Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

कॉमनवेल्थ झेल – द काली पट्टी कैंपेन

: यह ‘खेल’ हम नहीं ‘झेल’ सकते : कॉमनवेल्थ गेम्स के नाम पर हो रही लूट-खसोट और करप्शन का विरोध करने के लिए कुछ जागरूक नागरिकों और पत्रकारों ने एक पहल की है। इस पहल को नाम दिया गया है- ”कॉमनवेल्थ झेल – द काली पट्टी कैंपेन”। कैंपेन से जुड़े लोग एक अभियान चलाकर कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान काली पट्टी बांधकर सरकार को अपना विरोध जताना चाहते हैं। उनकी योजना है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस अभियान से जोड़ा जाए ताकि सरकार के लिए यह बड़ा एंबैरेसमेंट हो।

: यह ‘खेल’ हम नहीं ‘झेल’ सकते : कॉमनवेल्थ गेम्स के नाम पर हो रही लूट-खसोट और करप्शन का विरोध करने के लिए कुछ जागरूक नागरिकों और पत्रकारों ने एक पहल की है। इस पहल को नाम दिया गया है- ”कॉमनवेल्थ झेल – द काली पट्टी कैंपेन”। कैंपेन से जुड़े लोग एक अभियान चलाकर कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान काली पट्टी बांधकर सरकार को अपना विरोध जताना चाहते हैं। उनकी योजना है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस अभियान से जोड़ा जाए ताकि सरकार के लिए यह बड़ा एंबैरेसमेंट हो।

इस आनलाइन कम्युनिटी से जुड़े लोग बताते हैं कि इस सांकेतिक अभियान के जरिए वह सरकार को झकझोर कर यह बताना चाहते हैं कि जनता की आंखों पर पट्टी नहीं बंधी है। ये लोग गेम्स का विरोध नहीं कर रहे बल्कि गेम्स के नाम पर हो रही धांधली और घोटालों का विरोध कर रहे हैं।

एक निजी संस्थान में आईटी हेड के पद पर कार्यरत और इस कम्युनिटी में सक्रिय भूमिका निभा रहे के. बडथ्वाल कहते हैं, ‘पहली बार एक ऐसा अभियान चलाया जा रहा है जिसके साथ जुड़ना आम आदमी के लिए बेहद सरल है और हर जागरूक नागरिक को इससे जुड़ना चाहिए। जबर्दस्ती हम पर थोपे गए इन खेलों को हम झेलना नहीं चाहते।’ फिलहाल, फेसबुक पर बनाई गई इस कम्युनिटी से 450 से ज्यादा लोग जुड़ चुके हैं जिनमें कई जाने-माने पत्रकार भी शामिल हैं।

फेसबुक पर इस कम्युनिटी के जरिए कॉमनवेल्थ गेम्स की 360 डिग्री कवरेज मिल रही है। यहां अलग-अलग अखबारों और न्यूज़ चैनलों में गेम्स से जुड़ी हर अच्छी-बुरी खबर, ब्लॉग, कार्टून, तस्वीरें और विचार का समायोजन किया गया है। कम्युनिटी जॉइन करने के लिए कोई शर्त नहीं है और सिर्फ इस पेज पर जाकर like बटन दबाकर आप इससे जुड़ सकते हैं और अपनी राय या विचार सबके साथ बांट सकते हैं। इस कम्युनिटी से जुड़ने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं…  कॉमनवेल्थ झेल – द काली पट्टी कैंपेन

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. amit rai

    August 24, 2010 at 11:40 am

    i m agree with bove all statement
    the goverment must shame on himself
    and on his ministers

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...