Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

हिन्दी दिवस पर तोहफा, ‘कथादेश’ ऑनलाइन

कथादेश के आनलाइन संस्करण के उदघाटन के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का एक दृश्य

हिन्दी साहित्यिक पत्रिकाओं में अग्रणी ‘कथादेश’ को पाठक अब इंटरनेट पर भी पढ़ पाएंगे। www.HindiLok.com की पहल पर कथादेश ऑनलाइन हो गई। आगरा के केंद्रीय हिन्दी संस्थान के नज़ीर सभागार में कथादेश के ऑनलाइन संस्करण का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं सेंट जोंस कॉलेज के पूर्व विभागाध्यक्ष (हिन्दी) श्री भगवान शर्मा ने कंप्यूटर पर एक क्लिक के साथ इसे लोकार्पित किया। हालांकि, ‘कथादेश’ का मीडिया विशेषांक भी हिन्दीलोक डॉट कॉम पर उपलब्ध था, लेकिन औपचारिक तौर पर इसकी शुरुआत सितंबर अंक के साथ की गई है।

कथादेश के आनलाइन संस्करण के उदघाटन के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का एक दृश्य

हिन्दी साहित्यिक पत्रिकाओं में अग्रणी ‘कथादेश’ को पाठक अब इंटरनेट पर भी पढ़ पाएंगे। www.HindiLok.com की पहल पर कथादेश ऑनलाइन हो गई। आगरा के केंद्रीय हिन्दी संस्थान के नज़ीर सभागार में कथादेश के ऑनलाइन संस्करण का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं सेंट जोंस कॉलेज के पूर्व विभागाध्यक्ष (हिन्दी) श्री भगवान शर्मा ने कंप्यूटर पर एक क्लिक के साथ इसे लोकार्पित किया। हालांकि, ‘कथादेश’ का मीडिया विशेषांक भी हिन्दीलोक डॉट कॉम पर उपलब्ध था, लेकिन औपचारिक तौर पर इसकी शुरुआत सितंबर अंक के साथ की गई है।

इस अवसर पर श्री भगवान शर्मा ने कहा कि इंटरनेट के जरिए हिन्दी भाषा का प्रचार प्रसार तेजी से संभव है, और साहित्यिक पत्रिका ‘कथादेश’ का ऑनलाइन होना एक सार्थक पहल है। उन्होंने कहा कि हिन्दी भाषा को राजभाषा बनाने के लिए गंभीर कोशिशें नहीं हुई हैं, लेकिन हिन्दी का धीरे धीरे प्रसार हो रहा है, और आम लोगों को हिन्दी के प्रति संकल्प लेने की आवश्यकता है। हिन्दी लोक डॉट कॉम पोर्टल पर कथादेश की शुरुआत के बाबत इसके संचालक प्रतीक पांडे ने कहा कि इंटरनेट पर हिन्दी के प्रचार के लिए बहुत कोशिशें हो रही हैं,और हिन्दीलोक डॉट कॉम उन्हीं में से एक हैं। प्रतीक ने कहा, कथादेश के जरिए देश-दुनिया के लोग निशुल्क इस साहित्यिक पत्रिका का आनंद ले सकेंगे। और जल्दी ही वो साइट पर रंगमंच, फिल्म आदि से जुड़ी गंभीर सामग्री साइट पर पाएंगे। इस अवसर पर कथादेश के संपादक हरिनायरण ने कहा कि हिन्दी लोक की यह पहल उम्मीद जताती है कि आगे भी बेहतर साहित्य ऑलनाइन पाठकों के लिए उपलब्ध होगा।

इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में बोलते हुए हिन्दी नेस्ट की संपादक मनीषा कुलश्रेष्ठ ने कहा कि हिन्दी में स्तरीय साहित्य का अभाव है,और कथादेश इस कमी को पूरा कर सकती है। उन्होंने कहा, इंटरनेट पर तमाम तकनीकी दिक्कतों के बावजूद अब हिन्दी दयनीय नहीं है,लेकिन हिन्दी के विद्वानों और सुधि लोगों को अब तकनीक को लेकर जागरुर होना होगा। उन्होंने सवाल किया, लोग हिन्दी के प्रचार प्रचार के लिए बड़ी बड़ी बातें करते हैं,लेकिन क्या इसके प्रचार के लिए इंटरनेट से बेहतर कोई साधन हो सकता है। लेकिन, हिन्दी के विद्वान लोग इस बारे में गंभीरता से विचार नहीं करते। हिन्दी भाषा को बाजार की जरुरत बताते हुए बृज खंडेलवाल ने कहा कि नयी तकनीकी ने हिन्दी को इंटरनेट पर सहज-सुलभ बना दिया है और हिन्दी लोक डॉट कॉम जैसे पोर्टल इसे और आगे ले जा सकते हैं। उन्होंने बृज भाषा से जुड़े बुद्धिजीवियों से साइट पर कंटेंट देने की अपील की ताकि वो लाखों लोगों तक पहुंच सके।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार हर्षदेव ने हिन्दी साहित्य की इंटरनेट पर उपस्थिति को वर्तमान समय की जरुरत बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे केंद्रीय हिन्दी संस्थान के कुलसचिव चंद्रकांत त्रिपाठी ने इस सार्थक पहल का स्वागत करते हुए देश के बीस करोड़ निरक्षर लोगों को भी इस माध्यम से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया। हिन्दीलोक डॉट कॉम की इस पहल का कई हिन्दी साहित्यकारों ने स्वागत किया है, और इस कार्यक्रम में शिरकत न कर पाए कई साहित्यकारों के शुभकामना संदेश पीयूष ने पढ़े। इससे पहले, कार्यक्रम की शुरुआत गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक दिनेश शांडिल्य के बांसुरी वादन से हुई। कार्यक्रम का संचालन इप्टा के राष्ट्रीय सचिव जितेन्द्र रघुवंशी ने किया। इस मौके पर मधुमोद के रायजादा, कलिका जैन, अश्निनी पालीवाल जैसे तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. manik

    April 19, 2010 at 4:43 pm

    behatareen prayash.thanks

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...