Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

श्रीलाल शुक्ल समेत 7 पुरोधा सम्मानित

[caption id="attachment_15638" align="alignnone"]पाखी के प्रथम वर्षगांठ पर आयोजित सम्मान समारोह में उपस्थित मीडिया और साहित्य क्षेत्र के दिग्गजपाखी के प्रथम वर्षगांठ पर आयोजित सम्मान समारोह में उपस्थित मीडिया और साहित्य क्षेत्र के दिग्गज[/caption]

राजधानी के हिन्दी भवन में हिन्दी की साहित्यिक पत्रिका ‘पाखी‘ के प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर एक साहित्य समारोह का आयोजन हुआ। यह समारोह तीन चरणों में था। प्रथम चरण में ‘जेसी जोशी स्मृति साहित्य सम्मान’ से सात साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। इसके तहत ‘शब्द साधक शिखर सम्मान’ ‘राग दरबारी’ जैसी कालजयी कृति के रचनाकार श्रीलाल शुक्ल को प्रतीक चिन्ह, प्रशस्ति पत्र और 51 हजार रुपये का चेक भेंट कर सम्मानित किया गया। श्रीलाल शुक्ल की अस्वस्थता की वजह से यह सम्मान उनके पुत्र आशुतोष शुक्ल ने ‘पाखी’ के संपादक अपूर्व जोशी की मां श्रीमती जया जोशी से ग्रहण किया।

पाखी के प्रथम वर्षगांठ पर आयोजित सम्मान समारोह में उपस्थित मीडिया और साहित्य क्षेत्र के दिग्गज

राजधानी के हिन्दी भवन में हिन्दी की साहित्यिक पत्रिका ‘पाखी‘ के प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर एक साहित्य समारोह का आयोजन हुआ। यह समारोह तीन चरणों में था। प्रथम चरण में ‘जेसी जोशी स्मृति साहित्य सम्मान’ से सात साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। इसके तहत ‘शब्द साधक शिखर सम्मान’ ‘राग दरबारी’ जैसी कालजयी कृति के रचनाकार श्रीलाल शुक्ल को प्रतीक चिन्ह, प्रशस्ति पत्र और 51 हजार रुपये का चेक भेंट कर सम्मानित किया गया। श्रीलाल शुक्ल की अस्वस्थता की वजह से यह सम्मान उनके पुत्र आशुतोष शुक्ल ने ‘पाखी’ के संपादक अपूर्व जोशी की मां श्रीमती जया जोशी से ग्रहण किया।

भगवानदास मोरवाल को ‘शब्द साधक जूरी सम्मान’ उनके उपन्यास ‘रेत’ के लिए मिला। एसआर हरनोट को ‘शब्द साधक जनप्रिय सम्मान’ (जीनकाठी और अन्य कहानियां), अपूर्वानंद को ‘शब्द साधक जनप्रिय सम्मान’ (साहित्य का एकांत), शैलेय को ‘शब्द साधक जनप्रिय सम्मान’ और युवा कवि रमेश कुमार वर्णवाल को उनकी कविता ‘एक पुरातत्वविद् की डायरी से’ के लिए ‘शब्द साधना युवा सम्मान’ से नवाजा गया। पुरस्कार समारोह के पहले ‘पाखी’ के सितंबर अंक का लोकार्पण नामवर सिंह ने किया जो कथाकार संजीव पर केन्द्रित था।

'पाखी' के प्रथम वर्षगांठ पर आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते नामवर सिंह

विश्वनाथ त्रिपाठी ने ‘पाखी’ की वेबसाइट www.pakhi.in को लॉन्च किया। मुम्बई से आईं कथाकार डॉ. सूर्यबाला ने श्रीलाल शुक्ल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। समारोह के दूसरे चरण में ‘साहित्य और पत्रकारिता में गांव’ संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इसके मुख्य अतिथि राजेन्द्र यादव थे। अन्य प्रमुख वक्तव्य मैनेजर पाण्डेय, विद्यासागर नौटियाल, कंवल भारती और पुण्य प्रसून वाजपेयी के थे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन ‘पाखी’ के कार्यकारी संपादक प्रेम भारद्वाज ने किया। समारोह के तीसरे चरण में सुप्रसिद्ध गजल गायक हुसैन बंधुओं मोहम्मद और अहमद हुसैन ने माहौल को संगीतमय बनाते हुए समां बांधा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...