वोट बैंक के खातिर इस गंभीर मसले पर शांत है। सांप्रदयिक तनाव में वह अपना भविष्य खोज रही है। मध्य प्रदेश के पूर्व कांग्रेसी मुख्य मंत्री दिग्विजय सिंह जो संघ गिरोह के आतंक पर यूपी में आकर राजनीति करते हैं वो इस मसले पर क्यों चुप हैं। गृह मंत्री पी चिदंबरम जो इस मसले पर काफी बोल रहे हैं उनको JUCS भगवा ब्रिगेड के इस सांप्रदायिक करतूत को बता रहा है। गृह मंत्री इस गंभीर सांप्रदायिक मसले पर अपनी स्थिति स्पष्ट करें।

JUCS की तरफ से शाहनवाज आलम, विजय प्रताप, राजीव यादव आदि के द्वारा जारी

Click to comment

0 Comments

  1. vijay

    September 17, 2010 at 3:19 am

    ager ham apny ko hindu boltyhi to bura kya hi kbhi enky bhasad sun hi kevak apni kaum ka hi sabwd aata hi phl apni kaum ki taraki ki hi baat karty hi aur uniti ki jab hindu sangtan ki baat karta hi to aap jasye log apni roti sekny lagtyhi bad hi duke ki baat hi aap nee jo darsa hi usmaiy khi bhi kisi ko dared nhi diya hi na kisi kaum ko nahi kisi darm ko fir aap kyo kisi ko kasker hindu ki ekta per ceela rhee ho kuch to sarme karo .aap to hindusthan ki azadi ka aret hi bool gye.

  2. RAKESH SHARMA

    September 17, 2010 at 6:56 am

    sahi bat hai. inhe rokna hi hoga. lakin janab kasmir ke bare me bhi apne vichar prakat karen?

  3. प्रभाकर कौशिक

    September 17, 2010 at 8:53 am

    JUCS की तरफ से शाहनवाज आलम, विजय प्रताप, राजीव यादव आदि जी आपको विवेकानंद के चित्र पर आपत्‍ति नहीं है क्‍या? वैसे इन महान स्‍वतंत्रा सेनानियों के चित्र के साथ ही संसद में भी वीर सावरकर का चित्र लगा है, वहां से कब हटवाएंगे तस्‍वीर? देश के कई भागों में और भी कई संगठन कई प्रकार के भर्ती अभियान चला रहे हैं, जो बाकयदा पैसे भी देते हैं, क्‍या आपको इस बारे में पता है? नक्‍सली भाई, कश्‍मीरी उग्र संगठन आदि, आदि
    । खैर शायद आप कुछ अच्‍छा कर सकें।

  4. gulshan saifi

    September 17, 2010 at 12:03 pm

    kya bat hai bhai kya china jana hai ladai par jo bharti kar rahe ho? are ab to sudhar jao verna bharat mata ko kya muh dikhayoge

  5. Tariq Khan

    September 20, 2010 at 11:08 am

    Kisi ko bhi naukri dena acchi baat hai agar koi 10000 logo ko naukri de raha hai to bahut accha hai lekin ek baat samajh may nahi aa rahi hai ki yodha shabd kis liye istemaal kiya gaya hai meri jaankari ke anusar yodha to udh kernay ke liye hi istemaal hote hai. ab ye yodha kis say udh kerenge ye baat saaf nahi ho paa rahi hai . kuch sathiyon nay kashmir ki samsya ko is bharti say jora hai . may unsay poochna chata hoon ki kya har samasya isi tarah say hal hogi kya ? . maine aaj tak itihas may nahi parha ki kisi desh , pardesh , ya admi ki samsya udh say hal hui ho. agar yodha bharti kerke kisi samsya ka hal nikal sake to acchi baat hogi warna may to yahi samjhta hoon ki gandhi ji nay kisi say udha nahi kiya aur nateega aapke samney hai.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपने मोबाइल पर भड़ास की खबरें पाएं. इसके लिए Telegram एप्प इंस्टाल कर यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia

Advertisement

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

टीवी

विनोद कापड़ी-साक्षी जोशी की निजी तस्वीरें व निजी मेल इनकी मेल आईडी हैक करके पब्लिक डोमेन में डालने व प्रकाशित करने के प्रकरण में...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Advertisement